For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जानिए सनस्क्रीन स्टिक को इस्तेमाल के ये 5 फायदे: Sunscreen Stick

11:00 AM May 10, 2024 IST | Pinki
जानिए सनस्क्रीन स्टिक को इस्तेमाल के ये 5 फायदे  sunscreen stick
Sunscreen Stick
Advertisement

Sunscreen Stick: गर्मियों में सनस्क्रीन क्रीम का इस्तेमाल सर्दियों के मुकाबले अधिक बढ़ जाता है। साथ ही सनस्क्रीन स्किन केयर रुटीन का अहम हिस्सा है। सनस्क्रीन का इस्तेमाल यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा करने के साथ सनबर्न से भी बचाव करता है। आजकल बाजार में ट्यूब के अलावा स्टिक में भी सनस्क्रीन आने लगी है। स्टिक में आने वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल ट्यूब में आने वाली सनस्क्रीन से आसान होता है। इस आर्टिकल में हम आपको सनस्क्रीन स्टिक के फायदों के बारे में बता रहे हैं।

Also read : सनस्क्रीन से पाएं खूबसूरत त्वचा

अप्लाई करना आसान

 Sunscreen Stick
Easy to apply

सनस्क्रीन स्टिक को लोशन के मुकाबले लगाना आसान है। इसको हाथ में लिए बिना अपनी नाक, कान और आंखों के आस-पास लगा सकते हैं। ये सामान रूप से चेहरे पर लगता है। इस वजह से आजकल महिलाओं में सनस्क्रीन स्टिक सनस्क्रीन लोशन के मुकाबले ज्यादा लोकप्रिय हो रही है।

Advertisement

रगड़ने की जरूरत नहीं

सनस्क्रीन स्टिक का सबसे बड़ा फायदा है कि उसको लोशन की तरह रगड़ने की जरूरत नहीं रहती। स्टिक का इस्तेमाल करते हुए सनस्क्रीन लगाने पर इसके फैलने या गलती से किसी जगह छूट जाने की चिंता नहीं करनी पड़ती। ये आपके चेहरे पर आसानी से अप्लाई हो जाती है।

पोर्टेबिलिटी

सनस्क्रीन स्टिक सनस्क्रीन लोशन के मुकाबले कॉम्पैक्ट और हल्के होते हैं। इसका इस्तेमाल आप धुप से बचने के लिए कहीं भी कर सकते हैं, जैसे दौड़ने जाते वक़्त, ऑफिस जाते समय या सिर्फ बीच पर। इसको बैग में लेकर चलना भी बेहद आसान है। इसको आप चलते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

चिपचिप से छुटकारा

सनस्क्रीन लोशन को हाथ में लेकर लगाने से हाथ में चिपचिपापन हो जाता है, ऐसे में सनस्क्रीन स्टिक का इस्तेमाल कर इस झंझट से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही आप सनस्क्रीन के लीक होने की चिंता से भी मुक्त रह सकते हैं। स्टिक के इस्तेमाल से कपड़ों या फर्नीचर पर दाग लगने का कोई जोखिम नहीं रहता।

मिले पूरी कवरेज

Get Full Coverage
Get Full Coverage

सनस्क्रीन स्टिक आपके चेहरे को पूरी तरह से कवरेज प्रदान करती है। जिससे आप चेहरे के उन हिस्सों पर भी सनस्क्रीन को आसानी से लगा सकते है जहां धूप का प्रभाव अधिक रहता है। खासकर आंखों के नीचे, नाक के आस-पास और कानों के हिस्सों को पूरी तरह से सनस्क्रीन स्टिक को अप्लाई किया जा सकता है। अगर आप इस गर्मी में अपनी त्वचा को धूप से बचाने के लिए सुविधाजनक तरीका ढूंढ रहे हैं तो सनस्क्रीन स्टिक बेस्ट है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement