For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जानिए क्या होता है सेमी परमानेंट हेयर डाई हटाने का  तरीका: Semi Permanent Hair Dye

02:00 PM Mar 19, 2024 IST | Anjali Mrinal
जानिए क्या होता है सेमी परमानेंट हेयर डाई हटाने का  तरीका  semi permanent hair dye
Semi Permanent Hair Dye
Advertisement

Semi Permanent Hair Dye: आज के समय में लड़कियां बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ना जाने कितने ही तरीके अपनाती हैं। खासतौर पर बालों में कलर करना लड़कियों को बहुत ही ज्यादा पसंद आता है। यह आज के समय में फैशन ट्रेंड भी है जिसे लोग फॉलो करना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। हेयर में कलर दिखने में बहुत ही अच्छे लगते हैं लेकिन परेशानी तब आने लगती है जब इसी की वजह से बाल खराब दिखाई देने लगते हैं।

क्या आप भी अपने बालों में कलर करवाने का विचार कर रहे हैं। इसी के साथ यह सोच रहे हैं की कलर अच्छा लगेगा या नहीं तो इसके लिए आप परमानेंट के बजाय सेमी परमानेंट हेयर डाई का सहारा ले सकते हैं। हम आपको बताते हैं की सेमी परमानेंट कलर को बालों से हटाने का क्या तरीका होता है और इसके क्या फायदे होते हैं और इसके क्या नुकसान होते हैं।

Also read : सेमी-परमानेंट हेयर कलर का है न्‍यू ट्रेंड, जानें कितने समय चलता है ये कलर

Advertisement

सेमी परमानेंट हेयर डाई क्या होता है

what is sem permanent hair color?

अगर आप अपने बालों को नुकसान पहुँचाये बिना कलर करवाना चाहते हैं तो इसके लिए बेस्ट ऑप्शन होता है। आप सेमी परमानेंट हेयर ड्राई का इस्तेमाल कर सकते हैं। परमानेंट कलर के विपरीत इसमें केवल बालों को कोट किया जाता है। इसमें किसी भी तरह का हार्श केमिकल का प्रयोग नहीं किया जाता है।

सेमी परमानेंट हेयर डाई के क्या है फायदे

 semi permanent hair color
benefits of semi permanent hair color
  • सेमी परमानेंट कलर बिल्कुल नेचुरल लगता है। इसमें लोगों को नहीं पता चलता है कि आपने बालों में कलर करवाया हुआ है। यह आपके बालों को मल्टी डाइमेंशनल्स और नेचुरल लुक देने में मदद करता है।
  • अमोनिया और हाइड्रोजन पैराक्साइड जैसे केमिकल हमारे बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सेमी परमानेंट हेयर डाई में यह दोनों चीज नहीं पाई जाती है इसीलिए अगर आप चाहे तो सेमी परमानेंट हेयर डाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बाल डैमेज नहीं होते हैं।
  • सेमी परमानेंट हेयर करने के बाद अगर आपका मन किसी नए कलर को ट्राई करने का हो रहा है तो आपको इसके लिए सोचा नहीं पड़ता है। यह आसानी से हटाया जा सकता है। बस आपको इसके लिए कुछ चीजों की जरूरत पड़ती है जो आपके घर पर ही मौजूद होती है।

सेमी परमानेंट हेयर डाई के क्या है नुकसान

Disadvantages of semi permanent hair color
Disadvantages of semi permanent hair color
  • इसमें सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि अगर आपके बाल सफेद हो गए हैं तो इसके लिए सेमी परमानेंट हेयर कलर अच्छा ऑप्शन नहीं होता है।
  • इसी के साथ आपको बता दे अगर आप 8 से 10 बार बालों को धो लेते हैं तो यह कलर उसके बाद हटने लगता है।

सेमी परमानेंट हेयर डाई को हटाने के लिए इस्तेमाल करें

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

baking soda
baking soda
  • सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह गिला करें।
  • अब इसमें शैंपू लगाएं और बालों को धो ले।
  • शैंपू करने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें।
  • इसके बाद थोड़ा सा बेकिंग सोडा ले और इसे बालों में कुछ मिनट के लिए लगाएं।
  • बालों को ठंडा पानी से धो लें।
  • बालों को जब तक धोना चाहिए जब तक ही हेयर डाई ना हटे।

ब्लीच का कर सकते हैं इस्तेमाल

bleach
bleach
  • सबसे पहले बाजार से जाकर ब्लीच खरीद ले।
  • अब डिब्बे पर लिखे हुए इंस्ट्रक्शन को पढ़ ले और ब्लीच को अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  • इसके बाद स्पंज या फिर किसी ब्रश की मदद से इस पेस्ट को अच्छी तरह से अपने बालों में अप्लाई करें।
  • लगभग 10 मिनट के बाद ठंडे पानी से अपने बालों को वॉश कर ले।
  • आपको इस बात का ध्यान रखना है कि ब्लीच आपके चेहरे पर नहीं लगनी चाहिए।

इस तरीके से आप घर पर ही सेमी परमानेंट हेयर डाई को हटा सकते हैं। यह बहुत ही आसान तरीका होता है, लेकिन आपको इसमें कुछ सावधानी बरतने की जरूरत होती है। सेमी परमानेंट हेयर डाई करवाना फायदेमंद साबित होता है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement