For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जानिए कहीं आप अनजाने में थर्ड हैंड स्मोकिंग के शिकार तो नहीं हो रहें: Third Hand Smoking

थर्ड हैंड स्मोकिंग में हम स्मोकिंग किए बिना ही स्मोकिंग के कारण होने वाली समस्याओं का शिकार हो सकते हैं, जानिए इस बारे में
07:00 AM Jan 30, 2024 IST | Monika Agarwal
जानिए कहीं आप अनजाने में थर्ड हैंड स्मोकिंग के शिकार तो नहीं हो रहें  third hand smoking
Third Hand Smoking
Advertisement

Third Hand Smoking: धूम्रपान के खतरों के बारे में हम सभी जानते ही हैं। फर्स्टहैंड या सेकंडहैंड स्मोकिंग में सांस के माध्यम निकोटिन और अन्य जहरीले केमिकल को अंदर ले जाना हार्ट डिजीज, स्ट्रोक व लंग कैंसर आदि का कारण बन सकता है। लेकिन, क्या आप थर्ड हैंड स्मोकिंग के बारे में जानते हैं? थर्ड हैंड स्मोकिंग भी उतना ही नुकसानदायक है जितने यह अन्य दोनों। हालांकि, स्मोकिंग का इस प्रकार के नुकसानों के रिस्क के बारे में सही से बता पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन, इस थर्ड हैंड स्मोकिंग के बारे में जानकारी होना जरूरी है ताकि यह जान पाएं कि कहीं आप अनजाने में थर्ड हैंड स्मोकिंग के शिकार तो नहीं हो रहें?

Also read : जानिए क्या है सेकेंड हैंड स्मोकिंग, जिसका सबसे अधिक शिकार होती हैं महिलाएं

थर्ड हैंड स्मोकिंग क्या है?

अगर इस बारे में आसान शब्दों में समझाया जाए तो जब कोई व्यक्ति स्मोकिंग करता है, तो इससे निकलने वाला धुआं और अन्य हानिकारक केमिकल्स उसके आसपास की जगह और चीजों पर सेटल हो सकते हैं।  यही नहीं, स्मोकिंग करने वाले व्यक्ति के हाथों, कपड़ों आदि के माध्यम से भी हानिकारक तत्व अन्य व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं और उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं, जो स्मोकिंग नहीं करते हैं। इसे ही थर्ड हैंड स्मोकिंग कहा जाता है।

Advertisement

Third Hand Smoking
Third hand smoking

इन हानिकारक तत्वों के सम्पर्क में स्मोकिंग नहीं करने वाले लोग आ रहे होते हैं, जब वो उन चीजों को छूते हैं, जिनमें निकोटिन के अवशेष होते हैं। यही नहीं, इन स्थान पर सांस लेने से भी इन चीजों के कांटेक्ट में आया जा सकता है। थर्ड हैंड स्मोक विशेष रूप से जहरीला हो सकता है, अगर यह अन्य इनडोर पॉल्यूटेंट के साथ मिल जाए। सेकंडहैंड स्मोक, स्मोकिंग की तरह ही खतरनाक होता है लेकिन थर्ड हैंड स्मोकिंग से भी हमें नुकसान हो सकता है।

थर्ड हैंड स्मोकिंग का हेल्थ पर प्रभाव 

Effect of third hand smoking
Effect of third hand smoking

थर्ड हैंड स्मोकिंग सभी के लिए हानिकारक हो सकती है। बच्चों को भी इसके बहुत से परेशानियां हो सकती हैं हैं। जो बच्चे थर्ड हैंड स्मोक के संपर्क में आते हैं, उन्हें अस्थमा, कानों का इंफेक्शन, बार-बार बीमार पड़ना, निमोनिया आदि समस्याएं हो सकती हैं। नवजात शिशुओं को भी इससे लगातार बीमार पड़ना और सांस संबंधी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। वयस्क जो थर्ड हैंड स्मोकिंग के कांटेक्ट में आते हैं, उनमें कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। इसके साथ ही उन्हें ब्लैडर, किडनी, मुंह, गले की बीमारियां भी हो सकती हैं। गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे शिशुओं के लिए भी यह स्मोकिंग खतरे की वजह बन सकती है।

Advertisement

थर्ड हैंड स्मोकिंग से कैसे बचें? 

थर्ड हैंड स्मोकिंग से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है इसके एक्सपोजर से बचना। अगर आप स्मोकिंग नहीं करते हैं, तो आप ऐसी जगह जाने से बचें जहां लोग स्मोकिंग कर रहे हों। अगर आप स्मोकिंग करते हैं, तो सबसे पहले इसे छोड़ें। थर्ड हैंड स्मोकिंग से बचाव के लिए स्मोकिंग वाली जगह की सिर्फ खिड़की खोल देने या पंखा चला देने से लाभ नहीं होता है। क्योंकि, यह समस्या कपड़ों या घर की अन्य चीजों के माध्यम से भी बढ़ सकती है। अगर आप या आपका घर सिगरेट स्मोकिंग के संपर्क में आएं हैं, तो आपको इससे छुटकारा पाने के लिए इन तरीकों को अपनाना चाहिए:

Third hand smoking prevention
Third hand smoking prevention
  • अपने सभी कपड़ों को धोएं।
  • सभी बेडिंग को वाश करें।
  • फर्श, दीवारों फर्नीचर और घर की अन्य सर्फेस को अच्छे से साफ करें।
  • कारपेट और अन्य चीजों को भी साफ करें।
  • बच्चों के खिलौने को खासतौर पर धोएं।

थर्ड हैंड अवशेषों को दूसरों तक फैलने से रोकने का एक और तरीका यह है कि स्मोकिंग करने वाला व्यक्ति घर आते ही अपने कपडे बदले और हाथ धोए। बच्चों और शिशुओं के संपर्क से पहले यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement