For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

जानिए चिरौंजी पेट के लिए क्यों हैं फायदेमंद: Chironji Benefits

07:00 AM Apr 30, 2024 IST | Gayatri Verma
जानिए चिरौंजी पेट के लिए क्यों हैं फायदेमंद  chironji benefits
Chironji Benefits
Advertisement

Chironji Benefits: आज के समय में खान पान में होने वाली मिलावट और तला भुना खाने से लोगों में पेट की समस्याएं आम हो गयी है। इन पेट की समस्याओं से राहत दिलाती है ये छोटी सी दिखने वाली चिरौंजी। ज्यादातर शहरों में रहने वाले लोगों को पता भी नहीं होगा कि आखिर चिरौंजी होता क्या है और कैसी दिखती है? लेकिन ये आकार में छोटी दिखने वाली चिरौंजी के पेट के लिए कितनी फायदेमंद है ये हम बताएंगे। चिरौंजी से होने वाले फायदे के बारे में जानकार आप आज से ही चिरौंजी का सेवन शुरू कर देंगे। बता दें कि चिरौंजी को आयुर्वेद में भी औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है। चिरौंजी में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते है जो पेट में होने वाली समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। चिरौंजी में फाइबर, विटामिन जैसे खनिज पदार्थ पायें जाते है।

Also read: वजन घटाने के लिए छोले से बनाएं ये 3 रेसिपी

Chironji Benefits
chironji benefits for Digestion

चिरौंजी के दानों में भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जिसकी वजह से पेट में होने वाली पाचन संबंधी सभी समस्याएं दूर होती है। चिरौंजी में पाए जाने वाले गुणों से गैस, अपच भी दूर रहते है। अगर आप पेट की पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आज से ही चिरौंजी का सेवन शुरू कर दें।

Advertisement

जो लोग कब्ज़ की समस्या से जूझ रहे है उन्हें अपनी डाइट में चिरौंजी को जरुर शामिल करना चाहिए। चिरौंजी के सेवन से कब्ज़ दूर भागती है और इसके साथ ही आंते भी मजबूत होती है।

चिरौंजी एक ऐसा बीज है जिसकी तासीर ठंडी है। ज्यादातर पेट की समस्या गर्मी के दिनों में ही होती है इसलिए गर्मी में आप आसानी से इसका सेवन कर सकते है जो पेट को ठंडा भी रखेगा और स्वस्थ भी।

Advertisement

गर्मी के दिनों में ज्यादातर होने वाली पेट की समस्या पेचिस या अतिसार में भी चिरौंजी बहुत फायदेमंद है। बार बार दस्त के साथ खून आएं ऐसी दिक्कत को पेचिस कहते है। पेचिस होने पर चिरौंजी की छाल को बकरी के दूध के साथ मिलाएं साथ इसमें शहद भी मिलाकर सेवन करने से पेचिस से राहत मिलती है।

Diarrhea
Diarrhea

अगर आप डायरिया की समस्या से जूझ रहे है तो ऐसे में चिरौंजी भी आपक लिए फायदेमंद है। डायरिया होने पर आप चिनौंजी के तेल का सेवन कर सकते है। चिरौंजी के तेल से बनी खिचड़ी, दलिया का सेवन कर सकते है। इसके साथ ही आप दस्त और डायरिया में चिरौंजी के पाउडर को दूध के साथ मिलाकर भी पी सकते है। इससे भी आपको बहुत जल्द आराम मिलेगा।

Advertisement

 immunity
chironji benefits

चिरौंजी में कई तरह के मिनरल्स मौजूद होते है जिसकी वजह से पेट की समस्याओं से तो आराम मिलता ही है। इसके साथ ही ये शरीर में इम्युनिटी को मजबूत करने का भी काम करता है। कमजोरी की समस्या से जूझ रहें है तो डाइट में चिरौंजी को जरुर शामिल करें। इसके साथ ही ठंड में इसके सेवन से बचे क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

Advertisement
Tags :
Advertisement