For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

20+ कोलकाता के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

10:30 AM Apr 07, 2024 IST | Nikki Mishra
20  कोलकाता के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Famous Places in Kolkata
Advertisement

Kolkata Me Ghumne ki Best Jagahपश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता हुगली नदी के तट पर स्थित काफी खूबसूरत सा शहर है। यह ब्रिटिश काल में भारत की राजधानी हुआ करती थी। इस खूबसूरत शहर में अगर आप छुट्टियां प्लान कर रहे हैं, तो कुछ खूबसूरत जगह की लिस्ट अपने पास जरूर रख लें। कोलकाता शहर में कई ऐसे जगह हैं, जो पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। आइए जानते हैं कोलकाता में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल कौन से हैं?

जगहकिलोमीटर (शहर से दूरी)
विक्टोरिया मेमोरियल (Victoria Memorial)10.1 किलोमीटर
ईडन गार्डन (Eden gardens)7.9 किलोमीटर
कुमारतुली (Kumartuli)2.9 किलोमीटर
हावड़ा ब्रिज (Howrah Bridge)6 किलोमीटर
मार्बल पैलेस (Marble Palace)4.3 किलोमीटर
बिरला मंदिर (Birla Mandir)9.7 किलोमीटर
साइंस सिटी (Science City)9 किलोमीटर
बिरला तारामंडल ( Birla Planetarium)8.7 किलोमीटर
काली घाट मंदिर (Kalighat Mandir)12 किलोमीटर
फोर्ट विलियम (Fort William)9.7 किलोमीटर
सेंट पॉल कैथेड्रल (St paul's Cathedral)8.9 किलोमीटर
साल्ट लेक सिटी (Salt lake city)6 किलोमीटर
पार्क स्ट्रीट (Park street)7.8 किलोमीटर
भारतीय संग्रहालय (Indian Museum)7.3 किलोमीटर
दक्षिणेश्वर मंदिर (Dakshineswar Temple)9.4 किलोमीटर
जैन मंदिर (Jain Temple)10.3 किलोमीटर
अलीपुर चिड़ियाघर (Alipore Zoo)11.5 किलोमीटर
बॉटनिकल गार्डन (Botanic Garden)15.3 किलोमीटर
बेलूर मठ (Belur Math)13.1 किलोमीटर
नेताजी भवन (Netaji Bhawan)9.8 किलोमीटर
20+ कोलकाता के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

भारत में ब्रिटिश राज का यह काफी खूबसूरत सा नमूना है। यह पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मध्य में स्थित है। यह सफेद संगमरमर की भव्य संरचना रानी विक्टोरिया की याद में भारत पर उनके 25 वर्षों के शासन का जश्न मनाने के लिए बनाई गई थी और यह लंदन में विक्टोरिया मेमोरियल का ही एक प्रतिकृति है। अगर आप कोलकाता जा रहे हैं, तो विक्टोरिया मेमोरियल को देखना बिल्कुल भी न भूलें।

Kolkata Me Ghumne ki Best Jagah
victoria memorial

यहा प्रवेश के लिए भारतीयों के लिए प्रवेश शुल्क 20 रुपये और विदेशियों के लिए 200 रुपये रखा गया है। वहीं, छात्रों के लिए प्रवेश शुल्क निःशुल्क है। यहां आप सुबह 5.30 से 6.15 तक घूम सकते हैं।

Advertisement

कोलकाता का यह क्रिकेट घर है, जो काफी ज्यादा सुव्यवस्थित क्रिकेट स्टेडियम में से एक है। इसकी स्थापना वर्ष 1864 में हुई थी और इसकी नींव गवर्नर-जनरल ऑकलैंड ने रखी थी, जिन्होंने यहां के बगीचों और क्रिकेट मैदान का नाम अपनी बहनों एमिली और फैनी ईडन के नाम पर रखा था। 50 एकड़ में फैले इस क्रिकेट स्टेडियम में लगभग 66,349 लोगों के बैठने की क्षमता है और यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है।

Eden gardens
Eden gardens

यह एक क्रिकेट स्टेडियम है। यहां जाने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। मैच के दौरान यहां के शुल्क की अलग व्यवस्था है।

Advertisement

कुमारतुली कोलकाता का एक छोटा सा इलाका है। इसे मूल रूप से कूमार्टोली के नाम से जाना जाता था, सिटी ऑफ जॉय के उत्तरी भाग में एक अनोखा कुम्हार क्वार्टर है। यह स्थान पूरे वर्ष पश्चिम बंगाल में विभिन्न त्योहारों के लिए मिट्टी से भारतीय देवी-देवताओं को गढ़ने की अपनी विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध है।

Kumartuli
Kumartuli

कुमारतुली जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां कभी भी किसी भी समय जा सकते हैं।

Advertisement

पश्चिम बंगाल में हुगली नदी पर स्थित, हावड़ा ब्रिज या रवीन्द्र सेतु हावड़ा और कोलकाता के बीच मुख्य कनेक्शन है। यह एक ब्रैकट पुल है और इसे सबसे व्यस्त पुलों में से एक माना जाता है। अगर आप कोलकाता जा रहे हैं, तो हावड़ा ब्रिज को देखना मिस बिल्कुल भी न करें।

Howrah Bridge
Howrah Bridge

हावड़ा ब्रिज पर जाने के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप किसी भी समय इस ब्रिज पर जा सकते हैं। हालांकि, सुबह जाना आपके लिए काफी अच्छा अनुभव हो सकता है।

सन् 1835 में राजेंद्र मल्लिक द्वारा इस महल को बनाया गया था, जो पूरी तरह से सफेद संगमरमर का महल है। यह रूबेन की उत्कृष्ट कृतियों के कला संग्रह, रेनॉल्ड्स, वान गाग और रेम्ब्रांट जैसे विभिन्न प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की पेंटिंग के लिए प्रसिद्ध है। मार्बल पैलेस उत्तरी कोलकाता में चोरबागान के पास स्थित काफी खूबसूरत पैलेस है, जहां कोलकाता ट्रिप के दौरान आप एक बार यात्रा जरूर करें।

Marble Palace
Marble Palace

मार्बल पैलेस में जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक घूम सकते हैं।

कोलकाता में स्थिक बिरला मंदिर काफी खूबसूरत मंदिर है। यह मंजिर भगवान कृष्ण और देवी राधा को समर्पित है, जो बालीगंज की सड़कों को सुशोभित करती है। यहां की वास्तुकला पारंपरिक शैली को आधुनिक प्रतिबिंबों के साथ मिश्रित करने वाली है, जो काफी भव्य संरचना है। इस शानदार इमारत का निर्माण वर्ष 1970 में शुरू हुआ और 26 वर्षों तक चला, जिसका निर्माण 21 फरवरी 1996 को पूरा हुआ।

Birla Mandir
Birla Mandir

इस मंदिर में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप सुबह 5.30 से 11 और शाम के 4 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक दर्शन के लिए जा सकते हैं।

कोलाकाता में स्थित साइंस सिटी का उद्घाटन 1 जुलाई 1997 को हुआ था। यह कोलकाता के निवासियों के साथ-साथ कोलकाता आने वाले लोगों के लिए एक प्रमुख आकर्षण स्थल है। यह दुनिया के बेहतरीन और सबसे बड़े साइंस म्यूजियम में से एक है। यहां आपको विज्ञान सीखने का एक मजेदार अनुभव मिलेगा। कोलकाता में स्थित साइंस सिटी पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे बड़ा विज्ञान केंद्र है।

science city
science city

साइंस सिटी में घूमने के लिए प्रत्येक व्यक्ति 50 रुपये शुल्क देना होता है। आप यहां सुबह 9 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं।

कोलकाता में स्थित बिरला तारामंडल एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तारामंडल है। इसकी स्थापना 2 जुलाई 1963 को पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा की की गई थी। यह भारत में मौजूद तीन तारामंडलों में से एक है। तारामंडल के नाम से भी जाना जाने वाला बिरला तारामंडल नियमित रूप से हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं सहित विभिन्न भाषाओं में कई शो और कार्यक्रम को आयोजित करता है। तारामंडल होने के अलावा, बिरला तारामंडल में एक इलेक्ट्रॉनिक्स प्रयोगशाला और एक खगोल विज्ञान गैलरी भी है जिसमें चित्रों और खगोलीय मॉडलों का संग्रह है।

Birla Planetarium
Birla Planetarium

बिरला तारामंडल में प्रवेश के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति 40 रुपये देना होता है। आप यहां सुबह 12 बजे से लेकर शाम के 6.30 बजे तक जा सकते हैं।

कालीघाट मंदिर भारत के 51 शक्ति स्थलों में से एक, यह भारत में सबसे अधिक दर्शन किए जाने वाले काली मंदिरों में से एक है। यह वह स्थान है, जहां जहां शिव तांडव के दौरान सती के दाहिने पैर की उंगलियां गिरी थीं। ऐसा कहा जाता है कि कालीघाट वह स्थान था जहां दसनामी भिक्षु चौरंगा गिरी ने बड़ी तपस्या के साथ मां काली की पूजा की थी और इस तरह यह सदियों से मां काली की पूजा के लिए एक धार्मिक केंद्र के रूप में जाना जाता है।

Kalighat Mandir
Kalighat Mandir

इस मंदिर में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां किसी भी समय दर्शन के लिए जा सकते हैं।

Fort william
Fort william

कोलकाता के हुगली नदी के पूर्वी तट पर फोर्ट विलियम की शक्तिशाली इमारत स्थित है। इसे वर्ष 1696 में निर्मित किया हया था। शुरुआत में इस किले का नाम किंग विलियम तृतीय के नाम पर रखा गया है और यह देश में अंग्रेजों का पहला गढ़ था। यह शानदार संरचना 70.9 एकड़ में फैली हुई है और सैकड़ों मेहराबदार खिड़कियों से सुशोभित है, जहां से हरे-भरे बगीचों का नजारा दिखता है। इमारत की सतह पर पत्थर का काम किया गया है और इसे पूरा होने में दस साल लग गए।

इसमें प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 5.30 बजे तक यहां घूम सकते हैं।

सिटी ऑफ जॉय, कोलकाता के केंद्र में स्थित सेंट पॉल एक एंग्लिकन कैथेड्रल है, जो सीएनआई - चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के तहत संचालित किया जाता है। यह उन लोगों के लिए जरूरी है जो अपनी छुट्टियों में एक समृद्ध ऐतिहासिक और वास्तुकला का आनंद लेना चाहते हैं। शहर के मध्य में स्थित यह विशाल औपनिवेशिक काल की याद दिलाती है और आपको पुरानी यादों में ले जाती है। कोलकाता ट्रिप के दौरान आप इस खूबसूरत चर्च में जाकर कुछ समय बिता सकते हैं।

St paul's Cathedral
St paul's Cathedral

इस चर्च में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 7.30 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक जा सकते हैं।

साल्ट लेक स्टेडियम को विवेकानन्द युवा भारती क्रीड़ांगन के नाम से भी जाना जाता है। यह बिधाननगर, कोलकाता में एक अंतर्राष्ट्रीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम है। यह स्टेडियम देश का सबसे बड़ा स्टेडियम होने है। इस स्टेडियम में एक साथ 1,20,000 लोग बैठ सकते हैं।

salt lake stadium kolkata
Salt lake Stadium

इस स्टेडियम में प्रवेश के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं है। वहीं, आप यहां किसी भी समय जा सकते हैं।

पार्क स्ट्रीट कोलकाता का एक प्रमुख पहुंच मार्ग है, जिसे आधिकारिक तौर पर मदर टेरेसा सारणी के नाम से भी जाना जाता है। यह सड़क चौरंगी रोड या जेएल नेहरू रोड से शुरू होती है और पार्क सर्कस क्रॉसिंग तक फैली हुई है। ऐसा कहा जाता है कि पार्क स्ट्रीट कभी नहीं सोता और यहां हमेशा हलचल बनी रहती है। शहर में यह एक प्रमुख हैंगआउट स्थल है, जहां कई तरह के पब और रेस्तरां हैं।

Park street
Park street

पार्क स्ट्रीट जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह से लेकर रात तक किसी भी समय घूम सकते हैं।

यह दुनिया का नौवां सबसे पुराना और भारत का सबसे बड़ा संग्रहालय है, जो कोलकाता में स्थित है। भारतीय संग्रहालय की नींव वर्ष 1814 में रखी गई थी और तब से यह बहु-विषयक गतिविधियों का केंद्र रहा है। यह 'जादूघर' के नाम से लोकप्रिय, इसमें समकालीन चित्रों, बुद्ध के पवित्र अवशेष, मिस्र की ममियों और प्राचीन मूर्तियों का बेहतरीन संग्रह है।

Indian Museum
Indian Museum

इस संग्राहलय में जाने के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति 10 रुपये देना पड़ता है। वहीं, विदेशी पर्यटकों के लिए यह शुल्क 150 रुपये है। यहां सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक जा सकते हैं।

दक्षिणेश्वर काली मंदिर एक हिंदू मंदिर है, जो कोलकाता के उत्तर में दक्षिणेश्वर नामक एक छोटे से शहर में हुगली नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। दक्षिणेश्वर काली मंदिर की सुंदरता पर्यटकों के बीच आकर्षण केंद्र है। इस मंदिर के दर्शन के बिना अक्सर कोलकाता की यात्रा अधूरी मानी जाती है।

Dakshineswar Temple
Dakshineswar Temple

इस मंदिर में प्रवेश के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 6 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक जा सकते हैं।

कोलकाता में स्थित परेशनाथ जैन मंदिर चार जैन तीर्थंकरों को समर्पित एक मंदिर परिसर है। इस परिसर में तीर्थ यात्रियों के लिए एक सुंदर व्यवस्था की गई है। यहां दुनिया भर के पर्यटक दर्शन के लिए आते हैं। जैन मंदिर की वास्तुकला में जटिल नक्काशीदार संगमरमर और कांच का काम हुआ है। यह उन कुछ मंदिरों में से एक है, जिनमें करिश्माई झलक है। इस मंदिर में ज्यादातर जैन धर्म के अनुयायी आते हैं।

Jain Temple
Jain Temple

जैन मंदिर में प्रवेश के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक और शाम में 5 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक जा सकते हैं।

अलीपुर चिड़ियाघर, जिसे कलकत्ता चिड़ियाघर या अलीपुर के जूलोजिकल गार्डन के नाम से जाना जाता है। यह भारत की सबसे पुरानी प्राणी उद्यान है, जो कोलकाता का प्रमुख पर्यटक स्थल भी है। अलीपुर चिड़ियाघर देश भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है।

Alipore Zoo
Alipore Zoo

इस चिड़ियाघर में प्रवेश के लिए आपको प्रत्येक व्यक्ति 25 रुपये देना पड़ता है। वहीं, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रवेश शुल्क 10 रुपये रखा गया है। यहां आप सुबह 9 से शाम के 5 बजे तक घूम सकते हैं। 

आचार्य जगदीश चंद्र बोस भारतीय वनस्पति उद्यान, जिसे बॉटनिकल गार्डन के नाम से जाना जाता है। यह लगभग 273 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ एक विशाल उद्यान है, जो कोलकाता के पास शिबपुर, हावड़ा में स्थित है। ये उद्यान वर्ष 1787 में स्थापित किया गया था। वर्तमान में यह उद्यान भारत सरकार के पर्यावरण और वन मंत्रालय के भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआई) के अधीन है।

Botanic Garden
Botanic Garden

इस गार्डन में प्रवेश के लिए प्रत्येक व्यक्ति 10 रुपये देना होता है। वहीं, विदेशी पर्यटकों के लिए यह शुल्क 100 रुपये है। आप यहां सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक घूम सकते हैं।

कोलकाता में बेलूर मठ रामकृष्ण मठ और मिशन का मुख्यालय है। यह हुगली नदी के पश्चिमी तट पर 40 एकड़ से अधिक भूमि पर फैला हुआ है, जहां दुनिया भर से लोग आते हैं।

Belur Math
Belur Math

इस मठ में प्रवेश के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं है। आप यहां किसी भी दिन एक निश्चित समय पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

कोलकाता में स्थित नेताजी भवन नेताजी सुभाष चंद्र बोस का पैतृक निवास था। इस स्थान को कोलकाता के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक माना जा सकता है। कोलकाता के एल्गिन रोड पर स्थित इस घर का निर्माण साल 1909 में नेताजी के पिता जानकीनाथ बोस ने कराया था। वर्ष 1961 में, इमारत को नेताजी के जीवन और कार्य को समर्पित एक संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया गया था।

Netaji Bhawan
Netaji Bhawan

वयस्कों के लिए नेताजी भवन में प्रवेश शुल्क 5 रुपये हैं। वहीं, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रवेश शुल्क 2 रुपये रखा गया है। आप यहां सुबह 11 बजे से लेकर शाम के 4.30 बजे तक जा सकते हैं।

कोलकाता घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर और जनवरी के बीच का महीना माना जाता है। इस दौरान यहां का मौसम न अधिक ठंडा और न शुष्क होता है।

रेलवे : कोलकाता जाने के लिए आप रेलवे मार्ग का चयन कर सकते हैं। आप अपने शहर या फिर अपने आसपास के प्रमुख रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए डायरेक्ट टिकट ले सकते हैं। इसके बाद यहां से आप कैब बुक करके कोलकाता की यात्रा शुरू कर सकते हैं।

सड़क मार्ग : कोलकाता पहुंचने के लिए देश के विभिन्न शहरों से राज्य मार्ग जुड़े हैं। आप दिल्ली से यात्रा कर रहे हैं, तो नेशनल हाईवे-19 के जरिए कोलकाता पहुंच सकते हैं।

हवाई यात्रा :  हवाई यात्रा के लिए आप अपने शहर या फिर अपने शहर के आसपास के प्रमुख हवाई अड्डे से नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।

नसीरुद्दीन रोड, आचार्य जगदीश चंद्र बोस रोड फ्लाईओवर, पार्क सर्कस, कोलकाता

मैकलियोड सेंट, पार्क स्ट्रीट क्षेत्र, कोलकाता, पश्चिम बंगाल 700017

रफी अहमद किदवई रोड, एस्प्लेनेड, जानबाजार, तलतला, कोलकाता, पश्चिम बंगाल 700016

FAQ | क्या आप जानते हैं

कोलकाता घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

कोलकाता में घूमने का बजट कितना हो सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस शहर से कोलकाता जा रहे हैं। इसके साथ ही आपका जाने का मार्ग और होटल की बुकिंग भी बजट को निर्धारित करती है।

कोलकाता घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

कोलकाता घूमने के सबसे अच्छा समय नंवबर से जनवरी का माना जाता है।

मुझे कोलकाता में कहां रहना चाहिए?

कोलकाता में आप किसी अच्छे होटल में रुक सकते हैं। होटल बुकिंग के दौरान रेटिंग और रिव्यू जरूर चेक करें।

रात के समय कोलकाता में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

बिरला मंदिर, साइंस सिटी, पार्क स्ट्रीट जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। मुख्य रूप से पार्क स्ट्रीट पर पूरी रात हलचल बनी रहती है, यहां कई तरह के रेस्तां और पब हैं।

हम रात में कोलकाता में क्या कर सकते हैं?

रात के समय आप कोलकाता में मंदिर के दर्शन, रेस्टोरेंट और पार्क स्ट्रीट जैसी जगहों में घूम सकते हैं।

Advertisement
Advertisement