For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

Krunal Pandya Wife: बेहद स्टाइलिश हैं क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी, देखिए स्टाइलिश फोटो

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल के चोटिल होने के बाद टीम का नया कप्तान क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को बनाया गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट और ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी शेयर की। इसके बाद से ही क्रुणाल पांड्या को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
04:35 PM May 12, 2023 IST | Ankita Sharma
krunal pandya wife  बेहद स्टाइलिश हैं क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी  देखिए स्टाइलिश फोटो
Advertisement

Lucknow Super Giants IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल के चोटिल होने के बाद टीम का नया कप्तान क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को बनाया गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट और ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी शेयर की। इसके बाद से ही क्रुणाल पांड्या को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। क्रुणाल सिर्फ अपने क्रिकेट के कारण ही नहीं बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं। क्रुणाल की ही तरह उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा भी एक फैशन फिएस्टा हैं। पंखुड़ी पेशे से एक फैशन व लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं और खूबसूरत होने के साथ ही काफी स्टाइलिश भी हैं।

क्रुणाल-पंखुड़ी की लव स्टोरी

भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या की ही तरह सोशल मीडिया पर पंखुड़ी के लाखों फॉलोअर्स हैं। पंखुड़ी अक्सर अपने फैशन स्टाइल से सभी को इंप्रेस कर देती हैं। कई सालों की डेटिंग के बाद क्रुणाल और पंखुड़ी ने साल 2017 में शादी रचाई। इस शादी में परिवार और दोस्तों के साथ ही दिग्गज क्रिकेटर भी शामिल हुए थे। इस पावर कपल के बीच की बॉन्डिंग इनकी तस्वीरों में साफ नजर आती है। दोनों अक्सर अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

बेटे को भी क्यूट अंदाज में करती हैं तैयार

सोशल मीडिया पर एक्टिव इस कपल के घर साल 2022 में किलकारी गूंजी। पंखुड़ी ने बेटे को जन्म दिया। क्रुणाल ने खुद प्यारी सी तस्वीरों के साथ इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया। क्रुणाल ने इस दौरान बेटे का नाम कविर क्रुणाल पांड्या बताया। पंखुड़ी खुद जितनी स्टाइलिश हैं, वो बेटे को भी उतना ही क्यूट स्टाइल में रखती हैं। ​कविर अक्सर कॉटन और कंफर्टेबल कपड़ों में नजर आता है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पंखुड़ी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें क्रुणाल, पंखुड़ी के साथ ही नन्हा कविर सेम फैब्रिक की ड्रेस में नजर आ रहा है।

Advertisement

पंखुड़ी का ग्लैम अप लुक

फैशन ब्लॉगर होने के कारण पंखुड़ी की आउटफिट्स की च्वाइस काफी ग्लैमरस है। उन्होंने मशहूर फैशन स्टूडियो शांतनु निखिल का यह ग्लैमरस आउटफिट कैरी किया। इस लाइट कलर के शिमरी आउटफिट की हाई थाई स्लिट स्कर्ट और डीप काउल नेक इसे ग्लैमरस लुक दे रहे थे। डेवी मेकअप से पंखुड़ी ने अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं क्रुणाल भी काफी स्टाइलिश हैवी एंब्रॉयडरी जोधपुर सूट में हैंडसम लग रहे थे।

आइवरी लहंगे में आई कैचिंग लुक

आइवरी कलर इन दिनों काफी ट्रेंडिंग है और इसी को फॉलो करते हुए पंखुड़ी ने हार्दिक पांड्या के संगीत फंक्शन के लिए आइवरी कलर का लहंगा चुना। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए इस लहंगे पर व्हाइट थ्रेड से हैवी एंब्रॉयडरी की गई थी, ​बीच-बीच में बीट्स और मुकेश का वर्क था, जो लहंगे को शिमरी लुक दे रहा था। डायमंड नेकलेस और इयररिंग्स से पंखुड़ी ने अपने लुक को कंप्लीट किया। डेवी मेकअप लुक ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

Advertisement

फ्यूजन साड़ी में फैशन फिएस्टा

लैक्मे फैशन वीक में पंखुड़ी बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं। उन्होंने गोल्डन ग्रे कलर की शिमरी फ्यूजन साड़ी वियर की। मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी की डिजाइन की गई इस साड़ी की खासियत थी इसकी अनोखी ड्रेप स्टाइल और ब्लाउज के साथ पहना गया स्टाइलिश कैप। डायमंड स्टर्ड के साथ पंखुड़ी ने सिंपल मेकअप लुक चुना।

मल्टी कलर लहंगा हमेशा बेस्ट

पुखुड़ी का वार्डरोब काफी यूनिक है। वे हमेशा कुछ न कुछ नया ट्राई करती हैं और उसे अपने फैंस के साथ शेयर भी करती हैं। एक डे फंक्शन में उन्होंने इलेक्ट्रिक ब्लू कलर के हॉल्टर नेक सीक्वेंस ब्लाउज के साथ मल्टी कलर लहंगा वियर किया। डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के इस लहंगे का लुक कमाल का था। ​यह किसी भी डे फंक्शन के लिए परफेक्ट आउटफिट है।

Advertisement

परफेक्ट भाभी लुक है यह

इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की वेडिंग में पंखुड़ी परफेक्ट भाभी लुक में नजर आईं। पंखुड़ी ने बहुत ही खूबसूरत पिंक कलर का लहंगा इस दिन के लिए चुना। डिजाइनर स्टूडियो अनू क्रिएशन के इस लहंगे पर हैवी एंब्रायडरी की गई थी, जो इस लहंगे को बहुत ही ग्रेसफुल बना रही थी। पंखुड़ी ने लुक को सटल रखने के लिए बड़े मांग टीके के साथ लॉन्ग ईयररिंग्स वियर किए। ट्रेडिशनल लुक के लिए फूलों के साथ मैसी बन बनाया।

गुजराती लुक है गॉर्जियस

फैशन ब्लॉगर पंखुड़ी का यह गुजराती लुक किसी को भी इंप्रेस कर सकता है। पंखुड़ी ने डिजाइनर स्टूडियो अनू क्रिएशन का यह डिजाइन कलरफुल लहंगा चोली चुना। पर्पल कलर के बेस के साथ मल्टीकलर इस आउटफिट को बहुत ही शानदार लुक दे रहे थे। ब्राइट कलर के कारण यह आउटफिट किसी भी गरबा नाइट के लिए परफेक्ट च्वाइस है। इसके साथ पंखुड़ी ने मल्टीकलर ऑक्साइड ज्वेलरी भी पहनी। माथे पर काली बिंदी और हैवी आई मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया।

बंधेज फ्रॉक है गुड आइडिया

कभी कभी सिंपल आउटफिट्स भी अपने कलर और स्टाइल के कारण काफी शानदार लुक देते हैं।  पंखुड़ी ने अपनी यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया समर वाइब्स। वाकई यह आउटफिट समर आउटिंग के लिए परफेक्ट है। बंधेज प्रिंट की यह इलेक्ट्रिक ब्लू लॉन्ग फ्रॉक काफी स्टाइलिश है। इस वन साइड शोल्डर ड्रेस को डिजाइन किया है डिजाइनर अनू क्रिएशन ने।

हॉलिडे फन का कंफर्ट स्टाइल  

पंखुड़ी ने व्हाइट कलर की टर्टल नेक टी शर्ट के साथ ब्लैक वेस्ट कोट पहना। इसके साथ उन्होंने पेयर की ब्लैक जींस। उनके लुक को बढ़ा रहा था इसके साथ पहना गया ब्राइट ब्लू कलर का ओवरकोट और लेदर बूट्स। यह हिल स्टेशन पर हॉलिडे के लिए परफेक्ट लुक है।

जंपसूट लुक में जलवा

समर आउटिंग और हॉलिडे के लिए पंखुड़ी का यह कूल लुक सच में कमाल का है। पंखुड़ी ने एक कंफर्टेबल कॉटन व्हाइट जंपसूट वियर किया। इसके साइड स्लिट इसे स्टाइलिश लुक दे रहे थे। अपने लुक में ग्लैमर जोड़ने के लिए पंखुड़ी ने कॉन्ट्रास्ट में ऑक्साइड ज्वेलरी वियर की। मेकअप को काफी सिंपल रखा।

कैप को स्टाइल करना सीखें

कैप इन दिनों ट्रेंड में है और यह किसी भी ड्रेस के लुक को बढ़ा देती है। पंखुड़ी ने व्हाइट कॉटन फ्रॉक के साथ बेज कलर का फलोरल कैप वियर किया। यह लुक काफी समरी है और स्टाइलिश लगता है। पंखुड़ी ने इसके साथ नो मेकअप लुक चुना।

Advertisement
Tags :
Advertisement