For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

वरुण बहल ने लैक्मे फैशन वीक में सस्टेनेबल 'इनर ब्लूम फेस्टिव एडिट' लॉन्च किया: Lakme Fashion Week 2023

09:50 AM Oct 16, 2023 IST | Swati Kumari
वरुण बहल ने लैक्मे फैशन वीक में सस्टेनेबल  इनर ब्लूम फेस्टिव एडिट  लॉन्च किया  lakme fashion week 2023
Lakme Fashion Week 2023
Advertisement

Lakme Fashion Week 2023: दिल्ली में इन दोनों लैक्मे फैशन वीक 2023 चल रहा है। यह देश के सबसे बड़े फैशन ईवेंट्स में से एक है। बीते रविवार को इस एवेंट का आखिरी दिन था, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया है। इस शानदार ईवेंट में जाह्नवी कपूर से लेकर कियारा आडवाणी ने रैम्प वॉक किया है। इसके अलावा, इस इवेंट में इंडिया के कई मशहूर डिजाइनर्स अपने नए कलेक्शन शोकेस किया है। इन्हीं डिजाइजरों में से एक वरुण बहल ने भी फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से लैक्मे फैशन वीक में अपना एक नया कलेक्शन लॉन्च किया है, जिसका नाम उन्होंने 'इनर ब्लूम फेस्टिव एडिट' रखा है। वरुण के नए कलेक्शन में प्राकृतिक के प्रति उनके प्यार को साफ देखा जा सकता है।

Lakme Fashion Week 2023: वरुण बहल ने 'प्रकृति की सुंदरता' का मनाया जश्न

Lakme Fashion Week 2023
Lakme Fashion Week 2023

लैक्मे फैशन वीक के रनवे पर वरुण बहल की मॉडल्स ने कढ़ाई से सजे लहंगे, केप सेट, ट्राउजर सूट पहनकर रैंप पर वॉक किया है। अपने नए कलेक्शन में अधिक भव्यता जोड़ने के लिए, वरुण ने कपड़ों पर फूलों की कल्पना को जीवंत करने के लिए धातु के लहजे और जटिल मनके का बेहतरीन काम किया है। वरुण बहल का 'इनर ब्लूम' कलेक्शन प्रकृति की सुंदरता का उत्सव है, जो सस्टेबल फैशन के ताने-बाने में बुना हुआ है। उनके नए कलेक्शन में आपकों बिगुल और कैवियार मोती के साथ-साथ दो कटे हुए बीज और सेक्विन मिरर वर्क का काम देखने को मिलेगा।

महिलाओं के लिए काफी खास है ये नया कलेक्शन

Lakme Fashion Week 2023-Varun Bahl

वरुण बहन ने जो नया कलेक्शन लॉन्च किया है, उसमें कुछ मॉडल्स ने ऐसे आउटफिट पहने थे, जो फूलों और एप्लिक्स से बना था और चमकदार पंखुड़ियों के साथ टियर गाउन थे। वरुण बहल के इस डिजाइनर आउटफिट्स में महिलाएं खूबसूरत लगने के साथ ही साथ कॉन्फिडेंट भी लग सकती हैं। ऐसे आउटफिट्स कॉकटेल पार्टी से लेकर किसी भी फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं। यह कलेक्शन उन लड़कियों के लिए परफेक्ट हैं, शादी सीजन में सजने-संवरने के लिए कुछ इंडो वेस्टर्न लुक पाना चाहती हैं।

Advertisement

पुरुषों की पसंद का भी रखा गया है ध्यान

Varun Bahl Inner Baloom Collection
Varun Bahl Inner Baloom Collection

वरुण बहन ने अपने नए कलेक्शन में महिलाओं के साथ ही साथ पुरुषों की पसंद का भी पूरा ख्याल रखा है। पुरुषों के लिए खासतौर पर जरदोजी वर्क वाले शेरवानी बनाई गई है। जिसमें आपकों फ्लोरल एंब्रॉयड्रेड देखने को मिलेगी। ये आउटफिट्स आपकों किसी भी फंक्शन में अलग लुक दे सकती हैं।

फैशन डिज़ाइनर वरुण बहल ने नए कलेक्शन को लेकर ये कहा

फैशन डिज़ाइनर वरुण बहल ने अपने नए कलेक्शन को लेकर ये कहा, "मेरा मानना रहा है कि स्थिरता ही फैशन का भविष्य है और इस सीजन में एफडीसीआई के साथ साझेदारी में लैक्मे फैशन वीक के लिए रीलान के साथ जुड़ना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मेरा कलेक्शन हर किसी को पसंद आएगा।"

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement