For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

20+ लैंसडाउन में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल 

10:30 AM May 30, 2024 IST | Sanjaya Shepherd
20  लैंसडाउन में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल 
Lansdowne Tourism
Advertisement

Lansdowne Mein Ghumne ki Best Jagah: हिमालय को अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए जाना जाता है। साथ ही साथ यह धार्मिक रूप से भी काफ़ी समृद्ध है। हिमालय की ऐसी ही एक जगह है लैंसडाउन जो कि उत्तराखंड में स्थित है। इस जगह पर आपको प्राकृतिक वातावरण के साथ साथ सुंदर और सुखद मौसम मिलेगा। इस जगह हरे भरे पेड़ और कई तरह के जीव जंतु देखने को मिलेंगे। यह एक पर्यटक स्थल है जिसकी वजह से कई सारी ऐसी जगहें भी मिलेंगी जो आपका मन मोह लेंगी। इस जगह पर देश के कोने कोने से लोग अपनी छुट्टी मनाने में लिए आते हैं। लैंसडाउन में देखने और घूमने के लिए कई जगहें हैं, जिसके बारे में आपको इस लेख में जानने को मिलेगा।

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
संतोषी माता मंदिर- Santoshi Mata Mandir2.9
सेंट मेरी चर्च- St. Marys-Church1.8
दरवान सिंह संग्रहालय- Darwan singh museum.5
भीम पकोड़ा - Bhim Pakora 2.4
कालेश्वर महादेव मंदिर - Kaleshwar Mahadev Temple1
भुल्ला ताल - Bhulla Taal1.7
तारकेश्वर महादेव मंदिर - Tarkeshwar Mahadev Mandir36.5
स्नो व्यूपॉइंट ट्रेक - Snow Viewpoint trek .4
सेंट जॉन्स चर्च - St. John's Catholic Church1.4
गढ़वाली मेस- Garhwali Mess.5
टिप इन टॉप प्वाइंट-Tip-In-Top-Point2.4
गढ़वाल रेजिमेंट वॉर मेमोरियल- War Memorial of Garhwal.3
हवाघर- Hawaghar3
दुर्गा देवी मंदिर-Durga Devi Temple27.6
जंगल सफारी स्थल -Jungle Safari Point1.3
कालागढ़ टाइगर रिजर्व-kalagarh tiger reserve1.4
लवर्स लेन-Lovers lane 4
लैंसडाउन ट्रैवल कैफे-lansdowne travel Cafe 1.6
कण्वाश्रम-Kanvashram49.2
लैंसडाउन पब्लिक लाइब्रेरी- Lansdowne public library
20+ लैंसडाउन में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Lansdowne Mein Ghumne ki Best Jagah
Santoshi Mata Mandir

संतोषी माता मंदिर लैंसडाउन में स्थित एक दर्शनीय स्थल है, जहां पर भक्त अपनी श्रद्धा और आस्था की वजह से जाते हैं। यह मंदिर टॉप प्वाइंट से आगे की सड़क की तरफ चार किमी की दूरी पर पड़ता है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको पहाड़ की एक ऊँची छोटी पर जाना होता है। इस मंदिर में माता की एक बहुत बड़ी प्रतिमा लगी हुई है। दर्शन के पश्चात आप आसपास के ख़ूबसूरत नज़ारों का भी आनंद ले सकते हैं।

यह पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Advertisement

Church
St. Mary's Church

सेंट मेरी चर्च लैंसडाउन में स्थित एक बहुत ही सुंदर और लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। इस चर्च को 1895 में बनाया गया था, जिसे वर्तमान में एक संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया गया है। लोग इस इमारत की बनावट और वास्तुकला के लिए जानते हैं। इस चर्च में विक्टोरियन वास्तुकला का प्रयोग किया गया है जोकि अपने आपमें अनूठा है। यह जगह प्राकृतिक रूप से भी काफ़ी समृद्ध है।

यह पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Advertisement

Museum
Darwan Singh Museum

दरवान सिंह संग्रहालय लैंसडाउन में स्थित एक बहुत ही ख़ूबसूरत पर्यटक स्थल है। इस संग्रहालय को कुछ लोग विक्टोरिया क्रॉस होल्डर के नाम से भी जानते हैं। इस दो मंज़िला संग्रहालय का निर्माण वर्ष 1923 में किया गया था। जिसमें जवानों के हथियार, वर्दी तथा कुछ अन्य दुर्लभ वस्तुएं देखने को मिलती हैं। इस जगह पर आकर आप इन सबके बारे में जानकारी ले सकते हैं।

यह पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Advertisement

Bhim Pakora
Bhim Pakora

भीम पकोड़ा लैंसडाउन में स्थित एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह नाम थोड़ा अजीब लगता है लेकिन स्थल बहुत ही आकर्षक है। इस जगह पर सबसे ज़्यादा सैलानी आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि वनवास के दौरान पांडव यहां पर रुक कर भोजन किए थे। इस जगह पर एक भारी भरकम पत्थर भी है। कहा जाता है कि इस पत्थर को भीम ने रखा था। यह पत्थर इस जगह का सबसे बड़ा आकर्षण है।

यह पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Kaleshwar Mahadev Temple
Kaleshwar Mahadev Temple

कालेश्वर महादेव मंदिर लैंसडाउन का एक बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर से हज़ारों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। इस जगह पर स्थानीय लोग पूजा पाठ के लिए आते हैं। यह गढ़वाल राइफल्स के जवानों के आस्था का भी प्रमुख केंद्र है। देश भर से आए सैलानी भगवान शिव के दर्शन के लिए भी आते हैं। शिवरात्रि के मौक़े पर इस मंदिर में श्रद्धालुओ की भीड़ रहती है।

यह पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Bhulla Taal Lake
Bhulla Taal Lake

भुल्ला ताल झील लैंसडाउन में स्थित एक कृतिम झील हैं जोकि बहुत ही ख़ूबसूरत है। इस जगह पर लोग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। इस जगह पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय व्यतीत करना पसंद करते हैं। इस झील में बोटिंग आदि का भी आनंद लेते हैं। झील के आसपास का वातावरण बहुत ही ख़ूबसूरत है। कई तरह के हरे भरे पेड़ पौधे लगे हुए हैं जहां पक्षियों की चहचहाहट सुनाई देती है।

यह पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Mahadev Mandir
Tarkeshwar Mahadev Mandir

तारकेश्वर महादेव मंदिर लैंसडाउन का एक मंदिर प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर को लोग इसके धार्मिक महत्व की वजह से जानते हैं। मंदिर में शिव की एक आकर्षक प्रतिमा स्थापित है। इस मंदिर को कक लोग सिद्ध पीठ मंदिर के रूप में भी जानते हैं। यह बहुत ही दूरदराज़ में स्थित है फिर भी शिव भक्तों की भीड़ रहती है। सावन के महीने में इस जगह पर सबसे ज़्यादा लोग आते हैं। महाशिवरात्रि पर भी इस मंदिर में काफ़ी भीड़ होती है।

यह पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Snow Viewpoint trek
Snow Viewpoint trek

स्नो व्यूपॉइंट ट्रेक लैंसडाउन में स्थित एक ख़ूबसूरत ट्रेक है जो बहुत ही ख़ूबसूरत रास्तों से होकर गुज़रता है। यह ट्रेकिंग और हाइकिंग पसंद करने वाले पर्यटकों का एक लोकप्रिय स्थान है। इस जगह पर पहुँचना थोड़ा चुनौतिपूर्ण है फिर भी लोग जाते हैं। इस जगह से आसपास की चोटियों के ख़ूबसूरत दृश्य दिखाई देते हैं। सर्दियों में तो इस जगह से देखने पर बर्फ़ के नज़ारे ऐसे दिखाई देते हैं जैसे किसी ने सफ़ेद चादर बिछा दी हो।

यह पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Catholic Church
St. John's Church John's Catholic Church

सेंट जॉन चर्च लैंसडाउन का एक बहुत ही लोकप्रिय दर्शनीय स्थल है। यह मुख्य शहर से तकरीबन 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस जगह पर आप चर्च देखने के साथ मॉल रोड भी घूम सकते है। यह लैंसडाउन में स्थित एक बहुत ही  खूबसूरत और ऐतिहासिक चर्च है। इस चर्च का निर्माण 1936 के आसपास किया गया था। इस चर्च की बनावट बहुत ही ख़ूबसूरत है। लोग इस चर्च की वास्तुकला को देखना पसंद करते हैं।

यह पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Garhwali Mess
Garhwali Mess

गढ़वाली मेस लैंसडाउन में स्थित एक ऐतिहासिक इमारत है। यह इमारत देखने में बहुत ही ख़ूबसूरत है। इस का निर्माण 1888 के आसपास किया गया था। इस इमारत को कुछ लोग लैंसडाउन की सबसे प्राचीन इमारत के तौर पर भी जानते हैं। इस इमारत की प्राचीन वास्तुकला 19वीं सदी के इतिहास को प्रदर्शित करती है। इस इमारत का रख रखाव और संरक्षण राज्य सरकार करती है।

यह पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Tip In Top Point
Tip In Top Point

लैंसडाउन में एक जगह है जिसे लोग टिप इन टॉप प्वाइंट अथवा टिफिन टॉप के नाम से जानते हैं। यह लैंसडाउन की एक ख़ूबसूरत और लोकप्रिय जगह है। लैंसडाउन आने वाले सैलानी इस जगह पर जाते ही जाते हैं। इस जगह पर पहुँचकर आप गड़वाल हिमालय की ख़ूबसूरती को देख सकते हैं। यह लैंसडाउन का सबसे ऊंचा प्वाइंट है जिसकी वजह से आसपास के मनोरम दृश्य दिखाई देते हैं।

यह पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

War Memorial of Garhwal
War Memorial of Garhwal

गढ़वाल रेजिमेंट वॉर मेमोरियल लैंसडाउन में स्थित एक म्यूजियम है जिसे कुछ लोग ला रेजिमेंट म्यूजियम अथवा  गढ़वाल राइफल्स के नाम से जानते हैं। यह म्यूजियम ऐतिहासिक दृष्टिकोण से अपना एक विशिष्ट महत्व रखता है। ब्रिटिश सेना ने 39 वी गढ़वाल राइफल्स में पहली बटालियन के नायक दरवान सिंह नायक को विक्टोरिया क्रॉस से समानित किया गया था। सरकार ने उन्हीं के सम्मान में इस संग्रहालय की स्थापना की थी।

यह पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Hawaghar
Hawaghar

हवा घर लैंसडाउन के मुख्य बाजार के पास स्थित एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इस जगह पर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ आते हैं। लेकिन यह जगह ट्रैकिंग पसंद करने वाले लोगों को सबसे ज़्यादा पसंद आती है। इस जगह पर चलते हुए आपको कई ख़ूबसूरत रास्तों का दीदार होगा। इस जगह का मौसम बहुत ही लाजवाब होता है। सर्दियों के दौरान इस जगह पर बर्फ़ पड़ती है।

यह पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Durga Devi Temple
Durga Devi Temple

दुर्गा देवी मंदिर मां दुर्गा को समर्पित एक बहुत ही सुंदर दर्शनीय स्थल है। जिसकी वजह से लैंसडाउन से 25 किलोमीटर दूर होने के बावजूद लोग इस जगह पर माता के दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर की स्थानीय लोगों के बीच बहुत ही ज़्यादा मान्यता है। यदि आप धार्मिक रुचि रखते हैं तो आपको भी इस जगह पर जाना चाहिए। इस मंदिर की ख़ूबसूरती को देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।

यह पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Jungle safari
Jungle safari

लैंसडाउन में आप घूमने के साथ साथ कई तरह की पर्यटन से सम्बंधित गतिविधियों को भी एंजोय कर सकते हैं। ऐसा ही एक जगह है जंगल सफारी स्थल जहां से सफ़ारी की जाती है। यह स्थल बहुत ही सुंदर और प्राकृतिक रूप से समृद्ध है। इस जगह पर आपको शुद्ध वातावरण और ख़ूबसूरत मौसम मिलता है। इसी जगह से सफ़ारी आदि की भी शुरुआत होती है। जिसकी वजह से यह जगह बेहद ख़ास है।

यह पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Kalagarh Tiger Reserve
Kalagarh Tiger Reserve

कालागढ़ टाइगर रिजर्व लैंसडाउन के सर्वश्रेष्ठ पर्यटक आकर्षणों में से एक है। इस जगह पर आपको अपनी यात्रा का सबसे रोमांचक अनुभव होता है। यह एक टाइगर रिजर्व है जहां पर आप तरह तरह के वन्यजीव देख सकते हैं। इस जगह पर आकर आप बंगाल टाइगर देखने के साथ तेंदुए, हाथी, कस्तूरी मृग, और अन्य जंगली जानवर भी देख सकते हैं। इस जगह पर आपको पक्षियों की कई दुर्लभ प्रजातियाँ देखने को मिलती हैं।

यह पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Lovers Lane
Lovers Lane

लवर्स लेन लैंसडाउन के लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है। इस जगह को पूरे क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ ट्रैकिंग स्थल के तौर पर जाना जाता है। इस जगह पर ट्रेकिंग के दौरान आप कई सुंदर और चुनौतिपूर्ण रास्ते से गुज़रते हैं। ट्रेक के दौरान मौसम का रोमांच भी बहुत ही अलहदा होता है। एक तरफ बादलों से घिरी घाटियाँ तो दूसरी तरफ़ हिमालय के सुंदर और मनभावन दृश्य दिखाई देते हैं।

यह पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Lansdowne Travel Cafe
Lansdowne Travel Cafe

लैंसडाउन ट्रैवल कैफे लैंसडाउन की एक बहुत ही ख़ूबसूरत जगह है। इस जगह पर जाकर आप अपने दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। इस जगह पर आपको एक बहुत ही सुंदर माहौल मिलेगा। आप खाने पीने के साथ आसपास की ख़ूबसूरती को भी बहुत अच्छी तरह से एंजोय कर सकते हैं। इस जगह पर कुछ ऐसे लोग भी आपको मिल सकते हैं जो आपकी यात्रा के अनुभव को कई गुना बढ़ा देते हैं।

यह पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Kanvashram
Kanvashram

कण्वाश्रम को पुरी का प्रवेश द्वार कहा जाता है। यह मालिनी नदी के तट पर स्थित एक बहुत ही सुंदर सा आश्रम है। यह पूरी तरह से घने जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि ऋषि कण्वन की सौतेली बेटी शकुंतला यहाँ रहती थी और उन्होंने इसी आश्रम में अपने पुत्र भरत को जन्म दिया था। यह आश्रम परिसर में रहने के इच्छुक लोगों को आवास सुविधाएं भी प्रदान करता है।

यह पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Lansdowne Public Library
Lansdowne Public Library

लैंसडाउन पब्लिक लाइब्रेरी लैंसडाउन में स्थित एक बहुत ही ख़ूबसूरत लाइब्रेरी है जहां पर आपको बहुत सारी किताबें मिलेंगी। इस लाइब्रेरी में जाकर आप किताबें पढ़ सकते हैं। कुछ समय शांति के साथ बिता सकते हैं। इस जगह के मौसम और आसपास की ख़ूबसूरती को बहुत अच्छी तरह से एंजोय कर सकते हैं।

यह पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

साल के हर महीने और हर दिन लैंसडाउन द्वीप में पर्यटकों का आना-जाना बना रहता है। लेकिन लैंसडाउन घूमने का असली आनंद सर्दियों में आता है। अक्टूबर महीने से लेकर मार्च के बीच आप इस जगह पर आ सकते हैं।

हवाई जहाज से – नज़दीकी हवाई अड्डा देहरादून में बना हुआ हैं। आप किसी भी शहर से हवाई जहाज के द्वारा आ सकते हैं। देहरादून से लैंसडाउन जाने के लिए आपको आसानी से मिल जाएगी।

सड़क मार्ग से – बस से आप कोटद्वार जाना होगा फिर बस बदलनी होगी। आप कार अथवा सार्वजनिक वहाँ से भी इस जगह पर जा सकते हैं।

ट्रेन से – नजदीकी रेलवे स्टेशन कोटद्वार है। कोटद्वार से लैंसडाउन की दूरी करीब 50 किमी की है।  आपको कार या फिर कैब बहुत ही आसानी से मिल जाएगी।

डेरिया खाल, लैंसडाउन 246155

पौडी गुमखाल रोड ग्राम भदाली वल्ली, लैंसडाउन 246155

लैंसडाउन रोड ग्राम भिलाशू, लैंसडाउन 246155

लैंसडाउन घूमने में कितना दिन लगता है?

लैंसडाउन आप 3 से 4 दिन में आराम से घूम सकते हैंI

लैंसडाउन घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप बजट बना कर घूमते हैं तो आप 10000-15000 रूपए में लैंसडाउन आराम से घूम सकते हैंI

लैंसडाउन घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

लैंसडाउन द्वीप घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर महीने से लेकर अप्रैल महीने के बीच का होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी अच्छा होता है, जिससे आपको घूमने में आसानी होती हैI

मुझे लैंसडाउन में कहाँ रहना चाहिए?

लैंसडाउन में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगेI आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैंI

रात के समय लैंसडाउन में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

लैंसडाउन में आप रात में घूमने के लिए कई जगहें हैं। आप यहाँ की नाइट लाइफ़ को एंजोय कर सकते हैंI रात में यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती हैI

हम रात में लैंसडाउन में क्या कर सकते हैं?

लैंसडाउन में ऐसे कई प्रसिद्ध जगह हैं, जहाँ आप रात में घूम सकते हैं, साथ ही रात में आप यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI

Advertisement
Advertisement