For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इस तरह के मेहंदी के डिज़ाइन होते हैं पैरों की अंगुलियों के लिए खास: Leg Mehndi Design

10:00 AM May 31, 2023 IST | Anjali Mrinal
इस तरह के मेहंदी के डिज़ाइन होते हैं पैरों की अंगुलियों के लिए खास  leg mehndi design
Leg Mehndi Design
Advertisement

Leg Mehndi Design: कोई भी फंक्शन हो या कोई भी त्यौहार हो मेहंदी लगाना सभी औरतों और महिलाओं को पसंद होता है। वही आजकल देखा जाए तो अलग-अलग तरह के डिजाइन मेहंदी में देखने को मिलते हैं और लोग अलग-अलग तरह के डिजाइन लगवाना पसन्द भी करते हैं। हाथों के अलावा पैरों में भी मेहंदी लगवाना आजकल बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। कई बार केवल पैरों की अंगुलियों पर ही मेहंदी लगाना बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आप भी मेहंदी लगाने का शौक रखते हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़े या आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि आज के आर्टिकल में हम आपके लिए पैरों के लिए कुछ खास और बेहद ही आसान डिजाइन लेकर आए हैं।

जाल वाला मेहंदी डिज़ाइन

Leg Mehndi Design
Leg Mehndi Design ideas

जाल वाला मेहंदी डिजाइन बहुत ही ज्यादा आसान होता है और यह सुंदर भी लगता है। अगर आप पैरों के आगे मतलब उंगलियों की तरफ जाल बनाकर अंदर की ओर शेड करते हैं तो यह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। साथ ही अगर आप चाहे तो जाल के आखिरी में बॉर्डर भी बना सकते हैं। ऐसा करने से मेहंदी और भी ज्यादा खूबसूरत और कंप्लीट नजर आती है। जाल के अंदर की तरफ शेडिंग करने के लिए आप डार्क कलर वाली मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कटआउट वाली मेहंदी डिज़ाइन

Leg Mehndi
Cutout Leg Mehndi Design

कट आउट वाला डिज़ाइन आजकल बहुत ही ज्यादा चलन में है। वहीं इसमें आप पीकॉक डिज़ाइन से लेकर मंडाला आर्ट मेहंदी डिजाइन भी लगा सकते हैं। यह बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश नजर आते हैं। देखने में इस तरह की मेहंदी डिज़ाइन टैटू की तरह भी दिखाई देती है। वहीं इस तरह की मेहंदी लगाने के लिए आप टूथपिक और ईयर बड की मदद ले सकते हैं।

Advertisement

भरी अंगुलियों वाला डिज़ाइन

Full Finger Mehndi
Full Finger Mehndi

अगर आप सिंपल और बेहतरीन मेहंदी लगाना पसंद करते हैं तो यह मेहंदी डिजाइन आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं। इसमें आप समय की भी बचत कर सकते हैं क्योंकि अगर आपके पास समय कम है, तो इस तरह की मेहंदी बहुत ही ज्यादा सुंदर लगती है। आप इस तरह की मेहंदी केवल हिना मेहंदी लगाकर पूरी कर सकते हैं। आकर्षक लुक देने के लिए आप इनके आगे की तरह बॉर्डर बना सकते हैं। बॉर्डर के लिए आप डॉट डिज़ाइन वाली मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है।

पत्ती वाला डिज़ाइन

Leg Mehndi
Full Finger Mehndi

मेहंदी में पत्ती वाला डिजाइन अक्सर पसंद किया जाता है। यह पुराने समय से ही चलता हुआ आ रहा है। अगर आप केवल उंगलियों पर मेहंदी लगवाना चाह रहे हैं, तो इस तरह से बेल बनाकर उस पर पत्तियां बना सकते हैं। यह डिजाइन बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। वही आकर्षक लुक देने के लिए आप केवल एक ही उंगली पर इस तरह से बेल बना सकते हैं। पत्ती के साथ-साथ आप फूल, हार्ट, स्टार शेप के डिज़ाइन भी इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी मेहंदी को कंप्लीट कर सकते हैं।

Advertisement

आप भी मेहंदी लगवाने का शौक रखते हैं, तो इस तरह के डिज़ाइन का चुनाव कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement