For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

अगर बुक रीडिंग का शौक है, तो इन किताबों को जीवन में एक बार जरूर पढ़ें: Life Lessons Books

बुक्स इंसान को मोटिवेट कर फर्श से अर्श तक पहुंचाने की ताकत रखती हैं। गीता, विंग्स ऑफ फायर, रिच डैड पूअर डैड जैसी किताबों को पढ़कर आप अपनी जिंदगी बना सकते हैं।
07:30 PM May 17, 2023 IST | Renuka Goswami
अगर बुक रीडिंग का शौक है  तो इन किताबों को जीवन में एक बार जरूर पढ़ें  life lessons books
Life Lessons Books
Advertisement

Life Lessons Books: कहा जाता है मनुष्य की सबसे अच्छी और विश्वसनीय दोस्त किताबें होती हैं। किताबों से जहां आप जीवन का मूल सीख सकते हैं वहीं किताबें आपको फर्श से अर्श तक पहुंचाने की ताकत रखती हैं। अगर आप अपनी जिंदगी बनाना चाहते हैं तो आप भले किसी से दोस्ती करें या न करें, आपको किताबो से एक मजबूत नाता जरूर बना लेना चाहिए। जिंदगी बनाने वाली कुछ कारगर किताबो के पन्ने पलटकर आप जिंदगी का मकसद समझ सकते हैं।

किताबो में लेखकों के निजी अनुभव एक तरफ जहां आपको प्रेरित करते हैं, वहीं दूसरी तरफ इन अनुभवों से आप अपने जीवन की समस्याओं का हल भी इंटरप्रेट कर सकते हैं। किताबों के खजाने को पढ़कर और समझकर जीवन की बड़ी से बड़ी समस्या का हल चुटकी बजाते हुए किया जा सकता है। किताबों की अहमियत को समझकर आप जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण खजाना प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप किताबो के ज्ञान को सहेजकर अपनी जिंदगी बनाना चाहते हैं तो आप किताबों से दोस्ती कर सकते हैं। ऐसी पांच किताबों के बारे में जानना चाहते हैं को आपकी जिंदगी की रफ्तार को डबल कर देगी, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िएगा। आइए जानते हैं ऐसी पांच किताबों के बारे में जो आपको अपने लाइफटाइम में जरूर पढ़नी चाहिए।

जीवन में एक बार जरूर पढ़ें ये किताबें

श्रीमद्भगवद्गीता

Life Lessons Books
Life Lessons Books-Bhagavad Gita

महाभारत का यह अंश जीवन की सत्यता को लेकर आपकी जिंदगी को आसान कर देता है। महाभारत के युद्ध के दौरान जब कुरुक्षेत्र के समरक्षेत्र में अर्जुन का मन हताश होने लगा और उसने हथियार न उठाने का मन बनाया, तब योगीराज भगवान श्री कृष्ण ने उसकी हिम्मत, हौसला बढ़ाते हुए उसे गीता का उपदेश दिया। गीता का यह उपदेश एक मरे पड़े शरीर में प्राण फूंकने की क्षमता रखता है। ऐसे में अगर आप अपने जीवन से परेशान हैं और आपको कोई भी रास्ता दिखाई नहीं दे रहा तो आप भगवान श्री कृष्ण के इस दिव्य उपदेश का सहारा ले सकते हैं। बता दें गीता को पढ़कर कई लोगों की जिंदगी के मायने बदले हैं, ऐसे में आप भी गीता को पढ़कर और समझकर अपनी जिंदगी बना सकते हैं।

Advertisement

रिच डैड पूअर डैड

Rich Dad Poor Dad
Rich Dad Poor Dad

रॉबर्ट कियोसाकी की ये किताब एक बेहतरीन किताब है जो जीवन की सफलता के सिद्धांत को व्यक्त करती है। इस किताब के नाम से ही स्पष्ट होता है कि ये एक अमीर और गरीब आदमी के जीवन को कंपेयर करती है।जैसा कि आप नाम से अंदाज़ा लगा सकते हैं कि यह स्टोरी अमीर और गरीब आदमी के बारे में है। इस कहानी में रॉबर्ट ने बताया है कि किस तरह से उनके पिताजी पढ़े लिखे होने के बाद भी गरीब ही रहते हैं जबकि उनके बेस्ट फ्रेंड के पिताजी अनपढ़ होने के बाद भी बिजनेस के नए तरीकों से खुद को गरीबी से दूर कर लेते हैं।

रॉबर्ट किताब में अपनी सोच व्यक्त करते हुए लिखते हैं कि एक तरफ जहां मिडिल क्लास के लोग पैसे के लिए काम करते रहते हैं और हमेशा उन्हे अपनी नौकरी खोने का डर सताता है वहीं ज्यादा पैसा कमाने के लिए उन्हें बहुत ज्यादा और जीतोड़ मेहनत भी करनी पड़ती है। वहीं दूसरी ओर अमीर बस कुछ नए तरीकों से अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाते हैं और खून सारा पैसा कमाते रहते हैं। इस किताब को पढ़कर आप यह आसानी से समझ पाएंगे की जीवन में सफलता के लिए पढ़ा लिखा होना जरूरी नहीं। आप सफल होंगे या नहीं, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना रिस्क लेने को क्षमता रखते हैं। आप कितना नए आइडियाज का सहारा ले सकते हैं। इस किताब को पढ़कर आप काफी अच्छा मोटिवेशन प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

विंग्स ऑफ फायर

Wings of Fire
Wings of Fire

भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम की किताब विंग्स ऑफ फायर एक बेहतरीन किताब है जो आपके जिंदगी के नजरिए को बदलने की ताकत रखती है। कलाम साहब की कलम में इतनी ताकत रही है कि उन्होंने अपनी इस किताब के जरिए न जाने कितनी जिन्दगीयों को दिशा दी है। इस किताब में एक महान व्यक्ति के कालजयी व्यक्तित्व को समाहित किया गया है। इस किताब के प्रत्येक शब्द में एक अलौकिक ऊर्जा है और ज्ञान है जो किसी को भी मोटिवेट करने के लिए सक्षम है। किताब विंग्स ऑफ फायर में इस बात का बहुत बृहद वर्णन मिलता है कि कैसे सादगी भरे विचारों के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन के महान उद्देश्यों को प्राप्त कर सकता है। यह पुस्तक बड़ा सोचने और बड़ा करने के लिए प्रेरित करती है।

यह भी पढ़ें: सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, घर में बनी रहेगी सुख-शांति: Vastu Shastra Remedies

Advertisement

हारिए न हिम्मत

Loose Not Your Hope

अखिल विश्व गायत्री परिवार और शांतिकुंज के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने लगभग 3200 किताबें लिखी, जो काफी बृहद विषयों पर आधारित हैं, पर उनमें से यह किताब उनकी एक बेहतरीन किताब है। हारिए ना हिम्मत एक ऐसी मोटिवेशनल किताब है जो पाठक को जीवन की समस्याओं का डटकर सामना करने के लिए प्रेरित करती है।

दि पावर ऑफ योर सबकॉन्शियस माइंड

The Power of Your Subconscious Mind

“जोसेफ मर्फी” यह किताब हमारे मन की कार्यपद्धति पर आधारित है। हिंदी में भी उपलब्ध इस किताब के संस्करण का टाइटल “आपके अवचेतन मन की शक्ति,” है। इस किताब में हमारे मन की शक्ति का बोध कराते हुए उसके उचित प्रयोग के तरीकों की व्याख्या की गई है।सभी जानते हैं कि हमारे मस्तिष्क के दो हिस्से होते हैं जिनमें चेतन मन (कांशियस माइंड) और दूसरा अचेतन मन (सबकॉन्शियस माइंड) होते हैं। चेतन मन हमारे द्वारा किए गए कार्यों और हमारी सोच पर आधारित कार्य करता है। जबकि हमारी सभी आदतों और दैनिक कार्यों में अवचेतन मन का मुख्य योगदान होता है। इसी कार्यपद्धति की बृहद व्याख्या के साथ ये किताब मन की शक्ति और उसके वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालती है। इस किताब को पढ़कर आप अपने जीवन को उचित दिशा दे सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement