Agra Petha-आगरा के पेठे के अलावा यह भी है खास
Agra Petha: भारत एक ऐसा देश है, जहां हर शहर में कई ऐतिहासिक धरोहरें हैं। इन धरोहरों को समेटे पुराने शहरों के खान पान हों या पहनावे सब इसे बाकी देशों से काफी अलग बना देते हैं। यह अलग भाव भारत की खासियत होने के साथ साथ भारत का इकोनॉमिक बूस्टर भी है।
विश्व की सर्वाधिक समृद्ध संस्कृति वाला देश भारत अपने आप में एक बेहतरीन टूरिज्म पोटेंशियल को समेटे है, ऐसे में भारत के विभिन्न शहर सिर्फ भारतीय सैलानियों का ही नहीं बल्कि विदेशियों का भी ध्यान अपनी ओर खींचता है।
जिस देश में हर शहर, हर गांव, हर गली हर मोहल्ले की अलग कहानी है, वहीं ये कहानियां किस्से भारत की टूरिज्म पोटेंशियल को दोगुना कर देते हैं। भारत के ऐसे ही शहरों में आगरा भी बेहद खास है। आज एक तरफ जहां भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय आगरा में टूरिज्म को बढ़ावा दे रहा है, वहीं आगरा के पुराने किस्से भी अब सैलानियों को अपनी ओर खींच रहे हैं।
पुराने समय की इन्ही कहानियों को उत्तर प्रदेश का आगरा दोहराता है। मुगल सल्तनत का दरबारी शहर रहा आगरा न सिर्फ इतिहास में महत्वपूर्ण था बल्कि आज की तारीख में भी बहुत इंपोर्टेंट है।
अगर आप इतिहास से जुड़ाव रखते हैं तो आप बेझिझक आगरा घूमने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप आगरा घूमने के इच्छुक हैं तो वहां की खासियत जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िएगा। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि किस तरह से आप आगरा का खास टूर प्लान कर सकते हैं।
आगरा में पीठे के साथ मशहूर हैं ये चीजें
ऐतिहासिक धरोहरें

मशहूर पेठे वाला शहर आगरा सिर्फ पेठे के लिए नहीं बल्कि मुगल सल्तनत की कई ऐतिहासिक इमारतों के लिए भी लोकप्रिय है। हर साल लाखों देशी विदेशी पर्यटकों का दिल अपनी ओर खींचकर अपने दीदार के लिए बुलाने वाला ताज महल भी आगरा में ही स्थित है।
इसका नाम दुनिया के सात अजूबों में भी शुमार है। इसके अलावा आगरा का पंच महल भी बहुत खास है। इस पांच मंजिला इमारत का निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने अपनी बेगमों के लिए करवाया था। यह मुगल काल में हरम हुआ करता था। अगर बात आगरा की हो तो आगरा के लाल किले का जिक्र ना हो, यह संभव नहीं। इसके अलावा भी भारत में कई अन्य ऐतिहासिक इमारतें हैं।
यह भी देखे-मेडिकल टूरिज्म आपके लिए क्यों है खास, जानिए कुछ ज़रूरी बातें: Medical Tourism
आगरा की मशहूर चाट गली

आगरा के स्वाद की बात होते ही मुंह में पानी आने लगता है। ज़ायके के चटकारे लगता आगरा का यह चाट बाजार काफी फेमस है। अगर आप आगरा घूमने जा रहे हैं तो आगरा की मशहूर चाट गली में जाकर एक बार चाट जरूर चखिएगा। बता दें आगरा के सदर बाजार के पास एक ऐसी जगह है जहां दिन ढलते ही कई स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकानें सज जाती हैं और आगरा के गली मोहल्लों से निकलकर लोग स्वाद चखने आ जाते हैं।
पुरानी बसावट वाले आगरा शहर के सदर बाजार की तंग गलियों में लगने वाले इस खास चाट बाजार के गोल-गप्पों और चाट की खुशबू और रंगत भी बाकी जगह से काफी अलग होती है।अगर आप आगरा की बेस्ट चाट का लुत्फ उठाने के इच्छुक हैं तो मशहूर आगरा चाट हाउस और श्री अग्रवाल चाट हाउस की चाट को जरूर आजमाइएगा।
आगरा का चमड़ा हैंडीक्राफ्ट

अगर आप आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो वहां के लेदर के बने खास उत्पादों के बारे में जान लें। दरअसल यहां के चमड़े के हैंडीक्राफ्ट आइटम्स बेहद खास हैं। लेदर की बेल्ट हो, बैग हो या पर्स, आगरा में बेहतरीन ढंग से तैयार किया जाता है। अगर आप आगरा का टूर प्लान कर रह हैं तो सिर्फ पंछी पेठे पर न अटक कर रह जाएं, बल्कि अपने साथ आगरा का खास चमड़ा उद्योग का कुछ आइटम लेकर जाएं