For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

दस्त रोकने के लिए अपनाएं दादी-नानी के घरेलू नुस्खे: Loose Motion Remedies

09:00 AM Feb 19, 2023 IST | Rani
दस्त रोकने के लिए अपनाएं दादी नानी के घरेलू नुस्खे  loose motion remedies
Advertisement

Loose Motion Remedies: दस्त को डायरिया के नाम से भी जाना जाता है, जिसका मतलब है पतले और पानी की तरह मल का निकलना। यदि एक दिन में 3 या इससे अधिक बार पानी की तरह मल निकले, तो इसे दस्त कहा जाता है। दस्त होने के कई कारण हैं जो कि कभी-कभार कुछ दिनों के बाद अपने आप ठीक हो जाते हैं।

दस्त होने की स्थिति में व्यक्ति को ज्यादा ब्लोटेड भी फील होता है और पेट के निचले हिस्से में असहज भी महसूस होता है। और साथ ही नॉशिया की शिकायत हो सकती है। दस्त अपने आप ठीक हो जाता है, लेकिन कई बार कुछ मुश्किलें भी लेकर आता है। यदि दस्त का सही समय पर इलाज न किया गया तो यह डिहाइड्रेशन, इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस और किडनी फेलियर का कारण भी बन सकता है। दस्त होने की वजह से व्यक्ति के शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती है, क्योंकि ये मल के जरिए शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

Loose Motion Remedies: तीन तरह के दस्त 

दस्त भी कई तरह के होते हैं जिनमें एक्यूट, परसिस्टेंट और क्रॉनिक दस्त शामिल हैं। इनमें सबसे आम एक्यूट दस्त है जो कि 1 से 2 दिन तक रहता है। इसको किसी इलाज की जरूरत नहीं पड़ती है। यह अपने आप ही कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। वहीं परसिस्टेंट दस्त पानी वाला डायरिया होता है, जो दो से चार हफ्तों तक बना रहता है। क्रॉनिक दस्त लंबे समय तक बना रहता है जैसे कि चार हफ्तों से अधिक।

Advertisement

दस्त होने के मुख्य कारण हैं –

Loose Motion Remedies
Reason of Loose Motion
  • फ्लू, नोरोवायरस या रोटावायरस जैसे वायरस 
  • बैक्टीरिया या पैरासाइट वाले भोजन या पानी का सेवन 
  • एंटीबायोटिक, कैंसर की दवाइयां और मैग्नीशियम युक्त एंटासिड्स जैसी दवाइयों का सेवन 
  • पेट से जुड़ी बीमारियां जैसे छोटी आंत या बड़ी आंत की बीमारी, उदाहरण के लिए क्रोन रोग
  • लैक्टोज से एलर्जी 
  • भोजन के ठीक से पचने में मुश्किल 
  • पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने वाले भोजन का सेवन
  • रेडिएशन थेरेपी

दस्त के लक्षण

  • हल्के दस्त के मामले में, एक व्यक्ति को निम्न लक्षणों का अनुभव हो सकता है –
  • पतला और पानी वाला मल
  • नॉशिया 
  • मल त्यागने की जरूरत तुरंत महसूस होना 
  • ब्लोटिंग या पेट में मरोड़ वाला दर्द

गंभीर दस्त के मामले में, एक व्यक्ति को निम्न लक्षणों का अनुभव हो सकता है – 

  • डिहाइड्रेशन 
  • वजन का कम होते जाना 
  • बुखार
  • उल्टी की समस्या
  • मल में खून का आना
  • बहुत ज्यादा पेट में दर्द महसूस होना 

दस्त रोकने के लिए दादी-नानी के अचूक नुस्खे

Loose Motion Remedies at Home
Loose Motion Remedies at Home

यदि 10 की वजह से डिहाइड्रेशन हो रहा है तो इसे रोकने के लिए तरल पेय पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट का सेवन करने की सलाह दी जाती है। यदि दस्त है या किसी तरह का इन्फेक्शन, तो इसके लिए दवाइयों की मदद ली जानी चाहिए। लगातार पानी, फलों का जूस, स्पोर्ट्स ड्रिंक, कैफ़ीन फ्री सोडा जैसे तरल पेय पदार्थ पीने की सलाह दी जाती है। जिन बच्चों को दस्त हो रहा है उनके शरीर में फ्लूइड और इलेक्ट्रोलाइट को रिस्टोर करने के लिए ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन के सेवन की सलाह दी जाती है।

सेब, घी, इलायची और जायफल 

एक सेब को काट लेना है। अब इस सेब के को घी में पका लें। पकाते हुए इसमें एक चुटकी इलायची और जायफल में मिला लें। इस पके हुए सेब को खाने से दस्त में बहुत आराम मिलता है।

Advertisement

केला, घी, इलायची और जायफल 

एक या दो केले को लेकर उसे मैश कर लें। अब इस मैश किये हुए केले में घी को मिला कर पेस्ट तैयार करना है। इसमें एक चुटकी इलायची और जायफल मिला लें। अब इस मिश्रण का सेवन करना है। चूंकि, इसमें पोटैशियम बहुत ज्यादा होता है तो यह दस्त को ठीक करने में अहम भूमिका निभाता है।

चावल, दही और घी 

Loose Motion Care
Rice, Curd and Ghee

कच्चे चावल को पका लेना है। इस पके चावल में दही और घी को मिलाकर सेवन करने से दस्त में राहत मिलती है। लेकिन ऐसा सिर्फ एक बार करने से नहीं होता है, इस चावल का सेवन दो से तीन बार करने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

दही, अदरक और पानी 

बराबर मात्रा में पानी और दही को ले लेना है। अब अदरक को बारीक कस लेना है। इस बारीक कासे हुए अदरक को पानी और दही में मिला देना है। इस मिश्रण का सेवन करने से दस्त को मैनेज करने में मदद मिलती है।

अदरक, शक्कर और गर्म पानी 

अदरक को पीसकर इसका पाउडर बना लेना है। अब इस अदरक के पाउडर को प्राकृतिक शक्कर में मिला लेना है। फिर इसे गर्म पानी के साथ मिलाकर सेवन करने से दस्त की स्थिति में आराम मिलता है।

घी, जायफल, अदरक और प्राकृतिक शक्कर 

Diarrhea Remedies
Loose Motion Remedies at home

जायफल, अदरक पाउडर और प्राकृतिक शक्कर को एक दिन में दो से तीन बार लेने से दस्त के ठीक होने के आसार बढ़ जाते हैं। लेकिन इस मिश्रण को सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि 2 से 3 दिन लेने की सलाह दी दी जाती है।

सौंफ और अदरक पाउडर 

सौंफ को मिक्सर में पीस कर पाउडर बना लेना है और इसी तरह अदरक को भी पीसकर उसका पेस्ट बना लेना है।  इन दोनों को मिलाकर एक छोटी डिब्बी में बंद करके रख लेना है। यह मिश्रण दस्त को ठीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement