शिव जी को बेहद प्रिय हैं ये पांच फूल, चढ़ाने से जल्द होंगे प्रसन्न: Lord Shiva Favourite Flower
Lord Shiva Favourite Flower: शास्त्रों में भगवान शिव को भोलेनाथ के नाम भी जाना जाता है। दरअसल इसके पीछे की वजह है कि भोलेनाथ बहुत जल्द अपने भक्तों की शुद्ध भक्ति से प्रसन्न हो जाते हैं। अगर शिवजी की सही तरीके और विधि-विधान से पूजा की जाए, तो बहुत जल्द आपकी कई मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। भगवान शिव का स्वभाव बहुत ही सरल और सादा माना गया है।
यह भी देखें-नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) है बेहद खास, इनसाइड फोटोज कर देंगी हैरान: NMACC Inside Photos
पुराणिक मान्यताओं की मानें, तो शिवजी का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व बताया गया है। जो लोग शिवजी को रोजाना रुद्राभिषेक से प्रसन्न नहीं कर सकते, वे केवल एक लोटा जल चढ़ा सकते हैं।
इसके अलावा आप शिवजी को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय पंच पुष्प उन्हें अर्पित कर सकते हैं। आज हम आपको भगवान शिव के प्रिय पंच पुष्पों के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
मदार या आंकड़ा के फूल

आंकड़े का फूल दो रंगों में पाया जाता है। इसका एक फूल सफेद और एक नीला होता है। भगलाव शिव को इसके सफेद रंग के मदार के फूल बहुत ही प्रिय हैं। शिवजी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा के दौरान सफेद रंग के आक के फूलों का उपयोग किया जाता है। ऐसी मान्यताएं हैं कि शिवजी को ये फूल अर्पित करने से मोक्ष मिलता है।
कनेर के फूल चढ़ाएं
कनेर के फूलों का इस्तेमाल कई देवी-देवताओं की पूजा में किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस फूल को पूजा में इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। शिवजी को भी कनेर के फूल बहुत ही पसंद हैं। ऐसे तो कनेर के फूल भी तीन रंग के होते हैं जैसे-पीले, लाल और सफेद। सोमवार या प्रदोष के दिन आपको शिवजी को कनेर के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए। इसके अलावा किसी भी दिन इन फूलों को अर्पित करके आप शिवजी को खुश कर सकते हैं।
धतूरे का फूल

ये बात तो जग जाहिर है कि शिवजी को धतूरा कितना प्रिय है। धतूरे के इस फूल से एक पौराणिक कथा जुड़ी हुई है। पौराणिक कथा के अनुसार समुद्र मंथन में विषपान के बाद भगवान शिव की छाती से कनेर के फूल की उत्पत्ति हुई थी। यही कारण है कि शिवलिंग पर धतूरे के फूल चढ़ाने से द्वेष और ईर्ष्या का भाव खत्म हो जाता है। सोमवार और प्रदोष पूजन में धतूरे के फूल चढ़ाने से शिवजी आपसे प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में आपकी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो सकती है।
शमी के फूल हैं शुभ
भगवान शिव को शमी के पत्ते काफी प्रिय हैं। आपको बता दें कि इसके अलावा शिवजी को शमी के फूल भी बहुत ही पसंद है। ये फूल गुलाबी और पीले रंग के होते हैं। शिवजी की पूजा में इन फूलों का इस्तेमाल करने से भगवान प्रसन्न होते हैं।
पारिजात के फूल चढ़ाएं

पारिजात के फूल देखने में बहुत ही खूबसूरत होते हैं। इन फूलों को लेकर एक मान्यता है कि इन्हें भगवान श्री कृष्ण के द्वारा स्वर्ग से धरती पर लाया गया था। ऐसे तो यह फूल केवल सर्दियों के मौसम में ही खिलता है। ऐसे में जब भी आपको ये फूल मिले, आपको इसे शिवलिंग पर जरूर अर्पित करना चाहिए। ये भगवान शिव को काफी पसंद है।