घर की रसोई में मां लक्ष्मी की मूर्ति रखने का है खास महत्व, जानें इसके लाभ: Maa Lakshmi Idol
Maa Lakshmi Idol: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का एक विशेष स्थान है। माता लक्ष्मी को धन-धान्य और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। शास्त्रों के अनुसार जिस घर में माता लक्ष्मी वास करती हैं, वहां कभी भी किसी तरह का आर्थिक संकट नहीं आता और उस घर में कभी किसी तरह की परेशानी नहीं रहती। घर में सुख-शांति बनी रहती है। हर कोई चाहता है कि मां लक्ष्मी उनके घर में वास करें। इसके लिए लोग माता को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं।
इसके लिए लोग घर में माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करते हैं। घर के मंदिर के अलावा माता माता लक्ष्मी की मूर्ति को घर की रसोई में भी स्थापित किया जाता है। हो सकता है आपको ये बात कुछ अजीब लगे। बहुत से लोग इस बारे में नहीं जानते। ऐसे में आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में माता लक्ष्मी की मूर्ति को रसोई में स्थापित करने की भी बात कही गई है।
घर के किचन में माता की मूर्ति रखना बहुत ही शुभ माना गया है। घर की रसोई को भी मंदिर की तरह ही पवित्र माना गया है। ऐसे में रसोई में माता की मूर्ति स्थापित करने से आपको कई शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। माता लक्ष्मी की मूर्ति को रसोई में स्थापित करने के पीछे एक विशेष महत्व भी है। आइए आज के इस आर्टिकल में आपको बताते हैं रसोई में मां लक्ष्मी की मूर्ति रखने का महत्व।
धन और धान्य की वृद्धि होती है

शास्त्रों में रसोई को बहुत ही पवित्र स्थान माना गया है। ऐसा माना जाता है यहां अन्नपूर्णा का वास होता है। शास्त्रों में अन्न और धन को एक-दूसरे का पूरक बताया गया है। ऐसे में दोनों को एक स्थान रखना बहुत ही शुभ माना गया है। रसोई में मां लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति लगाने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है।
धन का प्रतीक

माता लक्ष्मी की मूर्ति को धन का प्रतीक मानकर घर की रसोई में रखना चाहिए। इसे बहुत ही अच्छा माना जाता है। मां लक्ष्मी की मूर्ति को रसोई में स्थापित करने से मां अन्नपूर्णा भी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा मिलती है। माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करने से धन और धान्य सुरक्षित रहते हैं। साथ ही आप पर किसी की कुदृष्टि नहीं पड़ती। इसके साथ ही इससे रसोई का वास्तु दोष भी दूर होता है। इससे ग्रह शांत होते हैं।
घर की उन्नति आती है
घर की रसोई में माता लक्ष्मी और अन्नपूर्णा को साथ में स्थापित करने से आपके घर की उन्नति होती है। इससे आर्थिक तंगी से राहत मिलती है। मां लक्ष्मी के वास से आपके घर में धन और अन्न व्यर्थ नहीं होते।
इन बातों का रखें खास ख्याल

- माता लक्ष्मी की मूर्ति को रसोई में स्थापित करते हुए ध्यान रखें कि उनकी मूर्ति को हमेशा किचन की सबसे ऊंची जगह पर लाल कपड़े के साथ पटरे पर स्थापित करें।
- रोजाना माता लक्ष्मी के आगे दीपक जलाएं और भोग लगाएं।
- मूर्ति के आसपास सफाई का ख्याल रखें।
- किचन में भूल से भी मांस ना पकाएं।