मध्य प्रदेश में घूमने की ये हैं सर्वश्रेष्ठ जगहें, वीकेंड पर बनाएं योजना: Madhya Pradesh Tourism
Madhya Pradesh Tourism: मध्य प्रदेश हमारे भारत का प्रमुख राज्य है, जिसे भारत का हृदय प्रदेश कहा जाता है। यह कला, संस्कृति, इतिहास और परंपरा के मामले में काफ़ी समृद्ध है। यही कारण है कि इस राज्य में हर साल लाखों की संख्या में लोग आते हैं। यह राज्य भारत के सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शुमार किया जाता है और पर्यटकों को अपने ऐतिहासिक स्मारकों, मंदिरों, किलों, और महलों से अपनी ओर आकर्षित करता है। मध्य प्रदेश दुनिया भर के यात्रियों के लिए काफ़ी अनुकूल है क्योंकि यह राज्य के शहरी और ग्रामीण दोनों ही जगहों का एक आदर्श प्रतिबिंब प्रस्तुत करता है। इस राज्य में आकर आपको घूमने की जगहों और खानपान के साथ-साथ प्राकृतिक नज़ारे भी ख़ूब देखने को मिलेंगे। इस जगह पर अगर आप घूमने का मन बना रहे हैं, तो इन जगहों पर जाना बिल्कुल भी नहीं भूलें।
1. ओरछा

मध्य प्रदेश में बेतवा नदी कि किनारे स्थित ओरछा एक बहुत ही सुन्दर नगर है, जिसे मध्य प्रदेश का शाही शहर भी कहा जाता है, यह स्थानीय स्तर पर श्री राम जी कि नगरी के रूप में भी प्रसिद्ध है। ओरछा हमारे देश भारत का वह अनिवार्य हिस्सा है जो बुंदेला युग की याद दिलाता है। इतिहास के शौकीनों के बीच ओरछा का अपना एक ख़ास महत्व है, उनके लिए यह जगह मुख्य आकर्षण का केंद्र है। यदि आप ओरछा को अपनी यात्रा में शामिल करते हैं, तो आपको यहां पर मध्यप्रदेश की वास्तुकला, तमाम तरह के ऐतिहासिक स्मारक, मंदिर और कई तरह के किले देखने को मिलेगें। ओरछा घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की बात की जाए तो, ओरछा किला, जहाँगीर महल, चतुर्भुज मंदिर, रामराजा मंदिर सहित दर्जन भर जगहें मौजूद हैं जहां पर जाकर आपको अच्छा लगेगा।
2. कान्हा नेशनल पार्क

मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाने वाला कान्हा नेशनल पार्क पर्यटन की दृष्टि से काफ़ी लोकप्रिय है। यह उद्यान कई प्रकार की वनस्पतियों और जीवों के लिए जाना जाता है। यह राष्ट्रीय उद्यान तब से प्रसिद्ध है जब रुडयार्ड किपलिंग ने अपनी कृति जंगल बुक को लिखा था। ऐसा माना जाता है कि किपलिंग भी कान्हा नेशनल पार्क से प्रभावित था और इसी से प्रेरित होकर इस तरह की किताब को लिख पाया। कान्हा नेशनल पार्क में आपको चारों तरफ़ हरियाली, प्राकृतिक वातावरण और जैव विविधता ही देखने को मिलती है। यह मोगली ओर जंगल बुक के कारण लोगों के बीच और भी ज़्यादा लोकप्रिय बना हुआ है। 1940 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में फैला यह पार्क बारासिंगा (दलदल हिरण) की प्रजातियों को भारत से विलुप्त नहीं होने देने के लिए जाना जाता है। यहाँ के घने जंगलों में ज्यादातर साल, बांस और महुआ के पेड़ दिखाई देते हैं। इस उद्यान में टाइगर, ब्लैकबक और पीकॉक को आसानी से देखा जा जाता है।
3. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित पन्ना राष्ट्रीय उद्यान देश के सबसे लोकप्रिय उद्यान है। इस का नाम राज्य के सबसे सुव्यवस्थित वन्यजीव अभ्यारण्यों में से एक है। यह रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए सबसे प्रसिद्ध है और अपने वन्य जीवों के लिए जाना जाता है। 542.67 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला यह राष्ट्रीय उद्यान तेंदुआ, भेड़िया, जंगली कुत्ता, लकड़बग्घा, चीतल, सुस्त भालू और चौसिंघा जैसी प्रजातियों का घर भी है। इस पार्क में पक्षियों की 200 से भी कहीं अधिक प्रजातियां निवास करतीं है। यह राष्ट्रीय उद्यान खजुराहो के पास स्थित होने के कारण भी काफ़ी चर्चित रहता है।
पन्ना नेशनल पार्क आते हैं तो टाइगर, नील गाय, चिंकारा देखना बिल्कुल भी नहीं भूलें। इस जगह पर आकर आप नोका बिहार, हाथी कि सवारी का भी मज़ा ले सकते हैं। पन्ना नेशनल पार्क पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका है कि पहले खजुराहो तक पहुंचे, जो सड़क और रेलवे द्वारा भारत के कई शहरों से जुड़ा हुआ है। फिर टैक्सी लेकर पार्क।
4. खजुराहो

खजुराहो में 22 मंदिरों का एक समूह है जो दुनिया भर के यात्रियों के लिए आकर्षण के केंद्र बना हुआ है। इस जगह की वास्तुकला को देखकर शायद ही कोई हो जो प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। इन मंदिरों की जटिल नक्काशी और कामुक मूर्तिकला किसी भी इतिहासकार और कला प्रेमी को खजुराहो आने के लिए सम्मोहित कर सकती है। खजुराहो के मौजूद इन मंदिरों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है। पहला पश्चिमी समूह, दूसरा दक्षिणी समूह और तीसरा पूर्वी समूह। इन सब में मंदिरों के पश्चिमी समूह ने अधिकतम प्रसिद्धि प्राप्त की है।
खुजराहो में आकर मंदिरों के साथ आप यहाँ कि प्राकृतिक सुन्दरता और झीलों को भी देख सकते हैं। इन तमाम मंदिरों के अलावा खजुराहो में दो झीलें भी स्थित हैं। मध्य प्रदेश का यह छोटा मगर पर्यटन की दृष्टि से बेहद ही महत्वपूर्ण शहर है। इतिहास में गहरी रुचि रखने वालों के लिए एक खजुराहो एक अद्भुत टूरिस्ट प्लेस है। खजुराहो के प्रमुख पर्यटन स्थलों की बात करें तो कंदरिया महादेव मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, विश्वनाथ मंदिर पार्स्वनाथ मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर, बीजामंडल मंदिर, मतंगेश्वर, देवी जगदम्बा, चौसठ योगनी और वामन मंदिर है।
5. उज्जैन

मध्य प्रदेश के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक उज्जैन पर्यटन की दृष्टि से काफ़ी महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि इस जगह पर हर साल लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं। क्षिप्रा नदी के किनारे बसे इस पवित्र शहर को उज्जैन महाकाल की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह से लाखों लोगों की धार्मिक आस्थाएँ जुड़ी हुई हैं और आध्यात्मिक शांति के लिए भी उज्जैन शहर एक आकर्षक जगह है। इस जगह पर मौजिद मंदिरों में बुंदेला कला और वास्तुकला का ख़ूबसूरत नमूना देखने को मिलता है।
धार्मिक पर्यटन के नज़रिए से देखा जाए तो यह देश के सबसे बड़े धार्मिक नगरों में आता है। उज्जैन घूमने के लिए यदि आप आते हैं तो महाकालेश्वर मंदिर, गोपाल मंदिर, चिंतामन गणेश मंदिर, क्लॉक टावर, कालभैरव मंदिर, मंगलनाथ मंदिर देखना बिल्कुल भी नहीं भूलें। आप महाकालेश्वर मंदिर जरूर जाये, महाकाल के दर्शन करे, महाकाल की भस्म आरती में भी शामिल हो सकते हैं।