For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

घर पर बनाएं DIY बीटरूट लिपस्टिक, होठ दिखेंगे गुलाब जैसे: Beetroot Lipstick

05:00 PM Apr 08, 2024 IST | Pratima Singh
घर पर बनाएं diy बीटरूट लिपस्टिक  होठ दिखेंगे गुलाब जैसे  beetroot lipstick
Beetroot Lip Balm at home
Advertisement

Beetroot Lipstick: महिलाओं को सुंदर दिखना बेहद पसंद होता है। आजकल अधिकतर महिलाएं ऑफिस जाती हैं। वहीं ज्यादातक महिलाएं घर में भी सुंदर दिखने के लिए लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। लाइट मेकअप में महिलाएं लिपस्टिक को ही सबसे ज्यादा ध्यान में रखती हैं, जिससे उनका लुक अच्छा नजर आता है। मार्केट में बहुत सारे ब्रांड के लिपस्टिक उपलब्ध हैं, जो देखने में भी काफी अच्छे लगते हैं। लेकिन इनके इस्तेमाल से धीरे-धीरे महिलाओं के होंठ खराब होते चले जाते हैं क्योंकि बाजार में मिलने वाले लिपस्टिक में तरह-तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स यूज किए जाते हैं। आपने गौर किया होगा कि कभी-कभी किसी लिपस्टिक का इस्तेमाल करने के बाद आपके होंठ फटने या सूखने लगते हैं। तो महिलाएं हमेशा ऐसे लिप प्रोडक्ट के तलाश में रहती हैं, जिससे उनके चेहरे का लुक भी अच्छा हो और होंठ भी खराब ना हों। ऐसे में सबसे अच्छा उपाय है कि आप घर पर ही बने हुए लिपस्टिक का इस्तेमाल करें।

लिपस्टिक में बेस्ट कलर रेड होता है, जिसके लिए आप बीटरूट यानी चुकंदर से बने हुए लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस लिपस्टिक को बनाना बेहद ही आसान है। इसका नेचुरल कलर आपके चेहरे की सुंदरता को बढ़ाता है। तो फिर आईए जानते हैं कैसे घर पर ही तैयार करें चुकंदर से बनी हुई लिपस्टिक या लिप बाम।

Advertisement

Beetroot Lipstick
Beetroot Lip Balm

इस लिपस्टिक को बनाने के लिए आपको चुकंदर, नारियल तेल और वैसलीन इन तीन चीजों की आवश्यकता होगी। जैसा कि हम जानते हैं कि होंठ की त्वचा काफी नाजुक होती है। इसलिए हार्ड प्रोडक्ट्स का प्रयोग करने से होंठ खराब होते हैं। यह तीनों चीजें नारियल, वैसलीन और बीटरूट हमारे लिप्स की त्वचा के लिए बेहद ही लाभकारी मानी जाती है।

इस लिप बाम को बनाने के लिए सबसे पहले आप दो से तीन चुकंदर मार्केट से ले आएं। इसे छिलकर अच्छे से धो लें। इन छिले हुए चुकंदर को अच्छे से कद्दूकस कर लें फिर इसे किसी कपड़े में बांधकर इसका रस अच्छे से निकाल दें। इसके बाद इस रस में एक चम्मच वैसलीन अच्छे से मिला लें।

Advertisement

आप इसे और भी गुणवान बनाने के लिए विटामिन ई कैप्सूल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह बाजार में आसानी से मिल जाएगा। वैसलीन, विटामिन ई तेल, नारियल तेल और चुकंदर के रस के मिश्रण को अच्छी तरीके से मिलाकर किसी छोटे कंटेनर या डब्बे में रख दें। इस मिश्रण को दो से तीन घंटे तक फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

Natural Lip Balm
how to make Natural Lip Balm

दो से तीन घंटे तक फ्रिज में रखने के बाद चुकंदर की लिपस्टिक होठों पर इस्तेमाल करने के लिए बिल्कुल तैयार हो जाएगी। आप इसका इस्तेमाल सुबह उठकर नहाने के बाद एवं रात को सोने से पहले करेंगे तो आपके होंठों का कलर नेचुरली रेड होने लगेगा। आप बाहर जाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इस लिपस्टिक की सबसे अच्छी बात यह है कि कोई भी केमिकल ना यूज होने के कारण इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है। यह काफी इफेक्टिव और आसानी से बनाया जा सकता है और आप इस लिपिस्टिक को 10-12 दिनों तक स्टोर करके रख सकती हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement