For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इन 7 किचन टिप्स से बनाएं खाने को टेस्टी और हेल्दी: Kitchen Hacks

04:00 PM Mar 10, 2024 IST | Swati Kumari
इन 7 किचन टिप्स से बनाएं खाने को टेस्टी और हेल्दी  kitchen hacks
Kitchen Hacks
Advertisement

Kitchen Hacks: हर महिला चाहती है कि वह जो भी खाना बनाएं, उसका स्वाद बेहतरीन हो और उनके मेहमानों को काफी पसंद भी आए। इसके लिए कुकिंग करते समय वह अलग-अलग तरह के बदलाव भी करती हैं। ताकि उनका खाना स्वादिष्ट बन सके। हालांकि, ऐसी कई अन्य महिलाएं भी हैं, जो खाना बनाने से दूर भागती है। क्योंकि उन्हें किचन में होने वाली गलतियों से काफी डर लगता है। दरअसल, कई बार खाना तैयार करते समय हम कुछ गलतियां कर देते हैं। लेकिन, अब घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, आज हम आपको कुछ किचन हैक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आपके खाने का स्वाद बढ़ जाएगा।

Also read: चिकन लबाबदार बढ़ाएगा आपके खाने का स्वाद, इस रेसिपी को करें फॉलो

कुकर में दाल उबालने के बाद अक्सर उसका एक्स्ट्रा पानी बच जाता है, जिसे महिलाएं फेंक देती है। लेकिन, अब आप उसे फेंकने के बजाय आटा गूंथने में इस्तेमाल करें। ऐसा करने से न्यूटशियंस बरकरार रहता है। साथ ही रोटी भी स्वादिष्ट लगती है।

Advertisement

Kitchen Hacks
Garlic Spread

सबसे पहले लहसुन की कलियों को छील लें और बारीक काट के गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। फिर इसे दही, चिल्ली फ्लेक्स, नमक और बारीक कटे धनिया के साथ मिक्स करें। ऐसा करने से आप टेस्टी स्प्रेड तैयार कर लेंगी। इसे आप चाहे तो सैंडविच में लगाकर खा सकती हैं। ये स्प्रेड खाने के साथ ही सेहत के लिए भी अच्छा है।

अगर आप अपनी सेहत को लेकर सतर्क है और पूड़ी में अधिक तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहती है, तो उसे बेलते और फ्राई करने से पहले थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दे। ऐसा करने से फ्राई करते समय आपकी पुड़िया अधिक तेल नहीं सोखेंगी।

Advertisement

chopped Vegetables
How to Store chopped Vegetables

कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वह सुबह में खाना बनाने से पहले ही रात में सब्जियां काट कर रख देती है, जिसकी वजह से सब्जियों का रंग धीरे-धीरे काला पड़ने लगता है, लेकिन यह हमारे स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। कटी हुई सब्ज़ी काली ना पड़े, इसके लिए सब्जियों को हमेशा नमक के पानी में डालकर फ्रिज में रखें।

Ladyfinger
Ladyfinger

अगर आपकी भिंडी की सब्ज़ी भी चिपचिपी बनती है, तो इसे पकाते समय इसमें नींबू का थोड़ा रस डाल दें। ऐसा करने से भिंडी का चिपचिपापन खत्म हो जाएगा। इसके अलावा आप भिंडी पकाते समय उसमें बेसन भी मिला सकती हैं। ऐसा करने से भिंडी क्रिस्पी बनेगी।

Advertisement

काफी कम लोगों को पता है कि छेना फाड़ने के बाद उसके पानी का भी दोबारा से इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल आप जब भी छेना फाड़ ले, उसके बाद उसके बचे हुए पानी से आटा गूंथ लें। ऐसा करने से रोटी टेस्टी और मुलायम बनेगी।

Fluffy Cake
Fluffy Cake

आप भी कई बार घर पर केक बना चुकी है और आपका केक बिल्कुल भी फ्लफी नहीं बन पा रहा है, तो इसके लिए हमारे पास एक तरकीब है। दरअसल आप बिना अंडे के भी फ्लफी केक बना सकती हैं। इसके लिए आप केक का बैटर केले और दही के साथ बनाएं। ऐसा करने से आप बिल्कुल परफेक्ट केक बना पाएंगी।

Advertisement
Tags :
Advertisement