For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

वास्तु उपायों से बनाएं नववर्ष को मंगलमय: Vastu Tips

06:00 AM Jan 14, 2024 IST | Srishti Mishra
वास्तु उपायों से बनाएं नववर्ष को मंगलमय  vastu tips
vastu tips
Advertisement

Vastu Tips: नया साल अपने साथ खुशियां और सौहार्द लेकर आता है। ऐसे में पूरे वर्ष को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए वास्तु संबंधित कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं। इससे घर की परेशानियां दूर होने के साथ आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा।

नव वर्ष में आप अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाकर और कुछ सरल वास्तु उपायों को अपनाकर अपने जीवन में सकारात्मक प्रभाव ला सकते हैं-

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर नए साल के पहले दिन गणपति का पूजन किया जाए तो साल भर घर में खुशहाली का माहौल रहता है। साल के पहले दिन घर में और संभव हो तो मंदिर जाकर भगवान गणपति को दूर्वा और मोदक चढ़ाएं, ऐसा करने से वर्ष भर आप आकस्मिक संकटो से बचे रहेंगे और आपको हर क्षेत्र में शुभ फल मिलेंगे।

Advertisement

Also read : वास्तु अनुसार घर में कैसे हो खिड़की- दरवाजे: Vastu Tips

साल के पहले दिन घर में शंख रखने से भी समृद्धि आती है। माना जाता है कि शंख की स्थापना से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में सुख, शांति, संपन्नता में बढ़ोत्तरी होती है।

Advertisement

वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने और घर में खुशहाली के लिए नए साल पर विष्णु जी और लक्ष्मी जी की पूजा करें। उन्हें पूजन में कमल का फूल चढ़ाएं।

साल के पहले दिन घर में तुलसी का पौधा लगाएं। साथ ही शाम को तुलसी के पेड़ की मिट्टी में एक रुपये का सिक्का दबा दें। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होगा।

Advertisement

साल के पहले दिन घर को साफ रखें और गुगुल की धूनी का धूआं दिखाएं। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां बाहर चली जाएंगी और घर में खुशहाली का वातावरण होगा।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में नमक का पोंछा लगाया जाए तो तरक्की में आ रही रुकावटें दूर हो जाएंगी, क्योंकि इससे नकारात्मकता खत्म होगी।

नए साल के पहले दिन लक्ष्मी मंदिर या उनकी मूर्ति के सामने देसी घी का दीपक जलाएं। साथ ही उन्हें पांच कमल का फूल चढ़ाएं। देवी मां की आप पर कृपा होगी।

साल के पहले दिन जरूरतमंदों को गुड़ अथवा मीठे का दान करें। ऐसा करने से सूर्य एवं मंगल ग्रह प्रभावशाली बनेंगे, जिससे आपको सकारात्मक लाभ मिलेंगे।

इस वर्ष शयन कक्ष में भोजन करने की आदत को त्यागें। शयन कक्ष में भोजन करने से हमारे राहु ग्रह का दुष्प्रभाव हम पर पड़ता है। यह हमारे जीवन में क्रोध, लड़ाई व दुर्घटना का कारण बन सकता है। सेहतमंद खाना ही व्‍यक्ति के सफल जीवन का रास्‍ता तय करता है। घर में भोजन करने का सबसे उत्तम स्‍थान पश्चिम दिशा मानी जाती है। अगर आपके घर में किसी वजह से इस दिशा में बैठकर भोजन करना संभव नहीं है तो फिर आप उत्तर-पूर्व में बैठकर भी भोजन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके रिश्‍तों में भी मिठास बनी रहती है।

यदि आपने घर के बेडरूम में कोई धार्मिक तस्वीर लगा रखी है तो आपको उसे तुरंत ही हटा देना चाहिए क्योंकि धार्मिक तस्वीरों को बेडरूम में रखने से वास्तु दोष बढ़ता है और साथ ही घर के लोगों का भाग्य भी उनका साथ नहीं देता।

साल के पहले दिन तांबे के कलश में जल भरकर उसमें थोड़ा केसर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस दौरान नम: शिवाय मंत्र का भी जाप करें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति आएगी।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घरों में नल अथवा टंकियों से अनावश्यक बहता पानी शुभ नहीं माना जाता है। कहते हैं कि जिस घर में ऐसा होता है, वहां बरकत नहीं होती है। इसलिए नये वर्ष में नल आदि की मरम्मत करवा कर उन्हें सही करवा दें। यदि घर में पौधे हैं तो उनका सूखना अच्‍छा नहीं माना जाता है। इन्‍हें भी पानी देते रहें।

वास्तु के अनुसार घर में रखी बंद घड़ी आपके जीवन में समस्याओं को पैदा कर सकती है। घर में टूटी-फूटी घड़ी तथा बंद घड़ी दुर्भाग्य का सूचक होती है। इसलिए नये साल में घर में मौजूद बंद और टूटी-फूटी घड़ी को हटा दें।

नए वर्ष पर हम नया कैलेंडर लगाते हैं। यह कैलेंडर घर की उत्तर या पूर्वी दीवार पर लगाएं। कैलेंडर में बने चित्रों पर अवश्य ध्यान दें। इन चित्रों का सकारात्मक होना बहुत ही आवश्यक है। प्रेरणादायी विचार वाले कैलेंडर का प्रयोग करें। अगर कैलेंडर में कोई देवी-देवता का चित्र बना हो तो उसे दक्षिण दिशा में लगाने से बचें। साल के पहले दिन घर के मध्य या ब्रह्मस्थान की साफ-सफाई करें। सर्वप्रथम अगरबत्ती जलाएं फिर धूप बत्ती। बाद में कपूर व शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इससे सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जाएं समाप्त होंगी।

Advertisement
Advertisement