For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

1 चम्मच घी से बनाएं नाइट क्रीम, रातभर लगाने से दिखने लगेगा फर्क: Ghee Night Cream

09:00 PM Mar 31, 2024 IST | Nikki Mishra
1 चम्मच घी से बनाएं नाइट क्रीम  रातभर लगाने से दिखने लगेगा फर्क  ghee night cream
Ghee Night Cream
Advertisement

Ghee Night Cream: नाइट क्रीम के रूप में घी का प्रयोग करने से स्किन को कई लाभ हो सकते हैं। यह न सिर्फ स्किन की ड्राईनेस को कम कर सकता है, बल्कि इससे आपकी स्किन पर निखार आ सकता है। इससे स्किन पर होने वाले रिंकल्स से लेकर स्किन से दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, यह चेहरे पर बने घाव को हील कर सकता है। साथ ही चेहरे की पर होने वाली सूजन को कम कर सकता है। आइए जानते हैं किस तरह तैयार करें घी से नाइट क्रीम और रोजाना लगाने से होने वाले फायदे क्या हैं?

Also read : त्वचा पर चढ़ गया होली का पक्का रंग, ऐसे होगा गायब: Remedies To Remove Holi Colours

सबसे पहले 1 चम्मच घी लें, इसमें 2 से 3 टुकड़े बर्फ के डालकर करीब 10 से 15 मिनट तक इसे मिलाएं। इस दौरान जितना भी पानी घी से निकले, उसे निकालते रहें। इसी तरह तब बर्फ पूरी तरह से पिघल जाए और पानी सारा निकल जाए, तो इसे एक छोटी सी डिबिया में पैक करके रख लें। यह आपकी स्किन की परेशानी को कम कर सकता है। साथ ही स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने में असरदार होता है।

Advertisement

सनबर्न की परेशानी करे कम
रोजाना सोने से पहले जब आप इसे चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे सनबर्न की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसे आप रोजाना सोने से पहले अपने प्रभावित हिस्से पर लगाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें, इसके बाद सो जाएं। रोजाना इसे सोने से पहले लगाना स्किन पर निखार लाने में असरदार हो सकता है।

स्किन की सूजन करे कम
स्किन पर आने वाली सूजन को कम करने के लिए आप घी का नाइटक्रीम चेहरे पर लगा सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो चेहरे की सूजन को घटा सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले इसे चेहरे पर लगा लें, इसके बाद सुबह अपने चेहरे को धोकर सूती कपड़े से साफ कर लें। इससे स्किन की सूजन कम हो सकती है।

Advertisement

चेहरे से संक्रमण करे कम
घी से तैयार नाइट क्रीम रोजाना चेहरे रर लगाने से स्किन पर पनपने वाली संक्रमण की परेशानी को कम किया जा सकता है। यह चेहरे का सूखापन और लालिमा को कम कर सकता है। साथ ही इससे स्किन पर होने वाली खुजली से कम किया जा सकता है।

काले धब्बों को करें कम
चेहरे पर होने वाले डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए आप इसका प्रयोग रोजाना सोने से पहले करें। इसमें मौजूद गुण आपके चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने में मददगार हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो चेहरे पर काले धब्बों को हटा सकता है।

Advertisement

चेहरे पर होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए आप घी का प्रयोग कर सकते हैं। इससे कई तरह की परेशानी कम हो सकती है। हालांकि, अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा खराब हो रही है, तो ऐसे में एक बार एक्सपर्ट की सलाह लें।

Advertisement
Tags :
Advertisement