For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

मिल्कमेड से झटपट बनाएं ये 5 मिठाइयां: Milkmaid Sweets Recipe

01:30 PM Mar 09, 2024 IST | Pinki
मिल्कमेड से झटपट बनाएं ये 5 मिठाइयां  milkmaid sweets recipe
Milkmaid Sweets Recipe
Advertisement

Milkmaid Sweets Recipe: कुछ मीठा हो जाए, लेकिन घर का बना कुछ मीठा खाने के लिए ऐसा लगता है कि खूब मशक्कत करनी होगी। अब घर पर मिठाई बनाने के लिए काफी चीजें चाहिए और समय भी। लेकिन अगर झटपट मिठाई बनाने का मौका मिले तो कैसा रहे। मिल्कमेड का इस्तेमाल कर आसानी से और जल्दी स्वीट्स बना सकते हैं। यहां ऐसी 5 रेसिपी दी गई है जो कि तुरंत आपका मुंह मीठा करवा सकती है-

Also read : ट्राई कीजिए ड्राई फ्रूट्स से बनी मखाना मटकी मिठाई

तिल की बर्फी

सामग्री: 200 ग्राम तिल, 200 ग्राम मिल्कमेड, 1 टीस्पून तेल, 1 टेबलस्पून नारियल का बुरादा, 1 टीस्पून इलाइची पाउडर।

Advertisement

विधि: एक कड़ाही में तिल को हिलाते हुए भून लें। अब इसे थोड़ा ठंडा होने दें। फिर इसे मिक्सर में दरदरा पीस लें। अब इसे फिर से कड़ाही में तेल लेकर इसे सेक लें। इसमें मिल्कमेड मिला दें। अच्छी तरह मिक्स करते हुए इलाइची डाल दें।
इसे एक बर्तन में लेकर जमा दें। इसे नारियल के बुरादे से गार्निश करें। इसके जम जाने के बाद मनपसंद के शेप में काट लें।

कलाकंद

Kalakand
Kalakand

सामग्री: 400 ग्राम मिल्कमेड, 500 ग्राम पनीर, 3 टेबलस्पून मिल्क पाउडर, 1 टीस्पून पिस्ता कतरन, 1 टीस्पून इलाइची पाउडर।

Advertisement

विधि: एक बर्तन में पनीर को लें। उसे हाथ से अच्छे से क्रश करें। पनीर में मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें मिल्कमेड डालकर एक चम्मच से अच्छे तरीके से मिक्स कर लें। इसके बाद गैस पर एक गर्म पैन में इस मिक्सर को डाल दें। इसे अच्छे से हिलाकर 5-6 मिनट फ्राय करें। गैस बंद कर इलाइची पाउडर डालकर मिक्स करें। इसे गैस से उतारकर एक बर्तन में तेल लगाकर कलाकंद को डाल दें। इसे अच्छे से फैलाकर जमा दें। इसके ऊपर थोड़ा इलाइची पाउडर और पिस्ता कतरन डाल दें। इसे फ्रिज में रख दें। अच्छा जमने के बाद इसे स्क्वायर पीस में काट लें।

नारियल के लड्डू

सामग्री: 3 कप नारियल का बुरादा ½ कप नारियल का बुरादा (लड्डू रोल करने के लिए), 400 ग्राम मिल्कमेड, 6-7 बादाम, 6-7 पिस्ता, 7 ग्राम देसी घी।

Advertisement

विधि: गैस पर एक नॉनस्टीक कड़ाही में देसी घी डालें। अच्छा गर्म होने पर मिल्कमेड डाल दें। इसे लगातार हिलाते रहें। 2-3 मिनट हिलाते रहें। अब इसमें आधा-आधा करके नारियल का बुरादा डालकर हिलाते रहें। अच्छे से पक जाने पर इसे एक अन्य बर्तन में निकाल लें। लड्डू बनाते समय यह ज्यादा गर्म या ठंडा नहीं होना चाहिए। अब लड्डू बनाकर उसे सूखे नारियल में रोल करें। एक-एक करके सभी लड्डू बना लें। अब बादाम और पिस्ता को स्लाइस में काटें और इन्हें एक-एक लड्डू पर सजा दें।

शाही टुकड़ा

Shaahi Tukda
Shaahi Tukda

सामग्री: 4 ब्रेड स्लाइस, ½ लीटर दूध (रबड़ी बनाने के लिए), 1 कप शक्कर, 1 टेबलस्पून शक्कर, 4 इलाइची, 1 टेबलस्पून चिरौंजी, 4 बादाम, 8-10 पिस्ता, ½ कप घी।

विधि: गैस पर एक बर्तन में शक्कर लेकर आधा कप पानी डालकर एक तार की चाशनी बनाएं। इसके साथ गैस पर एक अन्य बर्तन में दूध डालकर उबाल आने दें। दूध हिलाते रहे ताकि चिपके नहीं। रबड़ी बना लें। बहुत गाढ़ी भी नहीं बनाना है। इसमें 1 टेबलस्पून शक्कर और 1 टीस्पून इलाइची पाउडर डाल दें। गैस पर एक बर्तन में घी लें। ब्रेड को दो भागों में काट लें और इसे धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। अब एक-एक ब्रेड को चाशनी में डुबोकर निकाल लें। अब इन ब्रेड पर रबड़ी लगाकर पिस्ता, बादाम, चिरौंजी से गार्निश करें।

सेवई की बर्फी

सामग्री: 200 ग्राम रोस्टेड सेवई, 1 टेबलस्पून घी, 1 टीस्पून काजू, 1 टीस्पून बादाम, 1 टीस्पून पिस्ता, ½ कप नारियल का बुरादा, 1 कप मिल्कमेड, द टीस्पून इलाइची पाउडर।

विधि: सबसे पहले एक कड़ाही में घी लेकर इसमें बादाम, पिस्ता और काजू की कतरन फ्राय कर लें। इसे प्लेट में निकाल लें। अब इसी घी में रोस्टेड सेवई डालें और घी में धीमी आंच पर फ्राय कर लें। इसमें आधा कप नारियल का बुरादा डालें। 1 कप मिल्कमेड डाल कर मिक्स कर दें। 4-5 मिनट के लिए पकाकर इलाइची पाउडर और ड्राय फ्रूट्स डाल दें। अब घी लगाए हुए बर्तन में अच्छे से फैला दें। 15-20 मिनट सेट होने दें और अपने पसंद के आकार में काट लें। ऊपर बारीक कटे पिस्ता से गार्निश करें।

Advertisement
Tags :
Advertisement