For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

20+ मनाली में ये हैं घूमने की सबसे बेस्ट जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल

10:30 AM Jan 09, 2024 IST | Swati Kumari
20  मनाली में ये हैं घूमने की सबसे बेस्ट जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Manali me Ghumne ki Best Jagah
Advertisement

Manali me Ghumne ki Best Jagah: मनाली उत्तर भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश का पर्वतीय स्थल है। वहां मौजूद पहाड़ और खूबसूरत वादियां आपकी सारी थकावट दूर कर देती हैं। एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए ये स्वर्ग से कम नहीं है। यहां की खूबसूरती देखकर आप हैरान जो जाएंगे। पार्वती घाटी पर स्थित खीरगंगा ट्रैक हिमाचल के सबसे खूबसूरत ट्रैक्स में से एक है। यहां आपको चारों ओर विशाल पर्वत देखने को मिलेंगे। अगर आप भी वेकेशन पर जाने की प्लानिंग कर रही हैं, तो आज हम आपको मनाली के आसपास मौजूद कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले है, जहां आप घूमने के लिए जा सकते है।

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
हामटा पास (Hamta Pass)11.9
सोलांग घाटी (Solang Ghati)11.6
अर्जुन गुफा (Arjun Goofa)7.3
कोठी मनाली ( Kothi Manali)13.4
हिडिंबा देवी मंदिर (Hidimba Mandir)3.1
सजला (Sajla)11.1
नेहरू कुंड (Nehru Kund)5.4
सोइल (Soel)301.7
नग्गर (Naggar)22.3
क्लब हाउस (Club House)2.2
रोहतांग पास (Rohtang Pass )35.9
मनु मंदिर (Manu Mandir)2.8
भृगु झील (Bhrigu Lake)18.7
मॉल रोड (Mall Road )600.0
बौद्ध मंदिर (Buddha Temple)180.0
जोगिनी झरना (Jogini Waterfalls)4.8
वन विहार (Van Vihar)750
चंद्रतल बारालाछा ट्रैक (Chandratal Baralacha la trek)1.1
मनाली गोम्पा (Manali Gompa)5.2
मानिकरण (Manikaran)80.3
20+ मनाली में ये हैं घूमने की सबसे बेस्ट जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Manali me Ghumne ki Best Jagah
Hamta

हामटा एक छोटा सा गांव है, जिसकी खूबसूरती देखने लायक है। अगर आप मनाली जा रही हैं, तो आपको अपने परिवार के साथ हामटा गांव जरूर जाना चाहिए। जहां मौजूद घाटी पर बने हुए लकड़ी के घर आपका दिल जीत लेंगे। यहां की हरियाली आपको शांति का एहसास दिलाएगी। इस जगह को हामटा पास ट्रेक के नाम से भी जाना जाता है। इस ट्रैक पर हर पल चलती बर्फीली हवाएं, चारो और खड़े देवदार के पेड़ो के बीच सफ़ेद बादलो की धुंध को देखकर आपको एक अलग खुशनुमा एहसास होगा।

यहां आने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI यह जगह सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक और फिर सुबह 8:30 से 12 बजे तक खुला रहता हैI

Advertisement

Solang Ghati
Solang Ghati

मनाली से लगभग 14 किलोमीटर दूर सोलांग घाटी है और यह मनाली का सबसे अधिक फेमस पर्यटक स्थल है। यहां एक्सप्लोर करने के लिए कई सारी चीजें मौजूद है, जिसमें प्रमुख पैराग्लाइडिंग, रोपवे, घुड़सवारी आदि पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं। मनाली की सोलंग घाटी को स्नो प्वाइंट के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि सर्दियों के मौसम में यहां पर काफी अधिक बर्फबारी देखने को मिल जाती है।

सोलांग घाटी घूमने के लिए किसी भी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता है। लेकिन, अगर आप कोई एक्टिविटी करते हैं, तो उसके पैसे देने होंगे।

Advertisement

Arjun Goofa
Arjun Goofa

आज से कुछ साल पहले तक पर्यटक अर्जुन गुफा का नाम नहीं जानते थे। लेकिन, पिछले कुछ सालों में मनाली से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अर्जुन गुफा पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है और यह मनाली का सबसे पसंदीदा टूरिस्ट लोकेशन बन चुका है। व्यास नदी के पास मौजूद इस गुफा का नाम महाभारत के पात्र अर्जुन से जुड़ा हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि अर्जुन ने यहां पर सालों तक तपस्या की थी, जिस वजह से इस जगह का नाम अर्जुन गुफा पड़ चुका है। ट्रेकिंग करने वाले पर्यटक यहां हर साल पहुंचते हैं और यहां उन्हें कई खूबसूरत वादियां देखने को मिलती हैं।

अर्जुन गुफा घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता है। यह जगह सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक खुली रहती हैं।

Advertisement

कोठी मनाली, मनाली में रोहतांग दर्रे के तलहटी के पास स्थित एक खूबसूरत गांव है। यह 2500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह सुंदर गांव चारों तरफ से बर्फ से ढकी चोटियों से घिरी हुई है। आप यहां पर शिविर भी लगा सकते हैं। आप चाहें तो यहां घूमने के लिए शुवांग चंडिका माता के मंदिर जा सकते है।

इस जगह पर घूमने के लिए पैसे नहीं लगते है। आप चाहें तो सुबह 6 से शाम के 7 बजे तक घूम सकते है।

Hidimba Devi Temple
Hidimba Devi Temple

मनाली के फेमस मंदिर की बात करें तो पर्यटक हिडिंबा देवी के मंदिर आना नही भूलते हैं। यह मंदिर घटोचकच्छ की माता और भीम की पत्नी हिडिंबा का मंदिर है। इस मंदिर में किसी भी प्रकार की कोई भी मूर्ति नहीं रखी गई है, बल्कि यहां पर देवी के पद चिन्हों की पूजा की जाती है।

इस मंदिर में जाने के लिए पैसे देने नहीं होते हैं। हिडिंबा देवी मंदिर खुलने का समय सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक रहता है।

Sajla
Sajla

हर साल लाखों पर्यटक मनाली से 11 किलोमीटर दूरी पर स्थित सजला गांव कई विष्णु मंदिर और वाटरफॉल देखने के लिए आते हैं। अगर आपको भी ट्रैकिंग करना पसंद है, तो आप यहां अपने परिवार के साथ जा सकते हैं। यहां के रास्तों में आपको ऐसे कई घने जंगल मिलेंगे, जिसका एक अलग ही अनुभव होगा। यह खूबसूरत होने के साथ ही काफी डरावने भी हैं। लेकिन यहां आनंद भी भरपूर मिलेगा। सजला गांव देवदार के पेड़ों, सेब के बागीचों और शानदार बर्फ से ढका हुआ हैं।

सजला में घूमने के लिए पैसे नहीं देने होंगे। आप अगर कोई एक्टिविटीज करते हैं, तो आपको अलग से पैसा देना होगा। यह जगह सुबह 6:00 से शाम के 8:00 बजे तक खुली रहती है।

Nehru kund
Nehru kund

नेहरू कुंड मनाली लेह मार्ग पर स्थित है। यह एक प्राकृतिक झरना है और आसपास खूबसूरत वादियों के कारण एक खूबसूरत जगह है। इस कुंड का नाम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर रखा गया है। आपको घूमने के लिए यहां काफी कुछ मिलेगा।

नेहरू कुंड जाने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।  यह स्थान सप्ताह के सभी दिन सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुला रहता है।

Soel
Soel

हिमाचल प्रदेश से 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सोइल गांव ऊंचे पेड़ और स्वच्छ वातावरण के लिए पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। बहुत से कम लोग इस जगह के बारे में आज से कुछ साल पहले तक जानते थे। आप गाड़ी के सहारे मनाली से सोइल तक की यात्रा पूरा कर सकते हैं। कैंपिंग करने वाले लोगों को यह जगह काफी पसंद आएगी, क्योंकि यहां उन्हें कई चीजें एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा।

सोइल में घूमने के लिए एंट्री फीस की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप सुबह 6 से शाम के 7 बजे तक घूम सकते है।

Naggar
Naggar

नग्गर मनाली का एक ऐसा इलाका है, जिसे देखते ही आपका मन करेगा की आप कैमरे में इसके हर कोने को कैद कर लें। मनाली के पर्यटन स्थल में इसकी खास जगह है। चारों तरफ हरियाली जो आपको ताज़गी से परिचय करवा देगी। ट्रैकिंग का माहौल जो आपके सफर को आनंदमयी कर देगा।

नग्गर घूमने का प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 30 रुपये है। जगह के खुलने का समय सप्ताह के सभी दिनों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक है।

Club House
Club House

क्लब हाउस मनाली में मनोरंजन समय बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यह मनाली माल रोड से तकरीबन 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां तक के लिए आप पैदल सैर कर सकते हैं। आपको यहां रिवर क्रॉसिंग एक्टिविटीज करने का मौका मिलता है। बच्चों के लिए यहां पर वीडियो गेमिंग फैसेलिटीज अवेलेबल है।

प्रति व्यक्ति यहां की एंट्री फीस लगभग 10 रूपये है। सुबह 10 से रात के 8 बजे तक यहां घूम सकते है।

Rohtang Pass
Rohtang Pass

यह जगह मनाली की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। रोहताग पास वर्ष भर सफेद चादर से ढका रहता है। लोग यहां पर एडवेंचर एक्टिविटी और आइस स्केटिंग करने के लिए सबसे अधिक आते हैं। मनाली आने वाले सभी लोग इस जगह पर आना नहीं भूलते हैं।

ये जगह सप्ताह के 6 दिन खुला रहता है। सिर्फ मंगलवार के दिन यह बंद रहता है। इस जगह पर घूमने के लिए 550 रूपये का प्रवेश शुल्क है।

Manu Mandir
Manu Mandir

मनाली के प्रमुख दर्शनीय स्थल में से एक मनु मंदिर भी है। अगर इस मंदिर की बात करें तो यह माल रोड से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर राजा मनु का है। राजा मनु ही धरती पर पहला कदम रखने वाले व्यक्ति थे।

मंदिर का दरवाजा हर दिन सुबह 5:00 बजे खुलता है और रात 9:00 बजे बंद हो जाता है, इसलिए आप अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बना सकते हैं। इस मंदिर के दर्शन के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।

Bhrigu Lake
Bhrigu Lake

भृगु झील मनाली में रोहतांग दर्रे के दाएं ओर और दक्षिण पश्चिम दिशा में तकरीबन 8 किलोमीटर दूर स्थित है। यह कल्लू क्षेत्र का एक प्रसिद्ध झील है, जो गुलाब गांव से 6 किलोमीटर की दूरी पर है। यह झील का रास्ता बहुत ही खूबसूरत वादियों से होकर गुजरता है।

भृगु झील सुबह 6 से लेकर शाम 6 बजे तक घूमने के लिए खुला रहता है। आपको यहां कोई एंट्री फीस नहीं देनी होगी।

Mall Road
Mall Road

यह मनाली का सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यहां पर आपको होटल, दुकाने, रेस्टोरेंट आदि खाने को मिल जाती है। इसको आप मनाली का दिल भी समझ सकते हैं। मनाली का माल रोड शिमला की ही नहीं पूरे हिमाचल प्रदेश के सबसे फेमस जगह में से एक है।

माल रोड की दुकान प्रता सुबह 9 बजे खुलती है और शाम को 9 बजे बंद हो जाती है। यहां घूमने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा।

Buddha Temple
Buddha Temple

ये बौद्ध धर्म के अनुयायियों का प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर मनाली के माल रोड से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर है। यदि आप और धर्म से संबंधित किसी भी जानकारी या उसकी संस्कृति को जानना चाहते हैं, तो आप इस मंदिर में अवश्य आ सकते हैं।

इस मंदिर के दर्शन के लिए आपको किसी प्रकार की कोई भी एंट्री फीस नहीं देनी होती है। ये मंदिर सुबह 6 से शाम के 8 बजे तक खुली रहती हैं।

Jogini Waterfalls
Jogini Waterfalls

जोगिनी झरना मॉल रोड से 5 किलोमीटर दूरी पर है। पहाड़ों से गिरता हुआ इतना बेहतरीन झरना आपकी नजर को रोक देता है। इसके ठंडे पानी आपके रोम को प्रफुल्लित कर देता है। हर साल लाखों विदेशी पर्यटक इस झरने को देखने के लिए आते हैं।

आप इस झरने को देखने के लिए सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक जा सकते है। यहां कोई एंट्री फीस नहीं है।

Van Vihar
Van Vihar

वन विहार मनाली के मॉल रोड के पास में ही स्थित है। यहां पर खेलने के लिए कई प्रकार के झूले और इसमें एक छोटा तालाब भी बनाया गया है। इसके अलावा आप वोटिंग का मजा भी इस तालाब में ले सकते हैं।

वन विहार सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम के 5:00 बजे तक खुला रहता है। यहां की एंट्री टिकट बच्चों के लिए मात्र ₹30 तथा बड़ों के लिए ₹50 है।

Chandratal Baralacha la trek
Chandratal Baralacha la trek

अगर आप मनाली जाते हैं, तो चंद्रतल बारालाछा ट्रैक की सैर करना बिल्कुल भी ना भूले। यह झील मनाली में हिमालय क्षेत्र की सबसे ऊंची झील है, जो तकरीबन 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

चंद्रतल बारालाछा ट्रैक में घूमने के लिए आपको किसी भी तरह की कोई एंट्री फीस नहीं देनी पड़ती है। यह सुबह से लेकर शाम तक खुला रहता है।

Manali Gompa
Manali Gompa

मनाली गोम्पा मनाली में स्थित एक बौद्ध मठ है। इस मंदिर में भगवान बौद्ध की बड़ी मूर्ति है। इस मठ का निर्माण 1960 के दशक में तिब्बती शरणार्थियों के द्वारा किया गया था। यह बोद्ध मंदिर अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है।

इस मंदिर के दर्शन के लिए कोई प्रवेश शुल्क निर्धारित नहीं है। आप सुबह 6 बजे से शाम के 8 बजे तक घूमने के लिए जा सकते है।

Manikaran
Manikaran

देश के धार्मिक विविधता को दर्शाता यह जगह मनाली का बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। मानिकरण मनाली से तकरीबन 39 किलोमीटर दूर स्थित एक हिंदू और सिख धर्म स्थल है। इस जगह पर गुरु नानक जी के द्वारा निर्मित गर्म पानी का कुंड भी है।

इस जगह पर घूमने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। आप सुबह के 5 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक यहां जा सकते है।

हिमाचल प्रदेश का मनाली शहर एडवेंचर ट्रिप के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है। यहां पर देश के सभी हिस्सों से लोग अपनी छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं। अगर आप बर्फबारी को देखना चाहते हैं तो आपको दिसंबर के बाद मनाली जाना चाहिए। यहां पर दिसंबर से लेकर मार्च के महीने के बीच में यहां पर बर्फबारी देखने को मिलती है। इसके अलावा गर्मी के मौसम में भी यहां कई विदेशी पर्यटक आते हैं। अप्रेल से लेकर जून माह तक भी नहीं घूमने के लिहाज से ये जगह परफेक्ट है।

सड़क मार्ग – अगर आप सड़क मार्ग से मनाली जाना चाहते हैं, तो दिल्ली से लगभग 503 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI आप दिल्ली से टैक्सी सेवा या फिर अपनी कार से भी आसानी से घूमने के लिए जा सकते हैंI

रेल मार्ग– मनाली आप ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो मनाली शहर का अपना रेलवे स्टेशन भी है। आपको दिल्ली के किसी भी स्टेशन से टिकट आसानी से मिल जाएगा।

हवाई मार्ग–  हवाई मार्ग से मनाली पहुंचने के लिए सबसे निकटतम हवाई अड्डा कुल्लू भुंतर हवाई अड्डा, मनाली हैI इसके बाद घूमने के लिए आपको टैक्सी या बस लेनी होगी।

कुल्लू - नग्गर - मनाली रोड, हरिपुर, मृदा, हिमाचल प्रदेश

ऑर्किड होटल मनाली

कुल्लू-नग्गर-मनाली रोड, मनाली, हिमाचल प्रदेश

कुल्लू मनाली, राष्ट्रीय राजमार्ग 3, मनाली, हिमाचल प्रदेश

FAQ |

मनाली घूमने में कितना दिन लगता है?

आप मनाली तीन दिन में आराम से घूम सकते है।

मनाली घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप बजट में घूमने की प्लानिंग करते हैं, तो प्रति व्यक्ति मनाली घूमने के लिए 5000 रूपए चाहिए।

मनाली घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

मनाली घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रेल से जून तक का होता है। इसके बाद आप सितम्बर से लेकर जनवरी माह में भी जा सकते है।

मुझे मनाली में कहां रहना चाहिए?

मनाली में आपको कई सस्ते होटल रहने के लिए मिल जाएंगे।

शाम के समय मनाली में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

आप मनाली में शाम के समय मनु मंदिर दर्शन के लिए जा सकते है।

हम रात में मनाली में क्या कर सकते हैं?

मनाली में आप रात के समय इस शहर की खूबसूरती देख सकते हैं और यहां शॉपिंग कर सकते है।

Advertisement
Tags :
Advertisement