For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

मंगलसूत्र की ये मॉडर्न डिजाइन्स इन दिनों हैं काफी ट्रेंड में, आप भी जानिए फैशन का नजरिया: Mangalsutra Latest Design

मंगलसूत्र सिर्फ एक गहना नहीं है, यह हर महिला के लिए सुहाग का प्रतीक है। यह वो प्रेम का आभूषण है जो सुहागन अपने पति की दीर्घायु के लिए धारण करती हैं। इसमें पिरोए गए काले मोती अशुभ शक्तियों हैं और पति पर आने वाली विपत्तियों को दूर रखते हैं।
04:30 PM Oct 22, 2023 IST | Ankita Sharma
मंगलसूत्र की ये मॉडर्न डिजाइन्स इन दिनों हैं काफी ट्रेंड में  आप भी जानिए फैशन का नजरिया  mangalsutra latest design
Mangalsutra Latest Design
Advertisement

Mangalsutra Latest Design: मंगलसूत्र सिर्फ एक गहना नहीं है, यह हर महिला के लिए सुहाग का प्रतीक है। यह वो प्रेम का आभूषण है जो सुहागन अपने पति की दीर्घायु के लिए धारण करती हैं। इसमें पिरोए गए काले मोती अशुभ शक्तियों और पति पर आने वाली विपत्तियों को दूर रखते हैं। यही कारण है कि यह किसी भी सुहागन के लिए एक महत्वपूर्ण आभूषण माना जाता है। समय के साथ इसके डिजाइन्स में कई परिवर्तन आएं हैं, लेकिन प्यार, अपनेपन और समर्पण का भाव वही है। इन दिनों कई स्टाइलिश तरीके के मंगलसूत्र ट्रेंड में हैं चलिए जानते हैं मंगलसूत्र के लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में।

ट्रेडिशनल स्टाइल गोल्ड मंगलसूत्र

Mangalsutra Latest Design
Only gold is worn in Mangalsutra Latest Design

मंगलसूत्र हमेशा सोने का ही पहना जाता हैै। इसका एक कारण यह है कि सोना गुरु ग्रह के प्रभाव को बढ़ाता है। गुरु ग्रह को वैवाहिक जीवन में सौभाग्य का कारक माना जाता है। वहीं काले मोती शनि का प्रतीक होते हैं, जो सभी विपत्तियों को दूर करते हैं। गुरु और शनि के मेल से मैरिड लाइफ में खुशहाली आती हैं। इन दिनों सोने में कई खूबसूरत डिजाइन्स आपको मिल जाएंगे।

बॉलीवुड का फेवरेट पैटर्न

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज काफी लाइट वेट सिंपल मंगलसूत्र वियर करना पसंद करती हैं।
Bollywood actresses like to wear very light weight simple mangalsutra.

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज काफी लाइट वेट सिंपल मंगलसूत्र वियर करना पसंद करती हैं। इसमें सिंगल डायमंड पैटर्न के साथ फलॉवर पैटर्न, राउंड शेप काफी ट्रेंड में है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा से लेकर कियारा आडवाणी तक ने लगभग सभी एक्ट्रेसेज ने इस पैटर्न को ही फॉलो किया है।

Advertisement

इंफिनिटी स्टाइल मंगलसूत्र

इन दिनों सिंगल ब्लैक लाइन वाले मंगलसूत्रों का ट्रेंड ज्यादा चल रहा है।
These days, single black line mangalsutra is in trend.

इन दिनों सिंगल ब्लैक लाइन वाले मंगलसूत्रों का ट्रेंड ज्यादा चल रहा है। इसमें एक से बढ़कर एक शानदार लाइट वेट डिजाइन्स मिल जाएंगे। इन्हीं में से एक पैटर्न है इंफिनिटी पैटर्न। यह डिजाइन कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होगी।

डायमंड मंगलसूत्र

अपने स्टाइलिश मंगलसूत्र से अगर आप सभी को इंप्रेस करना चाहती हैं तो फिर आप डायमंड मंगलसूत्र को पसंद कर सकती हैं।
If you want to impress everyone with your stylish Mangalsutra, then you can like Diamond Mangalsutra.

अपने स्टाइलिश मंगलसूत्र से अगर आप सभी को इंप्रेस करना चाहती हैं तो फिर आप डायमंड मंगलसूत्र को पसंद कर सकती हैं। ये काफी एलिगेंट लगती हैं। ये आप ऑफिस के साथ ही पार्टी, शादी सभी में आपको शानदार लुक देगी।

Advertisement

पीकॉक डिजाइन मंगलसूत्र

कुछ डिफरेंट डिजाइन पसंद करना चाहती हैं तो आप पीकॉक डिजाइन का मंगलसूत्र पसंद कर सकती हैं।
If you want to like some different design then you can like Peacock Design Mangalsutra.

कुछ डिफरेंट डिजाइन पसंद करना चाहती हैं तो आप पीकॉक डिजाइन का मंगलसूत्र पसंद कर सकती हैं। यह डिजाइन काफी शानदार और ​एलिगेंट लुक आपको देगी। इसमें आपको ढेरों डिजाइन मिल जाएंगे।

चेन विद बीड्स मंगलसूत्र

अगर आप एक ही मंगलसूत्र में दो पैटर्न चाहती हैं तो आप चेन विद बीड्स का पैटर्न पसंद कर सकती हैं।
If you want two patterns in one Mangalsutra then you can like the pattern of chain with beads.

अगर आप एक ही मंगलसूत्र में दो पैटर्न चाहती हैं तो आप चेन विद बीड्स का पैटर्न पसंद कर सकती हैं। इसमें चेन के बीच बीच में काले मोती होते हैं। ये लाइट वेट भी होते हैं और कहीं भी आप आराम से वियर कर सकती हैं।

Advertisement

हाफ डायमंड, हाफ गोल्ड

ये डिजाइन्स काफी शानदार लगते हैं।
These designs look quite spectacular.

अगर आप चाहती हैं कि आपके मंगलसूत्र में गोल्ड भी हो और डायमंड की चमक भी हो तो आप हाफ डायमंड, हाफ गोल्ड पैटर्न को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। ये डिजाइन्स काफी शानदार लगते हैं।

लाइटवेट मंगलसूत्र

लाइट वेट मंगलसूत्र की तलाश कर रही हैं तो ये पैटर्न आपको जरूर अच्छे लगेंगे।
If you are looking for light weight Mangalsutra then you will definitely like these patterns.

लाइट वेट मंगलसूत्र की तलाश कर रही हैं तो ये पैटर्न आपको जरूर अच्छे लगेंगे। ये देखने में काफी अच्छे लगते हैं। साथ ही बहुत लाइट वेट होने के कारण ये काफी बजट फ्रेंडली भी रहते हैं। इसमें पेंडेंट की ढेरों डिजाइन्स आपको मिल जाएंगी।

Image Credit:Amazon

Advertisement
Tags :
Advertisement