For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गर्मियों में त्वचा के लिए उपयोगी है घरेलू चीजों से बने मास्क: Mask for Summer

11:00 AM Mar 30, 2024 IST | Rajni Arora
गर्मियों में त्वचा के लिए उपयोगी है घरेलू चीजों से बने मास्क  mask for summer
Mask for Summer
Advertisement

Mask for Summer: गर्मियों में अक्सर डिहाइड्रेशन की समस्या देखने को मिलती है जिसका असर त्वचा पर भी पड़ता है। त्वचा को हाइड्रेट रखने, समुचित पोषण और ठंडक प्रदान करने के लिए मास्क उपयोगी होते हैं। जिन्हें आप घर में उपलब्ध चीजों से आसानी से बना सकते हैं।

Also read: अदरक की मदद से बनाएं फेस मास्क: Ginger Face Mask

दही और शहद मास्क

Mask for Summer
Curd and Honey Mask

गर्मी के महीने में शरीर को अंदरूनी तौर पर ठंडक पहुंचाने का काम दही करता है। आप दही से खुद के लिए फेस मास्क भी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए 2 बड़े चम्मच दही में 1 चम्मच शहद को मिलाएं और फिर इस पूरे मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से लगाएं और हल्का सा सूख जाने पर इस पूरे मिश्रण को ठंडे पानी से साफ धो लें और फिर इसे किसी कपड़े से पोछें नहीं, बल्कि इसे 10 मिनट तक अपने आप ही सूखने दें। इससे आपकी त्वचा को अंदरूनी तौर पर नमी मिलेगी और आपकी चेहरे की त्वचा हाइड्रेट भी होगी।

Advertisement

ग्रीन टी और नींबू फेस मास्क 

यह फेस मास्क भी आपके चेहरे को जेल मास्क वाला एहसास देगा। इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक कप में ग्रीन टी बनाएं और फिर इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद आप इसमें नींबू की रस मिलाएं। आप इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे ठंडे पानी से धो लें। ध्यान रहे कि इस मास्क को चेहरे पर लगाने के बाद इसे 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर रहने दें और फिर इसे साफ पानी से धो लें। गर्मी में यह मास्क आपके चेहरे को ताजगी देगा।

पुदीना और खीरे का फेस मास्क

Mint and Cucumber
Mint and Cucumber Face Mask

गर्मी के मौसम में पुदीना और खीरे को अपने खान-पान में शामिल करने के साथ अपने चेहरे की त्वचा के लिए भी उपयोगी है। इसे बनाने के लिए आधा खीरा लें और फिर इसके साथ पुदीने की पत्ती को साफ करके पीस लें। पीसने के 5 मिनट बाद आप इस मास्क को अपने चेहरे पर लगा लें और 10 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह मास्क आपकी त्वचा को अंदरूनी तौर पर साफ करेगा और चेहरे की त्वचा पर जमी मिट्टी को निकालेगा और पोषण देगा।

Advertisement

एलोवेरा जेल और नारियल तेल का फेस मास्क

 एलोवेरा जेल और नारियल तेल का फेस मास्क बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच में एलोवेरा जेल मिलाकर एक सफेद मिश्रण तैयार कर लें। इस जेल को अपने चेहरे की त्वचा पर लगाएं और सूख जाने पर ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। यह मास्क भी आपकी त्वचा को गर्मी की तपन से बचाता है और हाइड्रेट करता है।

स्ट्रॉबेरी और शहद फेस मास्क

Strawberry and Honey
Strawberry and Honey Mask

यह मास्क आपकी त्वचा को अंदरूनी तौर पर पोषण मिलता है। इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले 4 से 5 स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह से मैश कर लें और फिर इसमें गुलाब जल और शहद मिला लें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाने के बाद आप इसे अपने चेहरे की त्वचा पर लगा लें और फिर 10 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क आपकी त्वचा को मुलायम बना देगा।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement