For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

मास्टरशेफ में विकास खन्ना ने की जिगरठंडा की तारीफ़, जानिए कैसे बनाएं: Jigarthanda Recipes

04:00 PM Jan 10, 2023 IST | Pallvi Dhiman
मास्टरशेफ में विकास खन्ना ने की जिगरठंडा की तारीफ़  जानिए कैसे बनाएं  jigarthanda recipes
Advertisement

Jigarthanda Recipes: मास्टरशेफ इंडिया सीजन 7 शुरू हो चुका है और विकास खन्ना निर्णायक पैनल में जज के तौर पर नज़र आ रहे हैं। मशहूर भारतीय शेफ होने के साथ-साथ विकास खन्ना भारतीयों के दिल की धड़कन भी जाने जाते हैं। बचपन से ही खाने को लेकर बढ़ती दिलचस्पी और कड़ी मेहनत के कारण विकास ने इस लोकप्रियता को हासिल किया है। अमेरिका में रहने के बावजूद भी उनका दिल भारत के लिेए हमेशा धड़कता रहा है और यही कारण है कि वह कईं सालों से MasterChef India को होस्ट करते नज़र आ रहे हैं।

जब एक कंटेस्टेंट ने जिगरठंडा का स्वाद चखाया तो वे खूब खुश हुए। विकास खन्ना ने जिगरठंडा की तारीफ़ की है जो कि दक्षिण भारत का एक पेय पदार्थ है। मदुरै (तमिलनाडू) का यह जिगरठंडा पीने में बहुत ही टेस्टी और मज़ेदार लगता है। गर्मियों में प्राकृतिक पेय पदार्थ की बात की जाए तो जैसा इसके नाम से ही पता लगता है। यह वाक़ई जिगर को ठंडा करने वाला दक्षिण भारत का प्रमुख पेय माना गया है।

Jigarthanda Recipes: कैसे बनाएं जिगरठंडा

Masterchef Jigarthanda Recipes
Jigarthanda Recipes

सामग्री

Advertisement

5-6 टुकड़े बादाम पिसिन (गोंद कतीरा)

4 बड़े चम्मच चीनी

Advertisement

500 ग्राम दूध

4-5 छोटे चम्मच नन्नारी सिरप

Advertisement

बड़ा चम्मच वनीला या चॉकलेट आइसक्रीम

विधि

  • बादाम पिसीन (गोंद कतीरा) को 4-5 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो कर रख दें।
  • यह अच्छी तरह से फूल जाएगा। और यह यूज़ करने के लिए भी तैयार हो चुका है।आप अपने अनुसार बादाम पिसिन की मात्रा को कम ज़्यादा कर सकते हैं। इसे एक तरफ रख दें।
  • अब एक भारी तले के बर्तन में चीनी या गुड़ का प्रयोग करें।
  • इसे कैरामेलाइज़ करें जिसे आसान भाषा में चाश्नी भी कहा जाता है जिगरठंडा के अच्छे रंग के लिए चम्मच से चीनी को हिलाते रहें और चाशनी बनने तक का इंतज़ार करें। क्योंकि यह बर्तन से चिपक सकती है और जल सकती है।
  • अब चाशनी बनने पर इसमें अपनी मर्ज़ी से खोया या दूध को मिला लें। तब तक पकने दें जब तक इस पेय में एक गाढ़ापन न दिखाई देने लग जाए। ध्यान रहे इस रेसिपी में पानी का कोई प्रयोग नहीं करना है।
  • अब अच्छी तरह से इस मिश्रण को एक गिलास में डाल कर ठंडा होने तक का इंतज़ार करें चाहें तो इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं।
  • अब एक कांच के गिलास में बादाम पिसीन(गोंद कतीरा)पीस कर डाल दें उसके ऊपर नन्नारी सिरप एड कर दें। उसके बाद ऊपर से दूध और चीनी का वह ठंडा मिश्रण मिला दें।
  • जिल जिल जिगरठंडा बनकर तैयार है और अपने चुनाव से गार्निशिंग के लिए वनिला या चॉकलेट आईसक्रीम का प्रयोग करें और साथ ही अपने दोस्तों को भी परोसें।
  • आपको बता दें कि नन्नारी सिरप ऑप्शनल भी हो सकता है यदि आप के पास यह नहीं है तो आप इसके बिना भी जिगरठंडा को बना सकते हैं और एन्जॉय कर सकते हैं।
Advertisement
Tags :
Advertisement