स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

मेडिकल टूरिज्म आपके लिए क्यों है खास, जानिए कुछ ज़रूरी बातें: Medical Tourism

09:00 AM Mar 24, 2023 IST | Sanjaya Shepherd
Advertisement

Medical Tourism: वर्तमान में हमारा देश भारत मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिस में भारत दुनिया में प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। दुनिया भर के पर्यटक भारत की तरफ रुख कर रहे हैं। एक आकड़े के अनुसार औसतन हर रोज 860 से ज्यादा विदेशी पर्यटक चिकित्सा कारणों से हमारे देश में आ रहे हैं। एशियाई देशों में हमारा देश मेडिकल टूरिज्म के लिहाज से भारत टॉप पर है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र  सारी संभावनाओं के भी द्वार खुले हैं। आज इस लेख के माध्यम से जानिए मेडिकल टूरिज्म आपके लिए क्यों है खास?

Advertisement

यह भी देखे-भारत की इन बेहद खूबसूरत लोकेशन पर हुई है फिल्मों की शूटिंग, जल्द यहां घूमने का बनाइए प्लान: Bollywood Movie Locations

Advertisement

Medical Tourism: क्या है मेडिकल टूरिज्म 

Medical Tourism Meaning

मेडिकल टूरिज्म का सीधा-सीधा मतलब चिकित्सा पर्यटन से है। यह तब होता है जब कोई पर्यटक चिकित्सा के लिए दूसरे देश की यात्रा करता है। हमारे देश में हर साल, लाखों लोग चिकित्सा पर्यटन के लिए आते हैं। इसका प्रमुख कारण सस्ता और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा है। एक अनुमान के अनुसार भारत में चिकित्सा सेवा की लागत पश्चिमी देशों की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत कम है। भारत चिकित्सा पर्यटन के लिए दुनिया भर में तेजी प्रसिद्धि हासिल कर रहा है, यहाँ पर स्वास्थ्य लाभ के अलावा खूबसूरत जगहों का भ्रमण भी किया जा सकता है।

Advertisement

मेडिकल टूरिज्म क्यों है खास

Medical Tourism Speciality

पिछले कुछ दशकों में मेडिकल टूरिज्म का स्वरूप बदला है जिसकी वजह से दुनिया भर के लोग ऐसी जगहों की तरफ रुख कर रहे, जो अच्छी और चिकित्सा के लिहाज से  सस्ती हो। भारत मामले में उनके लिए अनुकूल साबित हो रहा है, जिसका फायदा आपको भी मिलेगा। आप भारतीय चिकित्सा प्रणाली से जुड़ी ऐसी तमाम चीजों का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जो पर्यटकों को घूमने के साथ-साथ चिकित्सा की भी सुविधा दे सके। यह आपके लिए, नेचुरल थेरपी, पंचकर्म और योग के क्षेत्र अपार संभावनाएं लेकर आया है। इसलिए इस क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट की संभावनाएं बढ़ रही हैं।

Advertisement

इन्वेस्टमेंट की संभावनाएं

दुनिया के कई देशों के लिए भारत एक बहुत ही आकर्षक टूरिज्म डेस्टिनेशन बना है। इसलिए मेडिकल टूरिज्म के इस क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट की बहुत संभावनाएं हैं। केरल, हिमाचल और उत्तराखंड राज्यों ने इस क्षेत्र में अपनी मिसाल कायम की है। इन राज्यों के टूरिज्म को बढ़ाने के लिए ट्रेडिशनल मेडिसिन ने मदद की। ये सामर्थ्य पूरे देश में है, भारत के हर जगह में है। आयुर्वेद, यूनानी, सिद्धा कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जिन पर आधारित वेलनेस सेंटर खोले जा सकते हैं। आधुनिक कनेक्टिविटी बढ़िया इंफ्रास्ट्रक्चर इसको आगे बढ़ाने में और अधिक मदद करेगा। 

रोज़गार के खुलेंगे अवसर 

Employment Places

यह एक ऐसा क्षेत्र है जो भारत की विविधतपूर्ण जगहों को विकसित करने में मददगार साबित हो रहा है जिसकी वजह से हर रोज नये रोजगारों का सृजन होता है। भारत में घूमने टहलने वाली जगहों की कोई कमी नहीं है, साथ ही साथ आयुर्वेद, योग, सिद्ध, प्राकृतिक चिकित्सा, होम्योपैथी और यूनानी जैसे समग्र उपचार की उपलब्धता का मिलना  बहुत ही अनुकूल संकेत देता है। इस क्षेत्र में आप भी विकल्पों की तलाश कर सकते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आने वाला है। आप इस क्षेत्र से जुड़कर रोज़गार के अच्छे विकल्प की तलाश कर सकते हैं। 

भारत में 5 मेडिकल टूरिज्म डेस्टिनेशन 

चेन्नई

Medical Tourism Destination-Chennai

चेन्नई भारत में चिकित्सा उपचार के लिहाज़ से सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है। एक अध्ययन में यह बात सामने आयी है कि लगभग 40% लोग अच्छे उपचार के लिए चेन्नई को चुनते हैं। यह जगह आपको इलाज के साथ-साथ कई लाजवाब पर्यटक स्थल भी उपलब्ध कराता है। इस जगह पर रहते हुए आप मरीना बीच अथवा थलनकुप्पम घूमने भी जा सकते हैं। इस जगह की अन्य लोकप्रिय जगहों में गुइंडी नेशनल पार्क और क्वींस लैंड का नाम आता है।

मुंबई

मुंबई मेडिकल टूरिज्म के लिहाज़ से देश का सबसे तेज़ी से उभरता हुआ महानगर है। मुंबई में कई सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और वजन घटाने की सर्जरी के लिए अनुसंधान और निदान केंद्र हैं। मुंबई अपनी कॉस्मेटिक सर्जरी और आयुर्वेद उपचार के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। मुंबई में इलाज के दौरान यदि आपको समय मिलता है तो घूमने और देखने के लिए तमाम समुद्र के तट मिलेंगे। आप चाहें तो गेटवे ऑफ इंडिया भी जा सकते हैं। मुंबई में मेडिकल सेवाओं के साथ साथ आपको बहुत सारे ख़ूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन मिलेंगे। 

गोवा

Goa

गोवा विदेशी सैलानियों की सबसे ख़ास जगह है, वे मनोरंजन के लिए अक्सर गोवा की यात्रा करते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से इस जगह की मेडिकल सुविधाएँ काफ़ी बढ़ी हैं और अब तो यह मेडिकल टूरिज्म का भी केंद्र बनता जा रहा है। गोवा का प्राकृतिक वातावरण काफी अनुकूल है। सैलानियों के बीच बढ़ती इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इस जगह को मेडिकल हब बनाने की तैयारी में है। इस जगह पर कई हेल्थ और वेलनेस सेंटर हैं जहां पर लोगों की भेद रहती है। गोवा में रहते हुए यहाँ के समुद्र तटों को देखना आपको अच्छा लगेगा।

नई दिल्ली

Delhi

राजधानी दिल्ली में कई तरह के निजी और सार्वजनिक अस्पताल मौजूद हैं जहां पर देश दुनिया से लोग अपना इलाज सामान्य सर्जरी, नेत्र शल्य चिकित्सा और न्यूरो सर्जरी कराने के लिए आते और स्वास्थ्य लाभ लेते हैं। दिल्ली में रहते हुए आप जामा मस्जिद अथवा लोटस टेंपल जा सकते हैं। इसके अलावा आपके पास क़ुतुबमीनार, अक्षरधाम और बिरला मंदिर जैसे कई अन्य ख़ूबसूरत विकल्प भी हैं। दिल्ली में मेडिकल सेवाओं के साथ साथ आपको बहुत सारे ख़ूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन मिलेंगे। 

अहमदाबाद

Ahmedabad

एक और शहर जो तेजी से भारत में एक मेडिकल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनता जा रहा है, वह अहमदाबाद है। विश्व स्तरीय सुविधाओं वाले अस्पतालों की वजह से दूर-दूर से आकर अहमदाबाद में इलाज कराना पसंद करते हैं। अहमदाबाद में कई सारे सिवल हॉस्पिटल स्थित हैं। अहमदाबादमें मेडिकल सेवाओं के साथ-साथ आपको बहुत सारे ख़ूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन मिलेंगे। 

Tags :
grehlakshmiMedical Tourmedical tourism in indiamedical tourism states
Advertisement
Next Article