स्टोरीज
कथा-कहानी | लघु कहानीकविता-शायरीउपन्यास
ब्यूटी | स्किनहेयरमेकअप
फैशन | स्टाइल एंड टिप्सट्रेंड्स
एंटरटेनमेंट | बॉलीवुडसेलिब्रिटीटीवी कार्नरजरा हट के
खाना खज़ाना | रेसिपी
हेल्थ | दवाइयांफिटनेसवेट लॉसदादी माँ के नुस्खेप्रेगनेंसीटिप्स - Q/A
लव सेक्स | रिलेशनशिपQ&A
लाइफस्टाइल | होमपेरेंटिंगउत्सवट्रेवलमनीवेडिंगराशिफल

मेहंदी के ये मिनिमल डिजाइन बनाएंगे आपके हाथों को खूबसूरत: Minimal Mehndi Design

04:00 PM Mar 07, 2023 IST | Mitali Jain
Advertisement

Minimal Mehndi Design: कुछ समय पहले तक महिलाएं मेहंदी लगाते समय अपने हाथों को पूरी तरह से भरना पसंद करती थीं। लेकिन पिछले कुछ समय से ट्रेन्ड बदलने लगा है। अब मिनिमल मेहंदी को हर कोई पसंद करने लगा है। यहां तक कि दुल्हन भी अपने खास दिन के लिए हैवी मेहंदी के स्थान पर मिनिमल मेहंदी डिजाइन बनवाना पसंद करती हैं। जिसमें उनके प्यार से जुड़ा कोई मैसेज भी छिपा हो।

Advertisement

हाल ही में कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंध गईं और उन्होंने भी मंडाला डिजाइन को अपनी खास मेहंदी के लिए चुना। उनका मेहंदी डिजाइन भी बेहद मिनिमल लेकिन खूबसूरत था। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन मिनिमल मेहंदी डिजाइन के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी खास अवसर पर अपने हाथों पर उकेर सकती हैं-

Advertisement

Minimal Mehndi Design: मंडाला मेहंदी डिजाइन

Simple Minimal Mehndi Design

जब बात मिनिमल मेहंदी डिजाइन की होती है तो उसमें सबसे पहले मंडाला मेहंदी डिजाइन को बनाया जा सकता है। यह मेहंदी डिजाइन हाथों व पैरों पर आसानी से उकेरा जा सकता है। मंडाला मेहंदी डिजाइन में मल्टी सर्कल बनाए जाते हैं। इस सर्कल में आप कई तरह के डिजाइन बना सकते हैं। मसलन, इसमें जाल से लेकर डॉट व लाइन्स के जरिए हाथों को बहुत अधिक खूबसूरत बनाया जाता है। हालांकि, अगर आप एक ब्राइड हैं तो ऐसे में मंडला मेहंदी डिजाइन बनाते समय में आप सर्कल के अंदर दूल्हा-दुल्हन या फिर वरमाला दृश्य आदि का डिजाइन भी बना सकती हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स

बनाएं सेमी क्लासिक मेहंदी डिजाइन

Semi Minimal Mehndi Design

जिस तरह आप हाथों पर फुल हैंड मेहंदी डिजाइन बनाती हैं, ठीक उसी तरह सेमी क्लासिक मेहंदी डिजाइन भी बनाया जा सकता है। यह एक मिनिमल मेहंदी लुक होता है, जो आपको हाथों को बहुत ही खूबसूरत बनाता है। इस डिजाइन में भी आप हैवी डॉट्स से लेकर लाइन्स व फूल आदि के डिजाइन को अपने हाथों पर उकेरें। आप सेमी क्लासिक मेहंदी डिजाइन बनाते समय उसमें कई डिजाइन को भी एक साथ एड किया जा सकता है।

Advertisement

बनाएं फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन एक क्लासिक मेहंदी डिजाइन है, जो कभी भी ट्रेन्ड से बाहर नहीं होती है। आप ना केवल हैवी लुक में, बल्कि मिनिमल मेहंदी डिजाइन बनाते समय भी फ्लोरल मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। आप चाहें तो छोटे फूलों व पत्तों की मदद से एक बेहद ही खूबसूरत डिजाइन बना सकती हैं। फ्लोरल मेहंदी डिजाइन में डार्क स्ट्रोक्स और नेगेटिव स्पेस लुक आपकी मेहंदी के डिजाइन को और भी अधिक अट्रैक्टिव बना सकती हैं। यूं तो फ्लोरल मेहंदी डिजाइन बनाते समय इसमें काफी कुछ एड कर सकती हैं, लेकिन अगर आप इसे क्लासिक बनाना चाहती हैं तो कोशिश करें कि आप मेहंदी डिजाइन को सिर्फ फूल व पत्तियों के डिजाइन से ही बनाएं।

बनाएं हाफ एंड हाफ मेहंदी डिजाइन

मिनिमल मेहंदी डिजाइन बनाते समय अगर आप एक स्टेटमेंट लुक चाहती हैं तो ऐसे में हाफ एंड हाफ मेहंदी डिजाइन बनाएं। यह मेहंदी डिजाइन बेहद सिंपल होने के बावजूद भी बेहद ही यूनिक टच देता है। हाफ एंड हाफ मेहंदी डिजाइन में आधे हाथ भरे हुए होते हैं तो आधा हाथ खाली नजर आता है। हालांकि, यह स्पेस पूरी तरह से खाली नहीं होता है। इसमें आप डॉटेड मोटिफ बना सकती हैं। हाफ एंड हाफ मेहंदी डिजाइन में आप अपनी उंगलियों को भरवां लुक दे सकती हैं, जबकि हथेलियों को डॉटेड मोटिफ से डिजाइन करें।

करवाएं पर्सनलाइज्ड मेहंदी डिजाइन

यह भी एक तरीका है मेहंदी डिजाइन बनाने का। अगर आप मेहंदी डिजाइन के जरिए अपने प्यार को दर्शाना चाहती हैं तो ऐसे में आप उसे पर्सनलाइज्ड करवा सकती हैं। आप किसी खास पल को डेडीकेट करते हुए मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। मिनिमल मेहंदी डिजाइन में एक यूनिक लुक के लिए पर्सनलाइज्ड मेहंदी डिजाइन बनवाना यकीनन एक अच्छा आइडिया है। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी वेडिंग ब्राइडल मेहंदी में मिनिमल मेहंदी लुक चुना था। उन्होंने अपनी मेहंदी को खासतौर से पर्सनलाइज्ड करवाया था।

दूल्हा-दुल्हन मेहंदी डिजाइन करवाएं

कुछ समय पहले तक वेडिंग डे के लिए फुलर हैंड मेहंदी डिजाइन बनवाया जाता है और उसमें दूल्हा-दुल्हन या शादी की रस्मों को उसमें शामिल किया जाता था। लेकिन अगर आपने अपने वेडिंग डे के लिए मिनिमल मेहंदी डिजाइन बनवाने का मन बनाया है तो ऐसे में सिर्फ दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर को हथेली पर बनवाया जा सकता है। यह देखने में बेहद ही मिनिमल होता है, लेकिन इससे हाथ बेहद ही खूबसूरत और अलग नजर आते हैं।

Tags :
grehlakshmimandala mehendi designmehendi designminimal mehendi
Advertisement
Next Article