मेष राशिफल – Mesh Rashifal 2023 –16 September To 23 September
चू, चे, चो, ला अश्विनी-4
ली, लू, ले, ला भरणी-4
अ कृत्तिका-1
16 सितम्बर से 23 सितम्बर तक
दिनांक 16, 17 को समय बेहतरीन रहेगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। आप रेस्टोरेंट में खाना खाने जा सकते हैं या घर पर ही दावत आदि रख सकते हैं। बच्चों की तरफ से लाभ की प्राप्ति होगी। आप 18, 19, 20 को अपनी योग्यता या कौशल आदि दर्शाएंगे। आपके सारे मनोरथ पूर्ण होने का समय है। करियर को लेकर थोड़े असहज रहेंगे, परन्तु शान्तिपूर्ण ढंग से सभी कुछ हेंडल कर लेंगे। आप किसी भी तरह का कार्य सहज रूप में ही पूरा कर लेंगे। 21, 22 को समय ठीक नहीं है। आर्थिक मुददा मुख्य रहेगा। लोगों के साथ आपका तालमेल मुश्किल से बैठेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अनिर्णय व अनिश्चितता की स्थिति रहेगी। 23 को सब कुछ सामान्य रहेगा। आप परिवार पर ध्यान केन्द्रित करेंगे।
ग्रह स्थिति
मासारंभ में बृहस्पति+राहु लग्न में, शुक्र कर्क राशि का चतुर्थ भाव में, सुर्य+बुध सिंह राशि का पंचम भाव में, मंगल कन्या राशि का षष्टम भाव में, केतु तुला राशि का सप्तम भाव में, चन्द्रमा+शनि कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में चलायमान है।
मेष राशि की शुभ-अशुभ तारीख़ें
2023 | शुभ तारीख़ें | सावधानी रखने योग्य अशुभ तारीख़ें |
जनवरी | 1, 2, 5, 6, 7, 23, 24 | 8, 9, 10, 17, 18, 19, 26 |
फरवरी | 1, 2, 3, 20, 21, 24, 25, 26, 28 | 4, 5, 6, 14, 15, 22, 23 |
मार्च | 1, 2, 19, 20, 24, 25, 28, 29 | 4, 5, 13, 14, 22, 31 |
अप्रैल | 15, 16, 17, 20, 21, 24, 25, 26 | 1, 9, 10, 11, 18, 19, 27, 28,29 |
मई | 13, 14, 17, 18, 19, 22, 23 | 6, 7, 8, 15, 16, 17, 24, 25, 26 |
जून | 9, 10, 14, 15, 18, 19 | 3, 4, 12, 21, 22, 30 |
जुलाई | 6, 7, 11, 12, 15, 16, 17 | 1, 2, 9, 18, 19, 20, 27, 28, 29 |
अगस्त | 3, 4, 7, 8, 11, 12, 13, 30, 31 | 5, 6, 14, 15, 16, 24, 25 |
सितम्बर | 4, 5, 8, 9, 26, 27 | 2, 11, 12, 20, 21, 22, 29, 30 |
अक्टूबर | 1, 2, 5, 6, 24, 25, 28, 29, 30 | 8, 9, 17, 18, 19, 26, 27 |
नवम्बर | 1, 2, 3, 20, 21, 25, 26, 29 , 30 | 4, 5, 6, 14, 15, 23 |
दिसम्बर | 17, 18, 22, 23, 26, 27 | 2, 3, 11, 12, 13, 20, 21, 29, 30 |
मेष राशि का वार्षिक भविष्यफल

यह वर्ष मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। शनि वर्ष पर्यन्त एकादश स्थान में गतिशील रहेंगे, जो लाभ में वृद्धि करेगा। हालांकि आपकी स्वयं की राशि में राहु के
परिभ्रमण के कारण स्वास्थ्य में काफी उतार-चढ़ाव रहेंगे। आपको अपनी आदतों, खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। भाग्येश बृहस्पति 22 अप्रैल के बाद आपकी राशि में आ जाएंगे।
इस वर्ष राहु गोचरवश वर्षारंभ में आपकी राशि में चलायमान रहेंगे। फलतः यह साल शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से ढीला रहेगा। हालांकि किसी गम्भीर व घातक बीमारी की संभावना नहीं है, इस वर्ष व्यापार व सामाजिक क्षेत्र में आपको मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। इस वर्ष सातवें स्थान में केतु के प्रभाव से अविवाहितों के विवाह की संभावना भी बनेगी। बृहस्पति वर्षारंभ में स्वगृही है। धर्म, अध्यात्म आदि के लिए मन में विशेष भाव तो विद्यमान रहेगा, हालांकि आपको भागदौड़ के बीच इन सबके लिए समय कम ही मिल पाएगा। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी तथा प्रचुर मात्रा में धन प्राप्त करने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे।
इस वर्ष आर्थिक स्थिति व पक्ष दोनों ही संतोषजनक रहेंगे। आप व्यापार विस्तार की योजना पर काम शुरू करेंगे। इस वर्ष 17 जनवरी के बाद से शनि लाभ स्थान में आ जाएंगे,
डायमंड राशिफल 2023
जो लाभ का मार्ग प्रशस्त करेंगे। हालांकि हर क्षेत्र में आपको काफी मेहनत, प्रयास व परिश्रम करना पड़ेगा, लेकिन परिश्रम के इतने सकारात्मक परिणाम नहीं आएंगे।
22 अप्रैल के बाद देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि में गोचर करेंगे। अतः रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। पति-पत्नी में चल रहे आपसी मतभेदों व गलतफहमियों का निराकरण होगा। बेरोजगारों को नौकरी का अवसर मिल सकता है। हालांकि गुरु+राहु के योग के कारण खर्च बेतहाशा बढ़ जाएगा, परन्तु इस बढ़े बजट में भी आप चीजों को अच्छी तरह से व्यवस्थित कर पाएंगे। इस वर्ष परिवार के सदस्य आपके हर छोटे-मोटे काम में आपको सहयोग करेंगे।
नए-नए लोगों से आपका सम्पर्क बनेगा, जो कि आगे चल कर लाभप्रद रहेगा। लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आपको कई बार संघर्ष करना पड़ेगा, परन्तु संघर्ष से आप हर मुश्किल लक्ष्य को प्राप्त कर ही लेंगे। भाइयों से सम्पति व बटवारे सम्बधित विवाद होगा। शत्रु व षड्यंत्र भी सक्रिय रहेंगे। आप मेष राशि
के व्यक्ति हैं और मेष राशि के लोग कर्म में विश्वास रखते हैं। आप निष्काम होकर कर्म करेंगे। आलोचना व निंदा से कतई नहीं घबराएंगे। तकदीर का सितारा आपके साथ है। मुसीबतजदा लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाएंगे, फिर चाहे वह रिश्तेदार हो, मित्र हो या अजनबी हो।
मेष राशि -कैसी रहेगी 2023 में आपकी सेहत?
इस वर्ष शारीरिक स्वास्थ्य आपका डावांडोल रहेगा। वर्षारम्भ में गुरु आपकी राशि में स्वगृही हैं। अतः गम्भीर व घातक बीमारी की संभावना व आशंका नहीं है। परन्तु सितम्बर से दिसम्बर के मध्य गुरु के वक्रत्व काल में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। लापरवाही से समस्या गंभीर व घातक हो सकती है। मौसमी बीमारियां सर्दी, खांसी, जुकाम, पेटदर्द, बुखार आदि से परेशानी वर्ष पर्यन्त चलती रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जून से नवम्बर के मध्य शनि द्वादश स्थान मे वक्र स्थिति में चलायमान रहेंगे। अतः अस्पताल पर खर्चा होगा। बार-बार अस्पताल के चक्कर काट कर आप परेशान हो जाएंगे। इस वर्ष योग, शारीरिक व्यायाम, खान-पान, नियमित दिनचर्या, व्यवस्थित जीवन तथा नियमित हैल्थ चैकअप से आप गम्भीर कष्ट से मुक्ति पा सकते हैं।
मेष राशि -व्यापार, व्यवसाय व धनके लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2023 ?
इस वर्ष भाग्य आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं है। व्यापार व्यवसाय में आप परिश्रम खूब करेंगे, परन्तु परिणाम इतना सार्थक नहीं निकलेगा। इस वर्ष किसी परिचित के माध्यम से व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त होगा, लेकिन पेमेन्ट फंस जाएगा। व्यापार में नए-नए अनुबन्धन व करार करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। व्यापार में विस्तार की योजना आप इस वर्ष बनाएंगे, लेकिन साधनों के अभाव व धनाभाव के कारण योजना कागजों में ही अटक जाएगी। कार्यरूप में परिणित नहीं हो पाएगी। व्यावसायिक प्रतिद्वन्द्वी व प्रतिस्पर्धी आपसे काफी आगे निकल जाएंगे। व्यापार व कारोबार में किसी पर भी भरोसा नहीं करें। भुगतान के प्रति आश्वस्त होने पर माल व ऑर्डर रवाना करें। उधार किसी को नहीं दें। अप्रैल के बाद दूसरे भाव में गुरु के कारण पैसा कहीं फंस सकता है। शत्रु षड्यंत्र वश आपके साथ कोई चोट कर सकते हैं। आयकर, सैल्स टैक्स, सर्विस टैक्स आदि कोई राजकीय परेशानी उत्पन्न हो सकती है। किसी भी कागज, दस्तावेज या अनुबंधन को अच्छी तरह से पढ़ लें, तब ही हस्ताक्षर करें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से आप परेशान हो जाएंगे। सरकार की नीतियों के कारण आप व्यापार आसानी से नहीं कर पाएंगे। सम्पति या बंटवारे सम्बन्धी विवाद होगा। जिसके चलते आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। दृष्टि से यह वर्ष परिश्रम व मेहनत का है। नौकरी से जुड़े व्यक्तियों की पदोन्नति, तरक्की अथवा महत्त्वपूर्ण पोस्टिंग किसी बड़े व प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से हो सकती है। इस वर्ष शनि लाभ स्थान में है। व्यापार व व्यवसाय में किसी का सहयोग आपकी किस्मत बदलने का सामर्थ्य रखता है। आप पूरी ऊर्जा व जोश के साथ समर्पित भाव से काम में लग जाएंगे। भागीदार व पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करें। हर प्रकार के व्यवहार को कागजों पर लें। कामकाज में नई तकनीक व हुनर का प्रयोग भी आपके भाग्योन्नति में सहायक रहेगा। 12 अप्रैल से राहु दूसरे स्थान में आकर धन संचय में बाधा उत्पन्न करेंगे। पैसों का संचय नहीं हो पाएगा। जमीन, कपड़े, लोहे, कमीशन व तेल के व्यापार से जुड़े लोगों को जबरदस्त फायदा होगा। अपनी नाकामियों व असफलताओं से भी आपको शिक्षा लेने की आवश्यकता है। आप विचार करें कि कहां चूक हुई, उस गलती को सुधारें। अतिविश्वास किसी पर भी नहीं करें। आप किसी की आर्थिक मदद करके उल्टा फंस जाएंगे। नौकरी में भी सावधान रहने की आवश्यकता है। लचीलापन व उदारवादी दृष्टिकोण व्यापार में काम का नहीं है। निवेश से पूर्व अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। निवेश सम्बंधी निर्णय जल्दबाजी में नहीं लें। किसी भी कागज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर नहीं करें।
जानिए कैसा रहेगा 2023 में आपका घर-परिवार, संतान व रिश्तेदार के साथ सम्बन्ध ?
पारिवारिक दृष्टि से यह वर्ष अच्छा जाएगा। पुत्र संतान को लेकर चिंता की स्थिति रहेगी। हालांकि परिवार के सदस्य इस मुश्किल घड़ी में आपके साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े रहेंगे। संतान का व्यवहार आदतें, सोहबत आदि का ध्यान रखें। दाम्पत्य सम्बन्धों में यदा-कदा तनाव हो सकता है। लेकिन समय रहते मतभेदों व गलतफहमियों का निराकरण हो जाएगा। भाइयों से इस वर्ष सूझ-बूझ व सामंजस्य से आप स्थितियों को संभाल ही लेंगे। बच्चों के करियर, भविष्य, शादी आदि की योजना बनाएंगे। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य का स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है, जिसके कारण आपको अस्पताल जाना पड़ सकता है। जून से नवम्बर के मध्य परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।
जानिए कैसा रहेगा 2023 में आपका विद्याध्ययन, पढ़ाई व करियर ?
मेहनत और परिश्रम से आप इस वर्ष सफलता हासिल करेंगे। पूरी तरह से एकाग्रचित्त होकर लक्ष्य प्राप्ति में जुट जाएं। करियर व नौकरी में कदम-कदम पर सावधानी रखनी चाहिए। विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित कर आगे बढ़ेंगे। इस वर्ष प्रतियोगी परीक्षा, विभागीय परीक्षा का परिणाम अनुकूल आएगा। इंटरव्यू, साक्षात्कार व वीडियो कॉन्फ्रेंसिग, ग्रुप डिस्कशन में जरूर बात फंस सकती है। आप अपनी बात को सही ढंग से प्रस्तुत नहीं कर पाएंगे। तकनीक, मैकेनिकल, लीगल, फाइनेंशियल, पॉलिटेकनीक में प्रयासरत विद्याथियों को इस साल सफलता मिल जाएगी। प्रेम-प्रसंगों व सोशल नेटवर्किंग साईटस से दूरी बना कर रखें। निश्चित रूप से सुनहरा भविष्य आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। बुरे लोग व बुरी सोहबत, बुरी आदतों से दूरी बना कर रखें। नई नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी में महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट या महत्त्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है।
जानिए कैसा रहेंगे 2023 में आपके प्रेम-प्रसंग व मित्रता सम्बन्घ ?
प्रेम-प्रसंगों के लिहाज से समय ढीला रहेगा। करियर इस वर्ष आपका प्राथमिकता पर रहेगा जिसके चलते आपको इन सब चीजों के बारे में सोचने का समय नहीं मिल पाएगा। आप मर्यादा और संयम से प्रेम उत्कृष्टता का उदाहरण पेश करेंगे। विवाहेत्तर प्रेम सम्बन्धों से पारिवारिक जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। मित्रों से सम्बन्धों का दायरा विस्तृत होगा। आप किसी जरूरतमंद मित्र की तरफ मदद का हाथ बढ़ाएंगे।
जानिए कैसा रहेंगे 2023 में आपकेवाहन, खर्च व शुभ कार्य?
इस वर्ष कमाई का बड़ा हिस्सा वाहन, भूमि, भूखण्ड आदि पर खर्च हो सकता है। इस वर्ष खर्च की प्रबलता रहेगी। घर में इलेक्ट्रिोनिक उत्पाद, सोना-चांदी, बहुमूल्य धातुएं व फर्नीचर आदि की खरीद पर खर्च के योग बने हुए हैं। संतान की शिक्षा व शुभकार्य पर खर्चा हो सकता है।
मेष राशि वाले कैसे बचेहानि, कर्ज व अनहोनी से?
इस वर्ष आपको आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। अपने लोगों से ही सावधानी की आवश्यकता है। रुपयों-पैसों के मामलों में किसी पर भी भरोसा नहीं करें। कोई व्यावसायिक जानकारी व सूचना लीक हो सकती है। विश्वासघात, शत्रु षड्यत्रों के कारण नुकसान हो सकता है। किसी रिश्तेदार या मित्र के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। कार्य व व्यापार में विस्तार को लेकर ऋण लेना पड़ सकता है।
जानिए कैसा रहेंगे 2023 मेंआपका यात्रा योग?
इस वर्ष छोटी-मोटी यात्राएं खूब होंगी। काम-काज को लेकर आप इस वर्ष काफी यात्राएं करेंगे, हालांकि उन यात्राओं से धन प्राप्ति के योग तो कम ही हैं।
कैसे बनाये मेष राशि वाले 2023 को लाभकारी ?
वर्ष की शुभता बढ़ाने के लिए हल्दी युक्त दूध का सेवन करें। एक हल्दी की गांठ पीले कपड़े में डालकर दाहिनी भुजा में बांध दें। सुनैलायुक्त गुरुयंत्र गले में धारण करें। विष्णु सहस्त्रनाम का नित्य पाठ करें। रविवार व मंगलवार के अलावा नित्य पीपल को सींचें।
मेष राशि की चारित्रिक विशेषताएं
मेष राशि का स्वामी मंगल है, जो अग्नि तत्त्व प्रधान होता है। यह पुरुष सूचक राशि है। मेष राशि का राशि चिन्ह ‘मेढ़ा’ है। इसका प्राकृतिक स्वभाव साहसी, अभिमानी व पौरुषशाली है। कोई जरा-सी विपरीत बात कह दे, तो इनको सहन नहीं होता। ऐसे जातक को क्रोध शीघ्र आता है, परंतु इनका क्रोध क्षणिक होता है।
मेष राशि के व्यक्ति प्रायः मध्यम कद के होते हैं। अति उत्साही होने के कारण कई बार जल्दबाजी में काम को गड़बड़ भी कर देते हैं। मेष राशि वाले व्यक्ति स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। दूसरों की हुकूमत को ये लोग बिलकुल भी पसन्द नहीं करते तथा एक खास बात और कि ये लोग दूसरों के आधिपत्य या हुकूमत में रहकर विकास नहीं कर सकते, जब ये लोग स्वतंत्र कार्य करेंगे तभी इनका विकास संभव होगा। इनको अपने मनोभावों पर नियन्त्रण रखना चाहिए, परंतु क्रोधावस्था के कारण ये अपना आत्मनियंत्रण खो बैठते हैं।
सामान्यतया मेष लग्न में उत्पन्न जातक साहसी, पराक्रमी, तेजस्वी तथा परिश्रमी होते हैं तथा अपने इन्हीं गुणों से वे जीवन में वांछित मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा अर्जित करने में समर्थ रहते हैं। ये अत्यधिक सक्रिय एवं क्रियाशील होते हैं तथा अपने इन्हीं गुणों से जीवन में इच्छित उन्नति प्राप्त करते हैं।
मेष लग्न के प्रभाव से जातक अपने शुभ एवं महत्त्वपूर्ण कार्यों को परिश्रम एवं निर्भयता से सम्पन्न करेंगे। इनमें स्वाभिमान का भाव भी विद्यमान रहेगा तथा स्वपरिश्रम व योग्यता से जीवन में मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा अर्जित करने में समर्थ होंगे।
इनके स्वभाव में प्रारम्भ में तेजस्विता का भाव विद्यमान रहेगा। फलतः यदा-कदा आप अनावश्यक क्रोध एवं चंचलता का प्रदर्शन करेंगे। जीवन में आपको जन्मभूमि के अतिरिक्त अन्य स्थान में सफलता प्राप्त नहीं होगी तथा वहीं आपका जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होगा। साथ ही सांसारिक सुखोपभोग के साधनों को भी आप परिश्रमपूर्वक अर्जित करके सुखपूर्वक इनका उपभोग करने में समर्थ होंगे।
इस लग्न में जन्मे जातक को जीवन में काफी समस्याओं एवं परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, परन्तु अपने परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प शक्ति के द्वारा आप इनका सामना तथा
समाधान करने में समर्थ होंगे। आपकी प्रवृत्ति में उदारता तथा सहिष्णुता का भाव भी विद्यमान रहेगा तथा अवसरानुकूल अन्य जनों को आप अपना सहयोग प्रदान करेंगे, जिससे आपके प्रति लोगों के मन में आदर का भाव उत्पन्न होगा।
आपके सांसारिक कार्य यद्यपि विलम्ब से सिद्ध होंगे, परन्तु गौरव एवं सम्मान का भाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको परिश्रम से उन्नति प्राप्त होगी तथा सामाजिक जनों के मध्य भी समय पर मान-सम्मान मिलता रहेगा। आपको अपनी प्रवृत्ति का अन्य जनों के समक्ष सादगीपूर्ण प्रदर्शन करना चाहिए तथा इसमें अनावश्यक दिखावे का समावेश नहीं करना चाहिए। जीवन में आपको इच्छित सुख-ऐश्वर्य एवं वैभव की प्राप्ति होगी। आप एक परिश्रमी, तेजस्वी, कार्य निकालने में चतुर, परन्तु मन्द गति से कार्य करने वाले होंगे तथा जीवन में आवश्यक सुखों का उपभोग करने में समर्थ होंगे।
आप बहुत ही परिश्रमी व साहसिक कार्यों में रुचि लेने वाले व्यक्ति हैं। ऐसे व्यक्ति प्रायः खेल-कूद, शिकार, सैनिक व पुलिस विभाग, मशीन, भट्टी व ज्वलनशील पदार्थों तथा
धातु इत्यादि वस्तुओं में रुचि लेते देखे गए हैं।
धार्मिक विचारों में आपका दृष्टिकोण अन्य लोगों से भिन्न है। आप शक्ति के उपासक हैं। ऐसे व्यक्ति अपनी बात के धनी होते हैं तथा आपकी राशि अग्नि तत्त्व प्रधान होते हुए भी आप शर्त के पक्के होते हैं। आप झगड़ा करना पसन्द नहीं करते, परन्तु जब कोई सीमा का उल्लंघन करने की चेष्टा करता है, तो उसे जबरदस्त सबक सिखाए बिना नहीं रहते। युद्धकला में प्रायः ऐसे व्यक्ति निपुण होते हैं। भूमि व कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में ये प्रायः विजय प्राप्त करते हैं।
आपका भाग्योदय 28 वर्ष के पश्चात् होने की संभावना बनती है। परंतु इसके लिए कुण्डली में भाग्येश का विचार करना भी आवश्यक है।
यदि आपका जन्म 21 मार्च व 20 अप्रैल के मध्य हुआ है, तो आपका भाग्योदय निश्चित रूप से 28 वर्ष के पश्चात संभव है। आप पूर्णतः सेल्फमेड व्यक्ति हैं। आप अपना भाग्य स्वयं निर्मित करते हैं। परन्तु याद रखें, बिना परिश्रम के आपको विशेष लाभ होने की संभावना नहीं है।
यदि आपका जन्म ‘भरणी’ नक्षत्र में है तथा आपका नाम ‘ल’ से आंरभ होता है, तो आप कुछ लम्बे कद वाले व्यक्तियों की गिनती में हैं। आपके अनेक मित्र हैं तथा मित्रजनों पर आपकी पूर्ण कृपा है। आपको छिछले एवं चुगलखोर मित्र कतई पसन्द नहीं। आप दूरदर्शी होने के साथ-साथ मितव्ययी भी हैं। फिजूल के खर्च व व्यर्थ के दिखावे में आपकी रुचि नहीं है। भ्रमण व घूमने-फिरने के शौक के साथ-साथ आपको उत्तेजनापूर्ण चटपटे भोजन में भी बहुत रुचि होती है।
लाल रंग व ज्वलनशील पदार्थ आपके अनुकूल कहे जा सकते हैं। मंगल एक शौर्यवान व तेजोमय ग्रह होने से, जहां शांति व प्रसन्नता असफल हो जाती है, वहां पर आप झगड़े व डांट-डपट से अपना कार्य आसानी से सिद्ध कर सकते हैं।
आपके लिए मंगलवार सर्वश्रेष्ठ शुभकारी रहेगा तथा इष्टदेव के रूप में हनुमानजी आपके मनोरथ को पूर्ण करेंगे। आपका अनुकूल रत्न ‘मूंगा’ है।
मेष राशि वालों के लिए उपाय
- मेष राशि वालों को बजरंगबली की उपासना, सुन्दरकाण्ड, हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। कर्ज से निवृत्ति के लिए ऋणमोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
- आजीविका (काम-काज, कार्यक्षेत्र) में यदि समस्या आ रही हो तो ‘मूंगा’ अथवा ‘तामड़ा’ युक्त ‘मंगल यंत्र’ गले में भी धारण करें।
- मंगलवार का व्रत करें। मसूर की दाल व गुड़ गाय को खिलाएं।
- तांबा और सोना के मिश्रण से सवा 5 से 9 रत्ती तक की अंगूठी बनाकर धारण करें। लाभ होगा।
- मूंगा या तामड़ा रत्न धारण करें। इनके अभाव में ताम्र का सिक्का भी धारण किया जा सकता है।
मेष राशि की प्रमुख विशेषताएं
1. राशि ‒ मेष
2. राशि चिह्न ‒ मेढ़ा
3. राशि स्वामी ‒ मंगल
4. राशि तत्त्व ‒ अग्नि तत्त्व
5. राशि स्वरूप ‒ चर
6. राशि दिशा ‒ पूर्व
7. राशि लिंग व गुण ‒ पुरुष
8. राशि जाति ‒ क्षत्रिय
9. राशि प्रकृति व स्वभाव ‒ क्रूर स्वभाव, पित्त प्रकृति
10. राशि का अंग ‒ सिर
11. अनुकूल रत्न ‒ मूंगा
12. अनुकूल उपरत्न ‒ तामड़ा
13. अनुकूल रंग ‒ लाल
14. शुभ दिवस ‒ मंगलवार, रविवार
15. अनुकूल देवता ‒ शिवजी, भैरव, हनुमान
16. व्रत, उपवास ‒ मंगलवार
17. अनुकूल अंक ‒ 9
18. अनुकूल तारीख़ें ‒ 9/18/27
19. मित्र राशियां ‒ सिंह, तुला व धनु
20. शत्रु राशियां ‒ मिथुन व कन्या
21. व्यक्तित्व ‒ दबंग, क्रोध युक्त व साहसी
22. सकारात्मक तथ्य ‒ कुटुम्ब को पालने वाला, चुनौती को स्वीकार करने वाला, सदैव क्रियाशील
23. नकारात्मक तथ्य ‒ दम्भी, अधैर्यशाली
ई, उ, ए कृतिका-2
ओ, वा, वी, वू रोहिणी-4
वे, वो मृगशिरा-3
1 जनवरी से 7 जनवरी तक
वर्ष 2023 की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं कही जा सकती है। शुरुआती 2 दिन 1, 2 को समय कष्ट से परिपूर्ण रहेगा। घर के बाहर रहने के योग हैं। अधिक दौड़-धूप करके भी कोई खास उल्लेखनीय परिणाम या प्रतिफल प्राप्त नहीं होगा। आपका क्रोध व आपके कटु वचन आपके लिए हानिकारक रहेंगे। 3, 4 को समय पक्ष में आ जाएगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपके रुके काम निकल जाएंगे। परिवर्तन की आशा है। जमीन-जायदाद वाहन संबंधी कई प्रकार की समस्याएं हल हो जाएंगी। नए-नए लोगों से सम्पर्क बनेगा। 5, 6, 7 को चंद्रमा का मिथुन राशि में परिभ्रमण आपको मस्त रखेगा, साथ ही आपमें आलस्य की प्रवृत्ति भी बढ़ाएगा। इस समय की गई यात्राएं सार्थक रहेंगी। आप अपने पड़ोसी व संबंधियों की प्रतिबद्धता से समझौता नहीं करेंगे। आप इस समय अपने निजी रिश्तों की मिठास बरकरार रखेंगे। कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।
ग्रह स्थिति
वर्षारम्भ में मंगल वृषभ राशि का लग्न में, केतु तुला राशि का षष्ठम भाव में, सूर्य+बुध धनु राशि का अष्टम भाव में, शुक्र+शनि मकर राशि का नवम भाव में, बृहस्पति मीन राशि का ग्यारहवें भाव में, चंद्रमा+राहु मेष का बारहवें भाव में चलायमान है।
वृषभ राशि की शुभ-अशुभ तारीख़ें
2023 | शुभ तारीख़ें | सावधानी रखने योग्य अशुभ तारीख़ें |
जनवरी | 3, 4, 8, 9, 25, 26, 30, 31 | 1, 11, 12, 19, 20, 21, 28, 29 |
फरवरी | 1, 4, 5, 22, 23, 27, 28 | 7, 8, 16, 17, 24, 25 |
मार्च | 3, 4, 5, 21, 22, 26, 27, 30, 31 | 6, 7, 8, 15, 16, 17, 24 |
अप्रैल | 1, 18, 19, 22, 23, 24, 27, 28 | 2, 3, 4, 11, 12, 13, 20, 21, 30 |
मई | 15, 16, 20, 21, 24, 25, 26 | 1, 8, 9, 10, 17, 18, 27, 28, 29 |
जून | 11, 12, 16, 17, 20, 21, 22 | 5, 6, 14, 23, 24, 25 |
जुलाई | 8, 9, 13, 14, 15, 18, 19 | 2, 3, 4, 11, 12, 21, 22, 30, 31 |
अगस्त | 5, 6, 9, 10, 11, 14, 15 | 7, 8, 17, 18, 26, 27, 28 |
सितम्बर | 1, 2, 6, 7, 10, 11, 12, 28, 29, 30 | 4, 13, 14, 15, 22, 23, 24 |
अक्टूबर | 3, 4, 7, 8, 9, 26, 27, 31 | 1, 2, 10, 11, 12, 19, 20, 21, 28, 29 |
नवम्बर | 1, 4, 5, 22, 23, 27, 28 | 7, 8, 16, 17, 25 |
दिसम्बर | 1, 2, 3, 19, 20, 21, 28, 29, 30 | 4, 5, 6, 13, 14, 15, 22, 23, 31 |
वृषभ राशि का वार्षिक भविष्यफल

यह वर्ष आपके लिए शानदार उपलब्धियों को देने वाला है। आपकी राशि में मंगल की स्थिति है। अतः शारीरिक दृष्टि | से आप एकदम फिट एण्ड फाईन रहेंगे। व्यापार व कारोबार में नए अनुबन्धन, नए करार अमल में आएंगे। शनि नवम स्थान में वर्षारंभ में स्वगृही है। 17 जनवरी के बाद दशम स्थान में आकर नए काम की रूपरेखा व योजना बनाएंगे। बड़े-बड़े लोगों से आपके सम्पर्क व सम्बन्ध बनेंगे, जो कि आगे चलकर आपके लिए लाभप्रद रहेगा। लग्न में मंगल की स्थिति के कारण कई बार आप कुछ गजब के काम भी करेंगे तथा कामों में सफलता भी मिलेगी। चन्द्रमा+राहु के योग के कारण खर्च की भी प्रबलता रहेगी। पैसा पास में टिक नहीं पाएगा। पैसा आने से पहले जाने का रास्ता तैयार रहेगा।
शनि इस वर्ष नवम व दशम स्थान में गतिशील रहेंगे, अतः इस साल आजीविका व काम-काज के नए-नए अवसर सुलभ होंगे। कार्य विस्तार की योजना बनेगी। आप काम-काज में नई तकनीक-नए हुनर का प्रयोग करेंगे। जिससे आपका काम तो बढ़ेगा ही साथ ही साथ मुनाफा भी बढ़ जाएगा। आप व्यापार में संजीदगी व गम्भीरता से कई कड़े व ठोस निर्णय लेंगे। 17 जून से 4 नवम्बर के मध्य शनि का वक्रत्व काल थोड़ी-सी परेशानी से भरा हुआ रहेगा। आर्थिक व व्यापारिक षड्यंत्र से सावधान रहना चाहिए। आपका ही अपना कोई घनिष्ठ व्यक्ति आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए 22 अप्रैल के बाद बारहवां बृहस्पति उनके अध्ययन में बाधक हो सकता है। आपको और अधिक मेहनत व प्रयास करने की आवश्यकता है।
इस वर्ष सप्रमेश मंगल की सप्तम स्थान पर पूर्णरूप से दृष्टि के कारण अविवाहितों के विवाह की आशंकाएं व डायमंड राशिफल 2023
संभावनाएं बन रही हैं। कभी-कभार पति-पत्नी में हल्के-फुल्के वैचारिक मतभेदों की स्थिति रह सकती है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक रूप से आप सक्षम व सुदृढ़ स्थिति में रहेंगे। धन का निवेश सूझबूझ व बुद्धिमत्ता से करें। साथ ही किसी भी दस्तावेज को बिना पढ़े अति विश्वास में हस्ताक्षर नहीं करें। _ अगर आप राजकीय सेवा में हैं तो अधिकारी व सहकर्मी आपके काम में आपका सहयोग करेंगे। कार्यस्थल पर वातावरण बड़ा ही अच्छा रहेगा। इस वर्ष घर में किसी नवीन काम की रूपरेखा व प्लानिंग बन सकती है। अविवाहितों को विवाह की संभावना बनेगी। पिछले काफी समय से जो काम रुके हुए व अटके हुए थे, वे सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। पंचमेश बुध वर्षारंभ में आठवें स्थान में तथा शुक्र नवम स्थान में गतिशील रहेंगे। अतः प्रेम-प्रसंगों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा प्रेम सम्बन्ध बदनामी व अपयश का कारण बन सकते हैं। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं हालांकि इस वर्ष नए वाहन की खरीद का योग बन रहा है। घर के बड़े-बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार से सम्बन्धित कोई अप्रिय घटना हो सकती है। यात्राओं का दौर जारी रहेगा।
वृषभ राशि-कैसी रहेगी 2023 में आपकी सेहत?
इस वर्ष शारीरिक स्वास्थ्य मोटे तौर पर अच्छा रहेगा। हालांकि वर्षारंभ में मंगल की आपकी राशि में स्थिति के प्रभाव से कभी-कभार हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव व रक्त से सम्बन्धित व्याधि की स्थिति रह सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। स्त्री जातकों को कमर से सम्बन्धित समस्या, नसों से सम्बन्धित दिक्कत 17 जून से 4 नवम्बर के मध्य शनि के वक्रत्व काल में हो सकती है। इस वर्ष 22 अप्रैल के बाद देवगुरु बृहस्पति भी आपकी राशि से बारहवें स्थान में आ जाएंगे, तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है, अधिक तनाव से स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। शल्य चिकित्सा को फिलहाल टालें।
वृषभ राशि-व्यापार, व्यवसाय व धनके लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2023 ?
2023 आपके लिए व्यावसायिक व व्यापारिक रूप से उपलब्धियों का वर्ष रहेगा। नए व्यापार व काम-काज के लिए समय गति उपयुक्त है। वर्षारंभ में शनि नवम स्थान में हैं तथा 17 जनवरी, 2023 से शनि कर्म स्थान में आकर धन आगम की दृष्टि से उपयुक्त रहेंगे। कार्य विस्तार की योजना बनेगी। काम-काज में आप नए-नए प्रयोग अमल में लाएंगे, शेयर बाजार से जुड़े जातकों को लाभ प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं, परंतु एनसीडीईएक्स व तेजी-मंदी से जुड़े जातकों को थोड़ा सावधान रहकर काम करना चाहिए। व्यापार में नई संभावनाएं दिखाई पड़ेंगी, ऑन लाइन ठगी, ऑन लाईन फ्रॉड से बचकर रहेंगे। बृहस्पति 22 अप्रैल, 2023 के बाद बारहवें स्थान में आकर खर्चों में बेतहाशा वृद्धि कराएगा। 4 सितम्बर से 31 दिसम्बर के मध्य वक्री गुरु के कारण फालतू के कामों में धन का व्यय होगा। स्वास्थ्य पर धन का खर्च होगा। नौकरी में तयशुदा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। इस समय आपका ध्यान मार्केटिंग व सेलिंग पर रहेगा। काम पर संजीदगी और गम्भीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। पैसा आएगा, परंतु तीव्रता से खर्च भी होगा। आप अपनी प्रतिष्ठा व छवि को मजबूत बनाने पर धन व्यय करेंगे। 17 जून से 4 नवम्बर के मध्य आर्थिक पक्ष को संभालने की जरूरत है। आपका अपना कोई घनिष्ठ व्यक्ति आपके साथ विश्वासघात या चोट कर सकता है।
जानिए कैसा रहेगा 2023 में आपका घर-परिवार, संतान व रिश्तेदार के साथ सम्बन्ध ?
पारिवारिक दृष्टि से यह साल उपलब्धियों का साल है। इस साल किसी नए मेहमान का आगमन होगा। बृहस्पति 22 अप्रैल, 2023 से द्वादश स्थान में आकर तथा 4 सितम्बर, 2023 से 31 दिसम्बर के मध्य वक्र स्थिति में चलायमान होकर सम्पत्ति सम्बन्धी विवाद हो सकता है। पैतृक सम्पत्ति संबंधी विवाद होगा। संतान के करियर, विवाह सम्बन्धी चिंता समाप्त होगी। रिश्तेदारों से कोई खास मदद नहीं मिल पाएगी। पति-पत्नी के सम्बन्धों में सुधार आएगा। माता-पिता व बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाइयों से बटवारे व सम्पत्ति संबन्धी विवाद सुलझ जाएगा। आप यह महसूस करेंगे कि परिवार का हर सदस्य मुश्किल से मुश्किल घड़ी में आपके साथ खड़ा है। 17 जून से 4 नवम्बर के मध्य शनि के वक्रत्व काल में आपको किसी रिश्तेदार के कारण अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। संतान की शिक्षा, अध्ययन, करियर व नौकरी से सम्बन्धित शुभ संदेश प्राप्त हो सकता है।
जानिए कैसा रहेगा 2023 में आपका विद्याध्ययन, पढ़ाई व करियर ?
यह साल 22 अप्रैल से पूर्व विद्यार्थियों के लिए अनुकूल है। आप पूर्ण रूप से अध्ययन के प्रति सजग रहेंगे। करियर व नौकरी से सम्बन्धित परीक्षा, विभागीय परीक्षा में सफलता 22 अप्रैल से पूर्व बन जाएगी। 22 अप्रैल, 2023 से गुरु बारहवें स्थान में आकर अध्ययन क्षमता में कमी लाएगा। प्रेम-प्रसंगों से उचित दूरी बनाकर रखें। करियर में नया अवसर प्राप्त होगा। आपको पदोन्नति या नौकरी में महत्त्वपूर्ण कार्यभार प्राप्त हो सकता है। प्रेम-प्रसंगों व प्रेम सम्बन्धों से यथोचित दूरी बनाकर रखें। फेसबुक, व्हाटसएप्प, ट्विट्र जैसे सोशल मीडिया में पड़कर आप अपने करियर को चौपट कर सकते हैं। आपकी राशि में वर्षारंभ में मंगल की स्थिति के फलस्वरूप अध्ययन में ध्यान भटकेगा। तकनीक, कानून, फैशन इण्डस्ट्रीज व प्रशासनिक क्षेत्र में प्रयासरत विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
जानिए कैसा रहेंगे 2023 में आपके प्रेम-प्रसंग व मित्रता सम्बन्घ ?
बुध वर्षारंभ में आठवें स्थान में है, अतः प्रेम प्रसंग कहीं न कहीं आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। बदनामी व अपयश होने की संभावना बनती है। कोई ऐसी बात उजागर हो सकती है, जिससे परिवार में तनाव उपस्थित हो जाएगा। पारिवारिक जीवन व प्रेम प्रसंगों में तालमेल बिठा पाना इस वर्ष सबसे बड़ी चुनौती रहेगा। किसी मुसीबतजदा मित्र को तकलीफ व परेशानी में देख कर आप सहायता का हाथ बढ़ाएंगे। मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा व संयम का ध्यान रखें।
जानिए कैसा रहेंगे 2023 में आपकेवाहन, खर्च व शुभ कार्य?
मंगल वर्षारंभ में लग्न में स्थित हैं, अतः इस वर्ष वाहन का उत्तम सुख प्राप्त होगा। हालांकि वाहन को सावधानीपूर्वक चलाने की सलाह मैं आपको दूंगा। तथा वाहन चलाते समय पूरी सावधानी रखें, सीट बेल्ट व हैलमेट जैसी चीजों का ध्यान रखें तथा समय-समय पर वाहन की सर्विस करवाते रहें। जहां तक खर्च की बात है 22 अप्रैल के बाद बृहस्पति बारहवें स्थान में आकर अवांछनीय व फालतू खर्च करवा सकते हैं। अस्पताल पर खर्चा हो सकता है, घर व परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य के कारण आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। जहां तक शुभ कार्य की बात है, वर्ष के मध्य में किसी शुभ कार्य व मांगलिक प्रसंग की योजना बन सकती है। भाई, बहन की सगाई, विवाह से सम्बन्धित कार्य की स्थिति रह सकती है।
वृषभ राशि वाले कैसे बचेहानि, कर्ज व अनहोनी से?
इस वर्ष आपके घर के वरिष्ठ सदस्य का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। रुपयों-पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा नहीं करें। व्यापार में लापरवाही घातक हो सकती है, भागीदार व पार्टनर, कर्मचारी की गतिविधि पर पैनी नजर रखें। 22 अप्रैल के बाद गुरु बारहवें स्थान में आकर शत्रु व षड्यंत्र को सक्रिय कर सकता है। काम-काज में विस्तार या चलाने के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। अपनी चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा चोरी होने या गुम होने का खतरा बना हुआ है। व्यापार में मशीनरी खराब होने की आशंका है।
जानिए कैसा रहेंगे 2023 मेंआपका यात्रा योग?
इस वर्ष यात्राओं पर जोर रहेगा, परंतु यात्राओं से कुछ हासिल होने वाला नहीं है, यात्राएं निरर्थक व अनुपयोगी साबित होंगी। खान-पान का विशेष ध्यान यात्राओं के दरम्यान रखें।
कैसे बनाये वृषभ राशि वाले 2023 को लाभकारी ?
51/4 रत्ती का ओपेल रत्न चांदी में जड़वाकर गले में धारण करें। शुक्रवार को देवी मंदिर के दर्शन करें, 'ॐ शं शुक्राय नमः' मंत्र का नित्य जाप करें। सुगन्धित द्रव्यों, कॉस्मैटिक्स आदि का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
वृषभराशि की चारित्रिक विशेषताएं
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र, ऐश्वर्यशाली व विलासपूर्ण ग्रह है। वृषभ राशि में उत्पन्न जातक सुन्दर, आकर्षक व्यक्तित्व का धनी तथा विशिष्ट प्रभाव वाला होता है। बृहज्जातकम् तो यहां तक कहता है-
कांतः खेलगतिः पृथूरुवदनः पृष्ठास्थपाश्कवेंऽडिकत।
स्त्यागी क्लेशसहः प्रभुः कुकुदवान् कन्याप्रजः श्लेष्मलः।।
इस राशि का चिह्न ‘वृषभ’ (बिना जोता हुआ बैल) होने से पुष्ट शरीर, मस्त चाल, मजबूत जंघाएं, बैल के समान नेत्र, प्रायः गौरवर्ण के, स्वाभिमानी, स्वच्छंद विचरण एवं शीतल स्वभाव, इनकी प्रमुख विशेषता कही जा सकती है।
वृषभ राशि के जातक मध्यावस्था में उत्तम सुख-सम्पत्ति प्राप्त करते हैं। ऐसा व्यक्ति उत्तम ऐश्वर्य, भौतिक सुख-सुविधा का भोग करने वाला होता है और अपनी सुख-सुविधा का पूरा-पूरा ध्यान रखता है।
सामान्यतया वृषभ राशि के जातक मधुर भाषी, उदार तथा सहिष्णु स्वभाव के होते हैं। अपने आकर्षक व्यक्तित्व के कारण अन्य जनों को प्रभावित करने का सामर्थ्य रखते हैं। शारीरिक रूप में उनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है तथा मानसिक संतुष्टि भी रहती है। ये अत्यधिक परिश्रमी होते हैं, परिश्रम करने की उनमें अपूर्व क्षमता होती है, जिससे जीवन में उन्नति मार्ग प्रशस्त करने तथा सुख, ऐश्वर्य एवं वैभव अर्जित करने में वे प्रायः सफल रहते हैं। शांति एवं सहिष्णुता के साथ इनमें साहस तथा पराक्रम का भाव भी विद्यमान रहता है।
अपने वाक्चातुर्य से शुभ एवं महत्त्वपूर्ण सांसारिक कार्यों को सिद्ध करने में भी सफल होंगे। आपका कद मध्यम होगा, स्वरूप सुंदर व आकर्षक होगा। आप में सहनशीलता का भाव भी विद्यमान होगा। आप एक परिश्रमी पुरुष होंगे तथा अपनी योग्यता एवं परिश्रम से किसी उच्च पद या समाज में प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त करेंगे, साथ ही अपने सद्गुणों के द्वारा श्रेष्ठ जनों को संतुष्ट करने में सफल होंगे, आप एक विद्वान पुरुष होंगे तथा विभिन्न कला-साहित्य एवं संगीत का आपको उचित ज्ञान रहेगा, इस क्षेत्र में भी आपको प्रसिद्धि प्राप्त होगी। दानशीलता का भाव भी आप में विद्यमान होगा तथा समय-समय पर जरूरतमंदों को दान देने में तत्पर रहेंगे। आप एक बुद्धिमान पुरुष होंगे, आपके कार्यकलापों पर बुद्धिमत्ता की स्पष्ट छाप होगी।
धर्म के प्रति आप श्रद्धालु रहेंगे तथा अवसरानुकूल धार्मिक अनुष्ठानों तथा कार्यकलापों को सम्पन्न करेंगे। धार्मिक क्षेत्र में आप किसी संस्था से संबंधित हो सकते हैं। इस क्षेत्र में आपको कोई विशिष्ट सफलता या प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। आपकी प्रवृत्ति सात्विक होगी तथा विचार उत्तम होंगे। साथ ही परोपकार की भावना भी विद्यमान होगी। इसके अतिरिक्त कई शास्त्रों का आपको ज्ञान होगा, जिससे आपको सामाजिक मान-प्रतिष्ठा तथा प्रसिद्धि प्राप्त होगी। आप स्वस्थ, सुंदर, आकर्षक व्यक्तित्व वाले विद्वान एवं साहसी पुरुष होंगे तथा आपका जीवन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।
यह राशि भूमि तत्त्व प्रधान है, इसलिए ऐसे जातक मशीनरी व भूमि संबंधी कारोबार में विशेष रुचि लेते देखे गए हैं। इनमें इच्छाशक्ति बड़ी प्रबल होती है। ये बड़े धैर्यवान होते हैं। इनकी उन्नति प्रायः धीमी गति से होती है। आप स्त्री सूचक राशि वाले हैं, वृषभ राशि ‘अर्द्धजल राशि’ भी कहलाती है, इसलिए गायन, नृत्यकला, सिनेमा तथा अभिनेता व अभिनेत्रियों के प्रति आपका झुकाव कुछ विशेष रहेगा। यदि आपका जन्म ‘कृत्तिका’ नक्षत्र में है, तो आप खूबसूरत व्यक्ति हैं। विपरीत लिंगी के प्रति आप शीघ्र ही आकर्षित हो जाते हैं और आप पाएंगे कि विपरीत लिंगी भी आपकी ओर सहज ही आकर्षित हो जाते हैं। सेक्स के मामले में आप बहुत लचीले स्वभाव के हैं तथा मन पर आपका नियंत्रण संभव नहीं, फिर भी सेक्स के मामले में आपको किसी हद तक सफलताएं मिलेंगी।
आपकी प्रकृति (स्वभाव) स्वार्थी है अर्थात आप अपने कार्य के प्रति पूर्णरूपेण सजग व सचेत रहेंगे। आप खाली ख्याली पुलाव पकाने व कल्पना लोक में विचरण करने वाले व्यक्तियों में नहीं हैं। आप कर्मठ कार्यकर्ता एवं स्पष्टवादी हैं। राजनीति-सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भाग लेने से आपको राजनीतिक सफलता शीघ्र मिल सकती है। आपको दूसरों के द्वारा बहुमूल्य जायदाद प्राप्त हो सकती है। मित्र व संबंधियों के स्नेह से आपकी आर्थिक उन्नति भी संभव है।
प्रायः वृषभ राशि वाले जातक की व्यापार में ज्यादा रुचि रहती है, ऐसे जातक कुशल व्यापारी होते देखे गए हैं। नित नई वेशभूषा पहनने व सुन्दर ढंग से अलंकृत रहने का शौक इनको कुछ विशेष ही होता है। ये श्रृंगारप्रिय तथा कला में रुचि लेने वाले व्यक्ति होते हैं। उत्तम भोजन व मिष्ठान के शौकीन होते हैं। खुशबूदार वस्तुओं को बहुत पसंद करते हैं। कला की कद्र करना तथा किसी भी व्यक्ति के गुण-अवगुण को परखने की कला इनमें खूब होती है। कुल मिलाकर ये शौकीन मिज़ाज तो होते ही हैं, इनके साथ ही वस्तु की बारीकी को पकड़ना व कार्य की गहराई में उतरना इनकी मौलिक विशेषता कही जा सकती है।
कृत्तिका नक्षत्रः- यदि आपका नाम वृषभ राशि कृत्तिका नक्षत्र के अंतिम तीन चरण (ई, उ, ए) में है, तो आपका जन्म 6 वर्ष सूर्य की महादशा में हुआ है। आपकी योनि-मेढ़ा, गण-राक्षस, वर्ण-वैश्य, हंसक-भूमि, नाड़ी-अन्त्य, वर्ग-गरुड़, युजा-पूर्व, पाया-सुवर्ण, वैश्य-चतुष्पद है। कृत्तिका नक्षत्र में जन्मा व्यक्ति तुनकमिज़ाज, सुंदर एवं कठोर परिश्रमी होता है।
रोहिणी नक्षत्रः- यदि आपका नाम वृषभ राशि रोहिणी नक्षत्र (ओ, वा, वी, वू) में हुआ है, तो आपका जन्म 10 वर्ष चंद्रमा की महादशा में हुआ है। आपकी योनि-सर्प, गण-मनुष्य, वर्ण-वैश्य, हंसक-भूमि, नाड़ी-अन्त्य, वैश्य-चतुष्पद, प्रथम चरण में वर्ग-गरुड़, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ चरण में वर्ग-हिरण, युजा-पूर्व, पाया-सुवर्ण है। रोहिणी नक्षत्र में जन्म लेने वाला व्यक्ति अति बुद्धिशाली, पशुधन, अधिक वाहनों से युक्त, ऐश्वर्यपूर्ण जीवन जीने वाला, भोगी एवं योगी दोनों गुणों से सम्पन्न होता है।
मृगशिरा नक्षत्रः- यदि आपका नाम वृषभ राशि मृगशिरा नक्षत्र के प्रथम दो चरणों (वे, वो) में है, तो आपका जन्म 7 वर्ष वाली मंगल की महादशा में हुआ है। आपकी योनि-सर्प, गण-देव, वर्ण-वैश्य, युजा-पूर्व, हंसक-भूमि, नाड़ी-मध्य, पाया-सुवर्ण, वैश्य-चतुष्पद एवं वर्ग-हिरण है। मृगशिरा नक्षत्र में उत्पन्न व्यक्ति अधैर्यशाली, आक्रामक, युद्धकला में प्रवीण, उत्साही खिलाड़ी होता है तथा धन कमाने के मामले में सदैव सफल होता है।
शुक्र एक विलासी, शीतल व सौम्य ग्रह है। यह रात्रि को हल्की श्वेत झलकदार किरणें बिखेरता है। अतः श्वेत रंग व साफ़-सुथरी ऐश्वर्य प्रधान वस्तुओं का व्यापार आपके अनुकूल कहा जा सकता है। आपका अनुकूल रत्न ‘हीरा’ है।
उपायः-
वृषभ राशि वालों के लिए उपाय
वृषभ राशि के लोगों को ‘ओपेल’ रत्न युक्त ‘शुक्र मंत्र’ गले में धारण करना चाहिए। शुक्रवार का व्रत करें। शुक्रवार के दिन मछलियों को चुग्गा दें। श्रीयंत्र का नित्य पूजन भी वृषभ राशि वालों के भाग्य को चमका सकता है। ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ शुक्र के बीज मंत्र की एक माला रोज़ाना फेरें। हर शुक्रवार और मंगलवार को कुत्तों को दूध तथा डबलरोटी देते रहें।
सन् 2021 में वृषभ राशि का अंतिम चार माह का भविष्यफल
वृषभ राशि की प्रमुख विशेषताएं
- राशि ‒ वृषभ
- राशि चिह्न ‒ वृषभ (बैल)
- राशि स्वामी ‒ शुक्र
- राशि तत्त्व ‒ पृथ्वी तत्त्व
- राशि स्वरूप ‒ स्थिर
- राशि दिशा ‒ दक्षिण
- राशि लिंग व गुण ‒ स्त्री, रजोगुणी
- राशि जाति ‒ वैश्य
- राशि प्रकृति व स्वभाव ‒ सौम्य स्वभाव, वात प्रकृति
- राशि का अंग ‒ मुख
- अनुकूल रत्न ‒ हीरा
- अनुकूल उपरत्न ‒ ओपेल, जिरकॉन
- अनुकूल रंग ‒ श्वेत
- शुभ दिवस ‒ शुक्रवार, शनिवार
- अनुकूल देवता ‒ श्रीलक्ष्मी, संतोषी माता
- व्रत, उपवास ‒ शुक्रवार
- अनुकूल अंक ‒ 6
- अनुकूल तारीखें ‒ 6/15/24
- मित्र राशियां ‒ मकर, कुंभ
- शत्रु राशियां ‒ सिंह, धनु व मीन
- व्यक्तित्व ‒ गुरुभक्त, कृतज्ञ, दयालु
- सकारात्मक तथ्य ‒ आकर्षक पहनावा, वस्त्र-आभूषण में रुचि
- नकारात्मक तथ्य ‒ दुराग्रही, कानों का कच्चा, आलसी