For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

एक्ने के निशान को कम करेगा पुदीना, बस इन तरीकों से करें इस्तेमाल: Mint for Acne Scars

11:00 AM May 20, 2024 IST | Mitali Jain
एक्ने के निशान को कम करेगा पुदीना  बस इन तरीकों से करें इस्तेमाल  mint for acne scars
Mint for Acne Scars
Advertisement

Mint for Acne Scars: पुदीना एक ऐसा हर्ब है, जिसका इस्तेमाल हम सभी अपनी किचन में करते ही है। खाने को एक अलग महक व स्वाद देने के लिए पुदीने को खाने में शामिल किया जाता है। इतना ही नहीं, गर्मी के मौसम में यह आपको कूलिंग इफेक्ट देता है, इसलिए लोग इसे अपनी समर डाइट का हिस्सा बनाते हैं। हालांकि, पुदीना सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि स्किन के भी उतना गुणकारी माना गया है। गर्मी के मौसम में जब इसे स्किन पर अप्लाई किया जाता है तो यह आपको ठंडक प्रदान करता है। खासतौर से, ऑयली व एक्ने प्रोन के लिए पुदीना विशेष रूप से फायदेमंद है।

पुदीना अपने एंटीसेप्टिक गुणों के कारण कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स जैसे साबुन, ब्यूटी क्रीम, क्लींजर आदि में इस्तेमाल किया जाने लगा है। यह आपकी स्किन को हाइड्रेट करने के साथ-साथ उसे रिजुविनेट करता है। अगर आपको एक्ने की समस्या है तो पुदीना का इस्तेमाल करने से एक्ने और उसके निशान दोनों से निजात मिलती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप पुदीने की मदद से एक्ने की समस्या से निजात पा सकते हैं-

Also read: गर्मियों में पुदीने का पानी पीने से मिलेंगे ये सात बेमिसाल फायदे: Mint Water Benefits

Advertisement

पुदीना एक्ने को किस तरह ठीक करता है?

यूं तो पुदीना के कई स्किन बेनिफिट्स हैं, लेकिन एक्ने के लिए इसे विशेष रूप से लाभदायी माना जाता है। आप इसे कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। मसलन-

  • पुदीने में मेन्थॉल होता है, जिसमें कूलिंग गुण होते हैं। यह एक्ने से जुड़ी रेडनेस और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।  
  • पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में यह स्किन पर एक्ने का कारण बनने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इससे आपको नए ब्रेकआउट्स की शिकायत भी नहीं होती है।
  • पुदीना एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करता है। यह स्किन को और अधिक नुकसान से बचाने और हीलिंग को बढ़ावा देने में सहायता कर सकता है।
  • पुदीने के एस्ट्रिंजेंट गुण अतिरिक्त तेल उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं, जो एक्ने का एक आम कारण है। यह चेहरे पर ऑयल को कम करके ब्रेकआउट को रोक सकता है।
  • पुदीने की पत्तियां कुचलकर अगर स्किन पर लगाया जाता है तो यह एक जेंटल एक्सफोलिएंट के रूप में काम कर सकती हैं। इससे समय के साथ एक्ने से चेहरे पर होने वाले निशान भी कम होते हैं।
Mint for Acne Scars
Mint for Acne Scars

पिंपल्स या एक्ने के इलाज के लिए पुदीना के साथ हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ब्लैकहेड्स के उपचार और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने में भी प्रभावी साबित हो सकता है। इसके लिए आप करीबन 10-15 पुदीने की पत्तियां लें और उसमें पानी की कुछ बूंदें मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर डालकर मिक्स करें। अपने चेहरे को क्लीन करके तैयार पैक को चेहरे पर लगाएं और करीबन 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में, ठंडे पानी से अपने चेहरे को वॉश कर लें।

Advertisement

पिंपल्स की समस्या को दूर करने के लिए पुदीने की पत्तियों के साथ केला, नींबू और शहद जैसे इंग्रीडिएंट्स को मिक्स किया जा सकता है। इस फेस पैक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को मार सकते हैं और पिंपल्स को रोक सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 10-15 पुदीने की पत्तियों में थोड़ा सा पानी मिक्स करके पेस्ट बना लें। अब एक ब्लेंडर जार में पुदीना, एक पका केला, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। अपने फेस को क्लीन करके तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और करीबन 30 मिनट तक लगा रहने दें। अंत में, ठंडे पानी से धो लें।

Mint for Acne Scars
Mint for Acne Scars

पुदीना और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक एक एक्सफोलिएटर की तरह भी काम करता है। यह चेहरे से सभी गंदगी और अतिरिक्त तेल को साफ करता है, पोर्स को ओपन करता है और मुंहासे के कारण होने वाली सूजन को कम करता है। इसके लिए मुट्ठीभर पुदीने की पत्तियां लेकर उसका पेस्ट बना लें। अब इसमें दही और मुल्तानी मिट्टी डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब अपने चेहरे को क्लीन करें और तैयार मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने दें। सूखने पर इसे गुनगुने पानी में भिगोए कपड़े से थपथपाएं। जब पैक नरम हो जाए तो धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए इसे क्लीन करें।

Advertisement

अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करने और अशुद्धियों को साफ़ करने के लिए एक अच्छे स्क्रब की आवश्यकता होती है। ऐसे में आप पुदीने की पत्तियों, ओट्स और खीरे की मदद से स्क्रब बनाया जा सकता है। यह न केवल आपकी त्वचा को साफ करेगा, बल्कि अतिरिक्त तेल से भी छुटकारा दिलाएगा और पिंपल्स का इलाज करेगा। इस स्क्रब को तैयार करने के लिए पुदीने की पत्तियों में खीरे के रस को मिक्स करके पेस्ट बना लें। अब इसमें एक चम्मच शहद और भीगे हुए ओट्स मिलाएं। अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट तक लगा रहने दें। अंत में, ठंडे पानी से धो लें।

Advertisement
Tags :
Advertisement