For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

20+ मोहाली में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

10:30 AM Apr 06, 2024 IST | Sanjaya Shepherd
20  मोहाली में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Mohali Best Places to Visit
Advertisement

Mohali Me Ghumne ki Best Jagah: मोहाली चंडीगढ़ का एक बहुत ही ख़ूबसूरत और लोकप्रिय शहर है। यह शहर अपनी संस्कृति, परम्पराओं और जीवंतता के लिए जाना जाता है। इस जगह को कुछ लोग साहिबजादा अजीत सिंह नगर के नाम से भी जानते हैं जो आपको इस जगह के इतिहास और आध्यात्मिकता से जोड़ने का काम करती है। मोहाली में घूमने लायक काफी कुछ है हम आपको कुछ प्रमुख जगहों के बारे में जानकारी देंगे।

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
सुखना झील - Sukhna Lake13.8 
रॉक गार्डेन - Rock Garden12.7
गुलाब बाडी - Rose Garden2.8
मनसा देवी मंदिर - Mansa Devi Temple5.1 
छतबीर चिड़ियाघर - Chhatbir Zoo19.6
एलांते मॉल - Elante Mall12.6
मोहाली क्रिकेट स्टेडियम - Mohali Cricket Stadium5.6
गुरुद्वारा अंब साहिब - Gurudwara Amb Sahib4.7
सुखना वन्यजीव अभयारण्य - Sukhna Wildlife Sanctuary17.0
पिंजौर गार्डन - Pinjore Gardens30.9
सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी - Government Museum and Art Gallery9.7
सेक्टर 17 मार्केट -Sector 17 Market9.9
कंस देवी मंदिर - Kansa Devi Temple5.1
सीढ़ीदार उद्यान Terrace Garden3.5
नाडा साहिब गुरुद्वारा - Nada Sahib Gurudwara21.9
फ़तेह बुर्ज - Fateh Burj10.4
अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय - International Dolls Museum7.7
ले कोर्बुज़िए केंद्र - Le Corbusier Centre12.3
गुरुद्वारा भट्टा साहिब - Gurudwara Bhatta Sahib4.7
पंजाब राज्य युद्ध नायक स्मारक - Punjab State War Heroes Memorial10.8
20+ मोहाली में ये हैं घूमने की सबसे बेस्ट जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Mohali Me Ghumne ki Best Jagah
Sukhna Lake

सुखना झील मोहाली की प्रमुख जगहों में से एक है। इस जगह से आप अपनी मोहाली यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। इस जगह पर आपको झील की ख़ूबसूरती का दीदार होगा साथ ही साथ आप इस जगह पर बोटिंग आदि का भी आनंद ले सकेंगे। इस जगह पर आपको प्राकृतिक वातावरण और कई ख़ूबसूरत पक्षियों का भी दीदार होगा। आपको अपनी मोहाली यात्रा के दौरान इस जगह पर ज़रूर आना चाहिए।

सुखना झील में और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Advertisement

Rock Garden
Rock Garden

रॉक गार्डेन सुखना झील के बिल्कुल बगल में स्थित है। यदि आप सुखना झील घूमने आते हैं तो साथ ही रॉक गार्डेन को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह रॉक गार्डन मोहाली के लोकप्रिय स्थानों में आता है और विश्व भर में विख्यात है। इस जगह पर आकर एक अनूठी रचनात्मकता का दीदार कर सकते हैं। यह पार्क पूरी तरह से शहरी और औद्योगिक अपशिष्ट पदार्थों से बनाया गया है जोकि किसी चमत्कार से कम नहीं है।

यह गार्डेन भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Advertisement

Le Corbusier Centre
Le Corbusier Centre

ली कोर्बुसीयर केंद्र मोहाली की प्रमुख जगहों में शुमार की जाती है। यही वजह है कि इस जगह पर देश के कोने कोने से पर्यटक आते हैं। यदि आपको कला और वास्तुकला जैसी चीज़ों में रुचि हो तो इस जगह पर ज़रूर जाना चाहिए। इस जगह पर आकर आप प्रसिद्ध वास्तुकार ली कोर्बुसीयर के काम को देख सकते हैं, उनके दर्शन को समझ सकते हैं। इस जगह पर आप कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं।

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Advertisement

Rose Garden
Rose Garden

गुलाब बाडी रॉक गार्डन के बिल्कुल निकट ही स्थित है। गुलाब बाडी को लोग जाकिर हुसैन रोज़ गार्डन के नाम से जानते हैं। आपको यह जानकार हैरत होगी कि यह एशिया का सबसे बड़ा गुलाब का उद्यान है। इस गार्डेन में 1,600 से भी अधिक किस्म के गुलाब हैं। इस जगह पर सर्दियों के मौसम में सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। अपनी मोहाली यात्रा के दौरान इस जगह पर आपको भी आना चाहिए।

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Mansa Devi Temple
Mansa Devi Temple

मनसा देवी मंदिर मोहाली के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में गिना जाता है। शिवालिक की ख़ूबसूरत पहाड़ियों में स्थित यह एक प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर पूरी तरह से देवी मनसा देवी को समर्पित है। इस जगह पर देश भर से लोग माता के दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर के आसपास का दृश्य बहुत ही सुंदर और मनमोहक है।

यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Chhatbir Zoo
Chhatbir Zoo

छतबीर चिड़ियाघर को लोग महेंद्र चौधरी प्राणी उद्यान के नाम से भी जानते हैं। यह मोहाली की सबसे लोकप्रिय और ख़ूबसूरत जगहों में से एक है। इस जगह पर बड़ों के साथ साथ बच्चों के लिए भी काफी कुछ है। इस जगह पर आपने बच्चों को ज़रूर ले जाना चाहिए। इस जगह पर कई सारे जीव जंतु देखने को मिलते हैं। यह जगह अपने यहाँ आने वाले सैलानियों को शैक्षिक अनुभव प्रदान करती है।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए टिकट का प्रावधान है, भारतीय पर्यटकों को 100 और विदेशियों का 300 प्रवेश शुल्क लगता हैI

Elante Mall
Elante Mall

घूमने के दौरान यदि आप ख़रीददारी का शौक रखते हैं तो एलांते मॉल आपके लिए एक बहुत ही अच्छी जगह साबित हो सकती है। यह मोहाली ही नहीं बल्कि चंडीगढ़ का भी सबसे बड़ा मॉल है। यह कई लोकप्रिय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कपड़ों के ब्रांडों से भरा हुआ है। इस जगह पर घूमने और समय बिताने के लिए आपको गेमिंग सेक्शन, शॉपिंग आउटलेट और कई सारे फूड स्टोर भी मिल जाते हैं।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Mohali Cricket Stadium 
Mohali Cricket Stadium 

मोहाली क्रिकेट स्टेडियम देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। मोहाली घूमने के लिए आने वाले सैलानी इस स्टेडियम तक जाते ही जाते हैं। यह क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत ही ख़ास जगह मानी जाती है। इस स्टेडियम को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। यह देश के सबसे प्रतिष्ठित जगहों में से एक है।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Gurudwara Amb Sahib
Gurudwara Amb Sahib

धर्म के प्रति आस्था का भाव रखने वाले लोगों के लिए गुरुद्वारा अंब साहिब एक बहुत ही ख़ास स्थल है। इस जगह पर लोग अपनी धार्मिक आस्था को प्रकट करने के लिए आते है। गुरुद्वारा अंब साहिब देश भर में अपने आध्यात्मिक आकर्षण के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ आ सकते हैं। यह मोहाली की सबसे शांत और ख़ूबसूरत जगहों में से एक है।

यह गुरुद्वारा भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Sukhna Wildlife Sanctuary
Sukhna Wildlife Sanctuary

सुखना वन्यजीव अभयारण्य बिल्कुल सुखना झील के पास में स्थित है। जिसकी वजह से सुखना घूमने आने वाले पर्यटक इस जगह पर भी आना पसंद करते हैं। यह अभयारण्य अपनी कई विशेषताओं के लिए जाना जाता है। यह पक्षी और प्रकृति प्रेमियों के लिए तो स्वर्ग है। इस जगह पर आकार आप तरह तरह के पक्षियों को देख सकते हैं। इस जगह पर आप जंगल बैबलर, इंडियन पीफॉवल, किंगफिशर और इंडियन ग्रे हॉर्नबिल देख सकते हैं।

सुखना वन्यजीव अभयारण्य में भारतीय पर्यटकों के लिए 50 और विदेशी सैलानियों का 100 का टिकट लगता है।

Pinjore Gardens
Pinjore Gardens

मोहाली से कुछ ही दूरी पर स्थित पिंजौर गार्डन मुगल वास्तुकला का एक अनोखा उदाहरण है। इस जगह पर आकर आप इस गार्डेन की ख़ूबसूरती, यहाँ के पेड़ पौधों का दीदार कर सकते हैं। यह उद्यान अपनी भव्यता और ख़ूबसूरत फव्वारों के लिए भी जाना जाता है। अपनी मोहाली यात्रा के दौरान आपको इस जगह पर ज़रूर आना चाहिए। यह मिहाली की सबसे शांतिप्रिय जगहों में से एक है।

इस जगह पर भारतीय पर्यटकों के लिए 20 विदेशी पर्यटकों के लिए 100 का टिकट लगता हैI

Government Museum
Government Museum

सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी चंडीगढ़ के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इस संग्रहालय में कला और इतिहास से जुड़ी कई कलाकृतियों को संरक्षित करके रखा गया है। इस जगह पर आकर आप देश भर से लाकर रखे गए इस ख़ूबसूरत संग्रह को देख सकते हैं। इस जगह पर आपको तरह तरह के चीज़ों के बारे में जानने का मौक़ा मिलेगा।

इस जगह पर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए एक मामूली प्रवेश शुल्क रखा गया हैI भारतीय पर्यटक महज़ 30 रुपया देकर प्रवेश कर सकते हैं।

Sector 17 Market
Sector 17 Market

किसी जगह का मार्केट भी पर्यटन स्थल हो सकता है। यह बात थोड़ी अजीब ज़रूर है लेकिन सेक्टर 17 मार्केट के बारे में यह बात सच है। इस जगह को मोहाली शहर का हृदय कहा जाता है। सेक्टर 17 मार्केट में आप  दुकानों, रेस्तरां का तो दीदार करेंगे ही। साथ ही इस जगह पर आपका मनोरंजन भी भरपूर होगा। यह खानपान और घुमक्कड़ी के लिहाज़ से बहुत ही ख़ूबसूरत जगह है।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Kansa Devi Temple
Kansa Devi Temple

शिवालिक पहाड़ियों में स्थित कंस देवी मंदिर मोहाली के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में गिना जाता है। यह बनावट की दृष्टि से एक बहुत ही खूबसूरत मंदिर है। यह मंदिर अपने यहाँ आने वाले सैलानियों को एक आध्यात्मिक शांति के साथ साथ सकून भी प्रदान करता है। आसपास का दृश्य इतना ख़ूबसूरत और मनोरम है कि किसी का भी मन राम जाए। इसलिए आप जब भी मोहाली की यात्रा पर आते हैं तो इस जगह पर ज़रूर आयें।

यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Terraced Garden
Terraced Garden

टैरेस गार्डेन सेक्टर 33 में स्थित एक बहुत ही ख़ूबसूरत गार्डेन है। इस जगह पर लोग शांति और सकून के साथ समय बिताने के लिए आते हैं। यह खूबसूरत बगीचा प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेने के लिए बहुत ही अच्छा है। इस जगह पर हमेशा लोक संगीत और फिल्मी गाने बजते रहते हैं। इस जगह पर एक संगीतमय फव्वारा भी है जो सैलानियों के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र है।

यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Nada Sahib Gurudwara
Nada Sahib Gurudwara

नाडा साहिब गुरुद्वारा मोहाली के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में आता है। मोहाली और आसपास रहने वालों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे सिख समाज के लिए इस गुरुद्वारे का धार्मिक महत्व बहुत ज़्यादा है। इस जगह पर लोग ध्यान और प्रार्थना के लिए आते हैं। इस जगह पर आकर अद्भुत शांति और सकून का अहसास होता है।

यह गुरुद्वारा भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

International Dolls Museum
International Dolls Museum

बाल भवन में स्थित अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय मोहाली की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। इस संग्रहालय में दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय की ही तरह दुनिया भर की गुड़ियों का संग्रह है। यह जगह स्कूल के बच्चों के लिए बहुत ही ख़ास है। इस जगह पर आकर उनको दुनिया भर की गुड़ियों और उनकी उत्पत्ति के बारे में जानने का मौक़ा मिलता है।

इस जगह पर भारतीय पर्यटकों के लिए 10 विदेशी पर्यटकों के लिए 100 का टिकट लगता हैI

Fateh Burj
Fateh Burj

फ़तेह बुर्ज को मोहाली की ख़ास जगहों में गिना जाता है। इस जगह का बहुत ही ज़्यादा ऐतिहासिक महत्व है। फ़तेह बुर्ज एक प्रतीक है और छप्पर चिरी की लड़ाई और मुगलों पर सिखों की जीत को ज़ाहिर करता है। इसकी आंतरिक बनावट बहुत ही ख़ूबसूरत है। यह अंदर से बहुत ही सुंदर दिखाई देता है। यह अपने यहाँ आने वाले सैलानियों में आध्यात्मिकता की भावना पैदा करता है।

यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Gurudwara Bhatta Sahib
Gurudwara Bhatta Sahib

गुरुद्वारा भट्टा साहिब मोहाली का एक सुंदर और शांतिपूर्ण गुरुद्वारा है। इस गुरुद्वारे की बनावट इतनी सुंदर है कि दूर से ही पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है। इस जगह पर देश भर से लोग आकर अपनी श्रद्धा और धार्मिक आस्था को प्रकट करते हैं।

यह गुरुद्वारा भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

State War Heroes Memorial
State War Heroes Memorial

पंजाब राज्य युद्ध नायक स्मारक मोहाली की प्रमुख जगहों में आता है। यह ख़ूबसूरत स्मारक पंजाब राज्य के उन सैनिकों का सम्मान करता है जिन्होंने देश के लिए प्राणों का बलिदान दिया। इस जगह पर देश भर से लोग देश के इन सैनिकों के बारे में जानने के लिए आते हैं।

इस जगह पर भारतीय पर्यटकों के लिए 100 विदेशी पर्यटकों के लिए 500 का टिकट लगता हैI

एक पर्यटन स्थल होने के कारण मोहाली में पूरे साल पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन सबसे अच्छा समय सर्दियों का होता है। ख़ासकर, अक्टूबर से लेकर जनवरी के बीच। इस दौरान मौसम ठंडा और सकून देने वाला होता है जिसकी वजह से सैलानी बहुत ही अच्छे अपनी पसंद की जगहों को देख और घूम सकते हैं।

हवाई जहाज से– नज़दीकी हवाई अड्डा मोहाली में ही स्थित है। हवाई जहाज से यात्रा करने वाले पर्यटक इस जगह पर बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से– सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन मोहाली में ही स्थित है। इस जगह पर देश भर से ट्रेनों का आवागमन होता है। इस जगह पर पर्यटक बहुत ही आसानी से आ सकते हैं।

सड़क मार्ग से– मोहाली देश भर के सड़कों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस जगह पर आप सार्वजनिक अथवा निजी वाहन से पहुंच सकते हैं।

प्लॉट नम्बर 1, सेक्टर 66, फ़ेज़ 9, इंडस्ट्रीयल एरिया

प्लॉट नम्बर डी-257, फ़ेज़ 8ए, मोहाली - 160055

एरोसिटी मोहाली, नियर एयरपोर्ट चौक चंडीगढ़

मोहाली घूमने में कितना दिन लगता है?

मोहाली आप 2 से 3 दिन में आराम से घूम सकते हैंI

मोहाली घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप बजट बना कर घूमते हैं तो आप 5000-7000 रूपए में मोहाली आराम से घूम सकते हैंI

मोहाली घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

मोहाली घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से जनवरी के बीच का होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी अच्छा होता है, जिससे आपको घूमने में आसानी होती हैI

मुझे मोहाली में कहाँ रहना चाहिए?

मोहाली में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगेI आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैंI

रात के समय मोहाली में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

मोहाली में आप रात में घूमने के लिए कई जगहें हैं। आप यहाँ के रेस्तराँ और क्लब आदि जगहों पर जा सकते हैंI रात में यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती हैI

हम रात में मोहाली में क्या कर सकते हैं?

मोहाली में ऐसे कई प्रसिद्ध जगह हैं, जहाँ आप रात में घूम सकते हैं, साथ ही रात में आप यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI

Advertisement
Advertisement