For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

रोज सुबह करें ये 3 जरूरी काम, कभी नहीं होंगी बीमार: Morning Health Tips

09:00 AM May 24, 2023 IST | Sudhanshu Tiwari
रोज सुबह करें ये 3 जरूरी काम  कभी नहीं होंगी बीमार  morning health tips
Advertisement

Morning Health Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों ने अपनी लाइफ स्टाइल को अहमियत देना बिल्कुल बंद कर दिया है। वे अपने काम में इतना ज्यादा व्यस्त हो चुके हैं कि उनके लिए अच्छी दिनचर्या का कोई महत्व ही नहीं रह गया है। उनकी सुबह शुरू होती है काम से और दिन खत्म होता है काम से। जबकि हमारे आयुर्वेद और पतंजलि में कहा गया है कि यदि हम सुबह की शुरुआत अच्छी आदतों (Morning Health Tips) से करें तो इससे हमारा पूरा दिन अच्छा गुजरता है और हम सेहतमंद एवं खुशनुमा रहते हैं। आजकल हर व्यक्ति चाहे वह एक ग्रहस्त महिला हो या नौकरी पेशा वाले लोग सब तनाव से गुजर रहे हैं। हमारा पूरा दिन काम की चिंता में ही गुजर जाता है। और अपने दिन का थोड़ा सा भी हिस्सा हम अच्छी आदतों (Morning Health Tips) को पूरा करने में नहीं लगा पाते। आयुर्वेद में कुछ ऐसे नियम और आदतें (Morning Health Tips) बताई गई हैं जिन्हें यदि हम सुबह फॉलो करें तो वह हमारी लाइफस्टाइल को सुधारने में मदद करेगी। इससे हमारे अंदर आत्मविश्वास, एकाग्रता, अनुशासन जैसे बहुत से गुण का विकास भी होगा।

आज हम आपको तीन ऐसी बातें बताएंगे (Morning Health Tips) जिन्हें हर सुबह अपनाने से आप कभी भी बीमार नहीं होंगे और एक स्वास्थ्य जीवन जीने में सक्षम हो सकेंगे।

सुबह जल्दी उठें और पानी से मुंह धो लें

Morning Health Tips
Facewash in morning

हमारे आयुर्वेद में सलाह (Morning Health Tips) दी गई है कि आपको हर हालत में ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाना चाहिए। यह ब्रह्म मुहूर्त 3:15 पर शुरू होता है। इसका कारण यह है कि जब हम इस समय पर उठ जाते हैं तब हमारे पास अपने शरीर की सफाई जैसे बहुत से काम करने के लिए ढेर सारा समय होता है और हम बिना किसी जल्दबाजी के अपना सारा काम पूरा कर सकते हैं। यह भी कहा जाता है कि इस समय सूरज चंद्रमा और पृथ्वी की दशा कुछ ऐसी होती है जिससे हमारे शरीर की ऊर्जा सबसे ज्यादा पाई जाती है। इसके 2 घंटे बाद सूर्य उदय होता है। यदि आप इतनी जल्दी नहीं उठ सकते तो कोशिश करें कि हर हालत में सूर्योदय से पहले ही उठे।
सुबह की शुरुआत आपको सबसे पहले अपना मुंह धोने से करनी चाहिए। आयुर्वेद में आंखों पर पानी डालना (Morning Health Tips) एक बहुत अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह पानी ना तो ज्यादा ठंडा होना चाहिए ना ही ज्यादा गर्म, आप गुनगुने पानी या फिर कमरे के तापमान के पानी से अपना मुंह धो सकते हैं।

Advertisement

पेट और दांत रखें साफ और गरारा करें

Morning Health Tips
Morning Health Tips : Drinking water in morning

आयुर्वेद में माना जाता है कि हमें हमेशा पेशाब करके ही सोना चाहिए (Morning Health Tips), रात को पेशाब करके सोने से शरीर के अंदर के सारे टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। और तो और आयुर्वेद में दिन में दो बार शौच जाने की सलाह (Morning Health Tips) दी जाती है - एक बार सुबह और एक बार रात में, इसका कारण है कि सुबह शौच करने से आप दिनभर हल्का महसूस करते हैं वही रात में शौच करने से आपको एक स्वस्थ और अच्छी नींद आती है।
आयुर्वेद में जीभ और दांतो को साफ करना बहुत जरूरी माना जाता है। आयुर्वेद में (Morning Health Tips) कहा जाता है कि सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले दांतों को साफ जरूर करना चाहिए। मुंह की सफाई को बहुत अहमियत देनी चाहिए क्योंकि मुंह में बहुत से बैक्टीरिया होते हैं जिन्हें अगर साफ न किया जाए तो वह हमारे पेट के अंदर जा सकते हैं। इसके साथ ही साथ यह भी कहा जाता है कि हमें एक निश्चित समय पर अपना टूथब्रश बदल देना चाहिए। और हमेशा एक मीठे टूथब्रश के बजाय कड़वे टूथब्रश से अपने दांतो को साफ करना चाहिए।
बहुत से ऐसे लोग हैं जो सिर्फ सर्दी जुखाम और गले में खराश होने पर गरारा करते हैं। आयुर्वेद का कहना है कि हमें हर रोज सुबह एक बार गरारा (Morning Health Tips) जरूर करना चाहिए। पानी में नमक मिलाकर गरारा करने से हमारी मसूड़े मजबूत बनती है और गले को भी राहत मिलती है। नमक के कारण बहुत से बुरे बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं।

एक्सरसाइज, योगा, या मेडिटेशन करें

Morning Health
Morning Health Tips : Do Yoga in Morning

आयुर्वेद के अनुसार (Morning Health Tips) हमें हर रोज सुबह एक्सरसाइज, योगा या मेडिटेशन में से कोई ना कोई एक चीज करनी चाहिए। इससे हमारे शरीर में लचीलापन और ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। साथी ही साथ योगा और मेडिटेशन करने से हमारे मस्तिष्क की एक्सरसाइज होती है। हमारे अंदर एकाग्रता, संतुलन आता है और डिप्रेशन से लड़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा आप सुबह टहलने भी जा सकते हैं। साइकलिंग करना भी अपने आप में एक बहुत फायदेमंद एक्सरसाइज मानी जाती है। कुछ लोग सुबह सुबह जिम ज्वाइन कर लेते हैं जहां पर वह एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा किसी भी तरह की खेल की क्लासेज भी ज्वाइन कर सकते हैं जैसे कि रनिंग क्लासेस, बैडमिंटन क्लासेस, बॉस्केटबॉल क्लासेस इत्यादि। खेल खेलने से भी हमारे शरीर की बहुत अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है और हमारे अंदर ऊर्जा का भी संचार होता है। यदि आप योगा सीखना चाहते हैं तो आप अपने शहर में कोई योगा क्लासेस भी ज्वाइन कर सकते हैं। आज कल बहुत से लोग जूम, गूगल मीट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर योगा सिखाते हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं जो फ्री ऑफ कॉस्ट योगा क्लासेस देते हैं जिन्हें कोई भी ज्वाइन कर सकता है।

Advertisement

तो यह थी तीन ऐसी आदतें जिन्हें सुबह-सुबह अपनाने (Morning Health Tips) से आप बीमारियों से दूर रहेंगे और एक सेहतमंद और खुशमय जिंदगी जीने में सफल रहेंगे। इससे आपकी दिनचर्या (Morning Health Tips) में बहुत सुधार आएगा और आपका दूसरे कामों में भी मन लगेगा।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement