For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

मदर्स डे पर मां को दें खूबसूरत तोहफा, कराएं ये 5 जरूरी हेल्थ चेकअप: Mother Health Checkup

12:45 PM May 13, 2023 IST | Nikki Mishra
मदर्स डे पर मां को दें खूबसूरत तोहफा  कराएं ये 5 जरूरी हेल्थ चेकअप  mother health checkup
Mother Health Checkup
Advertisement

Mother Health Checkup: मां से प्यार जताने का कोई खास दिन नहीं होता है। आप हर दिन अपनी मां से अपना प्यार जता सकते हैं। हालांकि, कभी-कभी कुछ स्पेशल ओकेशन पर अगर इस प्यार को तोहफों से जताया जाए, तो दिन काफी खास हो जाता है। आपके लिए यह खास दिन मदर्स डे (Mother's Day) हो सकता है। हर साल मई माह के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलेब्रेट किया जाता है। इस साल 14 मई को मदर्स डे सेलेब्रेट किया जाएगा। आप इस खास मौके पर अपनी मां को कुछ खास तोहफा दे सकते हैं। अगर आपको ज्यादा कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो उन्हें स्वस्थ रहने का तोहफा दें।

अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा तोहफा है, तो आपको बता दें कि बढ़ती उम्र में महिलाओं को कई तरह की परेशानियां होती हैं। इन परेशानियों को महिलाएं अक्सर नजरअंदाज कर देती हैं। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आपकी मां लंबे समय तक स्वस्थ रहे, तो उनका इस खास मौके पर कुछ मेडिकल चेकअप कराएं, ताकि आपकी मां स्वस्थ रह सके। आइए जानते हैं मां के लिए 5 जरूरी हेल्थ चेकअप्स-

ब्रेस्ट कैंसर कराएं जांच

Mother Health Checkup
Breast Cancer Test

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा काफी ज्यादा रहता है। यह एक गंभीर बीमारी है। मीडिया में छपे आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में हर 8 में से 1 महिलाएं कभी न कभी ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में जरूर आती हैं। ऐसे में आप चाहते हैं कि आपकी मां इस घातक बीमारी से दूर रहे, तो उनकी ब्रेस्ट कैंसर की जांच जरूर कराएं। इसके लिए आप मैमोग्राम और अल्ट्रासाउंड करवा सकते हैं। 40 साल से ऊपर ही लगभग हर एक महिलाओं को साल में कम से कम 1 बार इस टेस्ट को जरूर कराना चाहिए, ताकि अगर ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना हो तो उसका समय पर इलाज करके ठीक किया जा सके।

Advertisement

कराएं कोलेस्ट्रॉल टेस्ट

आधुनिक समय में कोलेस्ट्रॉल की परेशानी लगभग हर उम्र के लोगों को हो रही है। अगर आपके मां की उम्र 35 से ऊपर है, तो आप उनकी कोलेस्ट्रॉल जांच जरूर कराएं। कोलेस्ट्रॉल की परेशानी होने पर आंखों के ऊपर पपड़ी जैसा नजर आना, थोड़े से काम के बाद थकान, सांस फूलने की परेशानी, सुस्ती इत्यादि लक्षण नजर आते हैं।

Cholestrol
Cholestrol Test

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक इत्यादि का खतरा रहता है। इसलिए कोशिश करें अपनी मां का यह टेस्ट साल में एक बार जरूर कराएं। ताकि समय पर हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी का पता चल सके। कोलेस्ट्रॉल की जांच के लिए आपको बस ब्लड टेस्ट कराने की जरूरत पड़ती है।

Advertisement

ब्लड शुगर टेस्ट

मदर्स डे पर अगर आप अपनी मां को स्वस्थ रहने का तोहफा दे रहे हैं, तो उनका सबसे पहले ब्लड शुगर टेस्ट जरूर कराएं। आज के समय में कई लोगों को ब्लड शुगर यानी डायबिटीज की बीमारी हो रही है। डायबिटीज होने के बाद मरीजों को कई अन्य घातक बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं, जिसमें आंखों की परेशानी, हार्ट का कमजोर होना, लिवर डिजीज, किडनी डिजीज इत्यादि शामिल है।

अगर आप समय पर अपनी मां का ब्लड शुगर टेस्ट कराते हैं, तो उन्हें इन घातक बीमारियों से बचाया जा सकता है। ब्लड शुगर टेस्ट के लिए आपको खून की जांच करानी पड़ती है, जिसमें आपको शुगर की मात्रा का पता लगता है। वहीं, अगर प्रीडायबिटीज का पता चले तो समय पर इसका इलाज करके इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है।

Advertisement

Blood Sugar
Blood Sugar Test

थायराइड प्रोफाइल टेस्ट

भारत में लगभग 40 फीसदी से अधिक महिलाओं को थायराइड की परेशानी है। ऐसे में यह काफी ज्यादा चिंता का विषय है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को थायराइड की समस्या अधिक होती है। थायराइड एक ऐसी ग्रंथि है, जो हमारे शरीर में कई जरूरी हार्मोन्स का स्राव करती है। ऐसे में अगर महिलाओं को थायराइड की परेशानी हो जाए, तो कई तरह की समस्याएं बढ़ने की संभावना होती है। इसलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है।

मदर्स डे पर आप अपनी मां का थायरॉइड प्रोफाइल टेस्ट जरूर कराएं। इस टेस्ट में 3 चीजों की जांच की जाती है, जिसमें T3, T4 और TSH शामिल है। अगर इन चीजों में किसी भी तरह की गड़बड़ी हो, तो महिलाओं को थायराइड होता है। थायराइड होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण जैसे- बालों का झड़ना, स्ट्रेस में रहना, उदास महसूस करना, मोटापा बढ़ना या फिर कम होना इत्यादि शामिल है।

Thyroid
Thyroid Test

बोन डेंसिटी टेस्ट

उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं की हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं। आंकड़े बताते हैं कि भारतीय महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस की परेशानी काफी बड़ी समस्या है। इसका कारण उनका आहार है। अधिकतर भारतीय महिलाओं के शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होती है, जिसकी वजह से उनकी हड्डियां कमजोर होने लगती है।

ऐसे में 30 से 40 साल के बाद महिलाओं को नियमित रूप से कैल्शियम और विटामिन डी का टेस्ट कराना जरूरी होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी मां की पैरों की हड्डियां कमजोर न हो, तो बोन डेंसिटी टेस्ट के साथ-साथ कैल्शियम, विटामिन डी जैसे जरूर टेस्ट कराएं। इसके अलावा ऑस्टियोपोरोसिस की जांच कराएं, इससे हड्डियों की कमजोरी का पता चलता है। साथ ही आप समय रहते कई बीमारियों से अपनी मां को सुरक्षित रख सकते हैं।

Bone Density
Bone Density Test

लिवर फंक्शन टेस्ट

उम्र बढ़ने के साथ लिवर से जुड़ी बीमारियों का भी खतरा रहता है। इसलिए लिवर 40 के बाद महिलाओं का लिवर फंक्शन टेस्ट भी जरूरी है। इस मदर्स डे पर आप अन्य जरूरी टेस्ट के साथ एलएफटी यानी लिवर फंक्शन टेस्ट को भी अपने लिस्ट में शामिल कर लें। इससे लिवर से जुड़ी बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है।

लिवर फंक्शन टेस्ट

मदर्स डे पर आपकी मां के लिए इन टेस्ट से अच्छा कोई तोहफा नहीं हो सकता है, क्योंकि यह उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। साथ ही इस टेस्ट को करवाकर आप भी उनकों लेकर सुनिश्चित हो सकते हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो।

Advertisement
Tags :
Advertisement