For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

इन 4 आदतों वाले लोगों के घर में नहीं आती मां लक्ष्मी, जानें कहीं ये आप तो नहीं: Hindu Belief

06:30 AM Apr 24, 2024 IST | Ayushi Jain
इन 4 आदतों वाले लोगों के घर में नहीं आती मां लक्ष्मी  जानें कहीं ये आप तो नहीं  hindu belief
Goddess Lakshmi Belief
Advertisement

Hindu Belief: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है उनके पास कभी भी धन की कमी नहीं होती है ना ही उन्हें कभी आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि जिन लोगों के पास धन की कमी नहीं होती है वे लोग खास होते हैं। बल्कि वे लोग हमारी तरह ही साधारण इंसान होते हैं, लेकिन उन्हें कर्मों की वजह से उन्हें कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ताहै। इसी बारे में आचार्य चाणक्य ने भी काफी कुछ बताया है। उन्होंने बताया है कि क्या कम करने से मां लक्ष्मी का घर में वास होता है और क्या काम करने की वजह से घर में मां लक्ष्मी नहीं टिकती है। इसी के चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि किन लोगों के घर मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है, तो चलिए जानते हैं।

Also read : घर के मंदिरों में कितनी बार आरती करना माना जाता है शुभ, जानें सही तरीका: Hindu Belief

जानें, किन लोगों के घर में नहीं टिकती है मां लक्ष्मी

मां लक्ष्मी केवल उस घर में वास करती हैं जहां सकारात्मकता और शांति का माहौल होता है। यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास हो, तो आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना होगा। चाणक्य जी कहते हैं कि कलह और नकारात्मकता मां लक्ष्मी को घर से दूर भगाती है। इसलिए, परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सम्मान का माहौल बनाए रखें। मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं और कभी भी एक-दूसरे के प्रति अपशब्द नहीं बोलें। नकारात्मक विचारों और शिकायतों को अपने मन में प्रवेश न देने का प्रयास करें। सकारात्मक सोच रखें और जो कुछ आपके पास है उसके लिए कृतज्ञ रहें। मां लक्ष्मी सकारात्मक ऊर्जा से आकर्षित होती हैं।

Advertisement

चाणक्य जी के अनुसार, जिन घरों में अन्न का सम्मान किया जाता है, वहां लक्ष्मी जी की कृपा से कभी किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है और ऐसे लोगों का भंडार भी हमेशा भरा रहता है। कारण, अन्न केवल पेट भरने का साधन नहीं है, बल्कि यह जीवन का आधार है। अन्न का अपव्यय न करके हम इस अमूल्य धन का सम्मान करते हैं। वहीं, जिन घरों में अन्न का सम्मान नहीं किया जाता और भोजन बर्बाद किया जाता है, ऐसे लोगों के यहां अन्नपूर्णा माता का वास नहीं होता। कारण, जब हम अन्न को बर्बाद करते हैं, तो हम इसके साथ साथ उस मेहनत और परिश्रम को भी बर्बाद कर रहे होते हैं जो इस अन्न को उगाने और तैयार करने में लगी है। इस तरह, हम न केवल अपनी समृद्धि को नष्ट कर रहे होते हैं, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहे होते हैं।

आचार्य चाणक्य के अनुसार, मां लक्ष्मी केवल उन घरों में वास करती हैं जहां स्वच्छता और सुव्यवस्था का ध्यान रखा जाता है। वे गंदे और अव्यवस्थित स्थानों को पसंद नहीं करती हैं। इसलिए, यदि आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर में स्थायी रूप से निवास करें, तो अपने घर और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। हर दिन अपने घर की सफाई करें। धूल और मकड़ी के जाले नियमित रूप से साफ करें।कचरा इकट्ठा न होने दें और समय पर खाली कर दें।अपने बर्तन और कपड़े धोने के बाद उन्हें ठीक तरह से सुखा लें। अपने घर में सुगंध फैलाने के लिए दीपक या अगरबत्ती जलाएं।

Advertisement

चाणक्य जी के अनुसार, जिन घरों में ज्ञान का सम्मान नहीं किया जाता, वहां लक्ष्मी जी का वास कभी नहीं होता। ज्ञान ही सफलता और समृद्धि की कुंजी है। जब हम ज्ञान का सम्मान करते हैं, तो हम अपने जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि को आमंत्रित करते हैं। इसके अलावा, चाणक्य जी का यह भी मानना है कि व्यक्ति को हमेशा घर के बड़े और ज्ञान वाले लोगों का सम्मान करना चाहिए। बड़े और ज्ञान वाले लोग हमें जीवन में मार्गदर्शन देते हैं और हमें सही और गलत के बीच फर्क करने में मदद करते हैं। उनका सम्मान करके हम न केवल उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, बल्कि हमारे जीवन में सकारात्मकता भी आती है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement