कला प्रेमी हैं, तो हाथों पर सजाएं मोटिफ मेहंदी डिज़ाइन, हर कोई करेगा तारीफ: Motif Mehndi Design
Motif Mehndi Design: अगर आप मेहंदी लगाने के साथ-साथ कला प्रेमी भी हैं, जो आपके लिए मोटिफ मेहंदी डिज़ाइन बेस्ट हो सकता है। मोटिफ का अर्थ किसी वस्तु का चित्र या डिज़ाइन होता है। मेहंदी डिजाइन्स के रूप में इसे कई तरह के हाथों पर रूपांकन किया जाता है। अगर आप तरह-तरह के चित्र और वस्तु में रुचि रखते हैं, तो इस खास मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर जरूर लगाएं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे मोटिफ मेहंदी डिज़ाइन्स की लिस्ट बताने जा रहे हैं, तो आपके लुक को काफी ज्यादा अलग कर सकती है। आइए जानते हैं मोटिफ मेहंदी डिजाइन्स के कुछ प्यारे से लिस्ट-
दुल्हन के लिए बेस्ट है ये डिज़ाइन

अगर आप दुल्हन बनने जा रही हैं, तो यह आपके हाथों के लिए काफी ज्यादा भव्य डिज़ाइन हो सकता है। इसमें तीन आकृतियों जाल, दिल और कमल का कॉम्बिनेशन है, जो यह दर्शाता है कि आप एक कला प्रेमी हैं। अगर आप अपने हाथों को थोड़ा का कलात्मक दिखाना चाहती हैं, तो इस तरह के मेहंदी डिजाइन्स आपके हाथों के लिए काफी अच्छे हो सकते हैं। यह डिजाइन्स आपको भीड़ से काफी अलग बनाता है।
ये मोटिफ मेहंदी डिजाइन है अलग

अगर आप थोड़ा हैवी लुक चाहते हैं और तरह-तरह की आकृति को अपने हाथों पर दिखाना चाहते हैं, तो यह मोटिफ मेहंदी डिजाइन आपके हाथों के लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें उड़ता जहाज, हिल्स (पहाड़ियां), सहनाइयां, मोर, कमल जैसी कई आकृतिया हैं, जो आपकी मेहंदी डिजाइन को काफी अलग बनाता है। इससे आपके हाथों का लुक काफी अच्छा नजर आएगा। इस तरह के मेहंदी डिजाइन को लगाने से लोगों की नजर आपके चेहरे से ज्यादा आपके हाथों पर रहेगी।
कमल मोटिफ मेहंदी डिजाइन
कमल मोटिफ मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ा सकता है। इस तरह के मेहंदी डिजाइन्स को आप खास मौकों पर अपने हाथों पर लगा सकते हैं। खासतौर पर त्यौहार, शादी, पार्टी जैसे मौकों के लिए यह मेहंदी का डिजाइन काफी अच्छा हो सकता है। इसलिए अगर आप दुल्हन की बहन या सहेली हैं, तो इस डिजाइन को अपने हाथों पर जरूर ट्राई करें।

हनीमून मेमरी मोटिफ डिजाइन
मेहंदी डिजाइन से आप अपने हनीमून की मेमरी को ताजा कर सकते हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइन आपके पार्टनर को भी काफी ज्यादा पसंद आ सकते हैं। इसमें कपल्स के साथ ऐसी चीजों को रेखांकित किया गया है, जिसमें यादें बसी होती हैं। आप गोवा के अलावा कई अन्य तरहों की विशेषताओं को अपने मेहंदी के जरिए बयां कर सकते हो।

मोटिफ मेहंदी डिजाइन्स में किसी वस्तु या फिर चीजों को अंकित किया जाता है। यह काफी अलग और प्यारा सा मेहंदी का डिजाइन है। उम्मीद है कि आपको ये मेहंदी का डिजान्स पसंद आए हों। इसी तरह के डिजाइन्स को देखने के लिए हमारे अन्य मेहंदी सीरीज के आर्टिकल देख सकते हैं।