For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

अयोध्या के लिए मुस्लिम कारीगरों ने बनाई दुनिया की सबसे लंबी बांसुरी: Ram Mandir

02:47 PM Jan 20, 2024 IST | Sonal Sharma
अयोध्या के लिए मुस्लिम कारीगरों ने बनाई दुनिया की सबसे लंबी बांसुरी  ram mandir
Ayodhya Ram Mandir
Advertisement

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है और हर राज्यों से अपने जिले की लोकप्रिय वस्तुओं को अयोध्या भेजे जाने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में दुनिया की सबसे लंबी बासुरी को भी अयोध्या भेजा जा रहा है। दरअसल उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में अयोध्या के लिए 21 फीट 6 इंच की बांसुरी बनाई गई है। बताया जा रहा है कि यह बांसुरी दुनिया की सबसे लंबी बांसुरी है, जिसे मुस्लिम कारीगरों ने तैयार किया है।

लगभग 10 दिन में कारीगर हिना परवीन, शमशाद अहमद और अरमान नबी ने दुनिया में 21.5 फुट की बांसुरी तैयार की। इसे जनता के देखने के लिए अयोध्या में राम मंदिर के संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा।

इस परिवार ने साल 2021 में 16 फीट की बांसुरी भी बनाई थी जिसे गिनीज बुक में शामिल किया गया था। अब उन्होंने 21.6 फीट की बांसुरी बनाई है जो कि दुनिया की सबसे लंबी बांसुरी होगी।

Advertisement

Also read: 40 किलो चॉकलेट से बनाई राम मंदिर की प्रतिकृति, 4 दिन में तैयार हुआ केक

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement