For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

रोजाना 10 मिनट तक रगड़ें नाखून, ब्लड सर्कुलेशन तेज होने के साथ मिलेंगे ये अद्भुत फायदे: Nail Rubbing Benefits

07:00 PM Sep 20, 2023 IST | Ayushi Jain
रोजाना 10 मिनट तक रगड़ें नाखून  ब्लड सर्कुलेशन तेज होने के साथ मिलेंगे ये अद्भुत फायदे  nail rubbing benefits
Nail Rubbing Benefits
Advertisement

Nail Rubbing Benefits: कई बार आपने लोगों को नाखून रगड़ते हुए जरूर देखा होगा। दरअसल, यह एक प्रकार का व्यायाम होता है जो खासतौर पर बालों के लिए किया जाता हैं। जिसे बालयाम कहा जाता है। यह व्यायाम बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह बालों से जुड़ी हर समस्या जैसे बालों का सफेद होना, पतला होना और गंजेपन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाखून से नाखून रगड़ने से न सिर्फ बालों की बल्कि शरीर की भी कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इस व्यायाम की सबसे खास बात यह है कि इसे कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं।

नाखून को नाखून से रगड़ने के अनेक फायदे होते हैं इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। अगर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं होता है तो इससे त्वचा, बाल, मस्तिष्क के साथ हड्डियों और मांसपेशियों को भी नुकसान पहुंचता है। आज हम आपकों इस लेख के द्वारा नाखून रगड़ने के अनेक फायदे बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं

जानें, नाखून रगड़ने के फायदे

बालों का झड़ना रोके

Nail Rubbing Benefits
Nail Rubbing Benefits

इस भागदौड़ वाली जिंदगी में अक्सर लोग अपने बालों का ध्यान अच्छे से नहीं रख पाते हैं। दिनभर व्यस्त रहने वाले लोगों के लिए यह व्यायाम किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि इसमें ना ज्यादा समय लगता है और ना ही कोई मेहनत लगती है। नियमित रूप से नाखूनों को रगड़ने से शरीर में डाइहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को कंट्रोल में किया जा सकता है। नाखून रगड़ने से बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है साथ ही साथ बालों के झड़ने की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

Advertisement

गंजेपन की समस्या को करें दूर

कई बार हमारे बाल धूल और प्रदूषण की वजह से ज्यादा झड़ने लगते हैं। जिसके चलते लोगों को गंजे होने का डर सताता रहता है। इसलिए नियमित रूप से नाखून रगड़ने का अभ्यास करने से बालों का झड़ना कम हो जाता है। साथ ही साथ इससे बालों का रुका हुआ विकास फिर से शुरू हो जाता है और नए बाल उगना शुरू हो जाते हैं। जब नाखून आपस में टकराते हैं तो नर्व एंडिंग्स डेड हेयर फॉलिकल्स को फिर से जीवित करने के लिए मस्तिष्क को सिग्नल भेजती है।

तनाव से दिलाए छुटकारा

जिन लोगों को तनाव की समस्या रहती है या जो लोग जल्द ही तनाव का शिकार हो जाते हैं तो उन्हें नियमित रूप से यह व्यायाम जरूर करना चाहिए, क्योंकि जब नाखून आपस में टकराते हैं तो रिफ्लेक्सोलॉजी रिफ्लेक्स एरिया पर प्रेशर पड़ता है। इस प्रेशर से शरीर में होने वाले दर्द और स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।

Advertisement

मस्तिष्क में करें सुधार

दिमाग तेज करने के लिए भी व्यायाम किसी रामबाण से कम नहीं हैं। हमारे नाखूनों में कई एक्यूप्रेशर पॉइंट्स मौजूद होते हैं, जो सीधे हमारे दिमाग से जुड़े होते हैं। जब नाखून आपस में टकराते हैं तो इससे एक्यूप्रेशर पॉइंट पर प्रेशर पड़ता है और मस्तिष्क के कार्य करने की क्षमता में सुधार होता है।

त्वचा में लाए निखार

Nail Rubbing Benefits
Nail Rubbing Benefits

नाखूनों के रगड़ने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिस वजह से त्वचा पर प्राकृतिक चमक आती है और त्वचा की कोशिकाओं को पोषण मिलता है। जब शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है तो अपने आप त्वचा की समस्याएं खत्म हो जाती है। इतना ही नहीं यह एजिंग के लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है। यह व्यायाम करने से त्वचा जवां नजर आती है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement