For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

खाने से पहले या बाद में....आखिर क्या है मिठाई खाने का सही समय, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ: National Dessert Day

मीठा खाना कुछ लोगों के लिए तृप्ति से जुड़ा है। मीठे के बिना उन्हें खाना अधूरा लगता है। मीठे को हमारे संस्कृति में भी बहुत ही जरूरी माना गया है।
02:30 PM Oct 12, 2023 IST | Ankita Sharma
खाने से पहले या बाद में    आखिर क्या है मिठाई खाने का सही समय  जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ  national dessert day
National Dessert Day 2023
Advertisement

National Dessert Day: मीठा किसे पसंद नहीं होता। बच्चों को चॉकलेट तो युवाओं को आइसक्रीम और बुजुर्गों को मिठाई के रूप में कहीं न कहीं मीठा पसंद होता ही है। हालांकि फूडी भारतीयों को हर किस्म का मीठा पसंद होता है और इसके बिना उनका भोजन अधूरा माना जाता है। दुनियाभर के ऐसे ही मीठे के शौकीन लोगों के नाम है 'नेशनल डिजर्ट डे।' हर साल 14 अक्टूबर को दुनियाभर में 'नेशनल डिजर्ट डे' मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत कैसे हुई इसकी सटीक जानकारी नहीं है। हालांकि लोग इसे बड़े ही शौक से सेलिब्रेट करते हैं।

ऐसे हुई मीठे की शुरुआत

National Dessert Day
National Dessert Day-Sweets are also considered very important in our culture.

मीठा खाना कुछ लोगों के लिए तृप्ति से जुड़ा है। मीठे के बिना उन्हें खाना अधूरा लगता है। मिठाइयों को हमारे संस्कृति में भी बहुत ही जरूरी माना गया है। हर पूजा में, हवन-अनुष्ठान में, खुशियों में, पार्टी में मीठा जरूरी है। सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में मीठा लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। मिठाई की शुरुआत कब हुई इसका कोई सटीक प्रमाण नहीं है। लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार प्राचीन इजिप्ट में मिठाई बनने के सबसे पुराने सबूत मिले हैं। उस समय लोग खजूर और शहद से मिठाइयां बनाते थे। वहीं 'पाई' या पेस्ट्री बनाने की शुरुआत प्राचीन ग्रीस से जुड़ी है। माना जाता है कि ग्रीस में ही सबसे पहले फलों से भरी पेस्ट्री बनाई गई।

ये है बड़ा कंफ्यूजन

मीठा भोजन का हिस्सा है, लेकिन इसे खाने से पहले खाना चाहिए या बाद में, इसे लेकर अक्सर लोग असमंजस में रहते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि मीठा खाने से पहले खाना चाहिए। वहीं कुछ का बोलना है कि इसे बाद में खाना अच्छा रहता है। हालांकि मीठा हमेशा सीमित खाना ही अच्छा रहता है। ज्यादा मीठा मोटापे, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है।

Advertisement

खाने से पहले मीठा का मतलब

आयुर्वेद के अनुसार मीठा हमेशा भोजन से पहले करना चाहिए।
National Dessert Day-According to Ayurveda, sweets should always be consumed before meals.

आयुर्वेद के अनुसार मीठा हमेशा भोजन से पहले करना चाहिए। दरअसल, अन्य खाद्य पदार्थों के मुकाबले मीठे को पचने में अधिक समय लगता है। इसलिए खाने से पहले मीठा खाने से डाइजेस्टिव सिक्रेशन का फ्लो तेज हो जाता है। इतना ही नहीं मीठा आपके टेस्टबर्ड्स को भी एक्टिवेट कर देता है, जिससे आपको खाने का स्वाद ज्यादा आएगा। जब हम खाने से पहले मीठा खाते हैं तो यह आसानी से पच जाता है।

खाने के बाद मीठा हो जाए

अक्सर आपने लोगों को खाने के बाद मीठा खाते देखा होगा, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार यह चलन बहुत गलत है। इसके कई नुकसान है। खाने के बाद मीठा खाने से पाचन प्रक्रिया कम हो जाती है। जिससे गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। वहीं आजकल खाने के बाद आइसक्रीम खाने का चलन है, जो बहुत ही खतरनाक है। जब हम खाना खाते हैं तो उसे पचाने के लिए पेट में डाइजेस्टिव फायर बनती है। लेकिन ठंडी आइसक्रीम इस डाइजेस्टिव फायर को शांत कर देती है, जिससे पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement