For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

ब्रा से जुड़ी ये महत्वपूर्ण बातें नहीं जानती होंगी आप, आपके हर सवाल का जवाब है यहां: National No Bra Day

यह खास दिन उन महिलाओं को सम्मान और हिम्मत देने का भी जरिया है जो ब्रेस्ट कैंसर की लड़ाई लड़ रही हैं या जो ये जंग जीत चुकी हैं। इस दिन की शुरुआत 9 जुलाई 2011 को हुई, हालांकि तीन साल बाद इसे 13 अक्टूबर को स्थानांतरित किया गया और तभी से इस दिन नेशनल नो ब्रा डे मनाया जाने लगा।
11:30 AM Oct 12, 2023 IST | Ankita Sharma
ब्रा से जुड़ी ये महत्वपूर्ण बातें नहीं जानती होंगी आप  आपके हर सवाल का जवाब है यहां  national no bra day
National No Bra Day Facts
Advertisement

National No Bra Day: दुनियाभर में हर साल 13 अक्टूबर को 'नेशनल नो ब्रा डे' मनाया जाता है। 'ब्रा' एक ऐसा शब्द है, जिसे आज भी हमारे समाज में महिलाएं बहुत ही झिझक के साथ बोलती हैं। लेकिन इससे जुड़ी बातें जानना हर महिला के लिए बहुत जरूरी है। दिनभर के काम के बाद जब महिलाएं ब्रा के बंधन से मुक्त होती हैं, तब उन्हें चैन की सांस मिलती है। यह खबर पढ़ने वाली लगभग हर महिला इस पीड़ा और परेशानी को सामना रोज करती है, लेकिन आखिर कहे किसे। हालांकि नेशनल नो ब्रा डे का उद्देश्य सिर्फ यह छोटी सी राहत नहीं है, उनका लक्ष्य है महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना और उन्हें इससे लड़ने के लिए तैयार करना।

ऐसे हुई इस खास दिन की शुरुआत

National No Bra Day
This special day is also a way to give respect and courage to those women who are fighting the battle of breast cancer.

यह खास दिन उन महिलाओं को सम्मान और हिम्मत देने का भी जरिया है जो ब्रेस्ट कैंसर की लड़ाई लड़ रही हैं या जो ये जंग जीत चुकी हैं। इस दिन की शुरुआत 9 जुलाई 2011 को हुई, हालांकि तीन साल बाद इसे 13 अक्टूबर को स्थानांतरित किया गया और तभी से इस दिन नेशनल नो ब्रा डे मनाया जाने लगा। भारत में महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।  देश में लगभग हर चार मिनट में एक महिला इस कैंसर का शिकार हो रही है। वहीं अमेरिका में हर आठ में से एक महिला स्तन कैंसर से पीड़ित है। लंबे इलाज के साथ ही महिलाओं को कई बार अपना यह अंग खोना पड़ता है। जिससे वे डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं। कई बार वे कृत्रिम अंग लगाकर इसकी भरपाई की कोशिश करती हैं। महिलाओं की इसी असहनीय पीड़ा को इंगित करने के लिए दुनियाभर के देशों की कई महिलाएं इस दिन बिना ब्रा पहने, ऐसी महिलाओं को संबल और सम्मान देती हैं।

क्या रात में ब्रा पहनकर सोना चाहिए

विशेषज्ञों के अनुसार रात के समय ब्रा पहनकर नहीं सोना चाहिए।
National No Bra Day-According to experts, one should not sleep wearing a bra at night.

ब्रा और इससे जुड़ी बातें करने का चलन फिलहाल हमारे समाज में कम है। ऐसे में कई सवाल महिलाओं के दिल के किसी कोने में दबे रह जाते हैं। इन्हीं में से एक है, क्या रात में ब्रा पहनकर सोना ठीक है। तो इसका जवाब है 'नहीं'। विशेषज्ञों के अनुसार रात के समय ब्रा पहनकर नहीं सोना चाहिए। ब्रा उतारकर सोने के कई फायदे होते हैं। लंबे समय तक टाइट ब्रा पहनने से अकसर महिलाओं को छाती में संकुचन होने लगता है। कई बार पीठ का रक्त संचार भी बाधित हो जाता है और मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। ब्रा उतारकर सोने पर आपको नींद अच्छी और गहरी आएगी। कई बार ब्रा के कारण काफी पसीना आ जाता है, जो फंगल इंफेक्शन का कारण बन जाता है।

Advertisement

क्या अंडर वायर ब्रा से कैंसर हो जाता है  

ब्रा पहनने को लेकर कई मिथक भी जुड़े हैं। इन्हीं में से एक है अंडर वायर ब्रा से कैंसर होने की आशंका। दरअसल, इन दिनों अंडर वायर ब्रा काफी चलन में है। लेकिन इसे लेकर युवतियों को आशंका होती है क्या यह ब्रेस्ट कैंसर का कारण हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है। ऐसे में यह सिर्फ एक मिथक है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement