For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

घर पर ही बच्चों को सिखाएं नेचुरल कलर बनाना: Natural Holi Colours

03:00 PM Mar 04, 2023 IST | Abhilasha Saksena
घर पर ही बच्चों को सिखाएं नेचुरल कलर बनाना  natural holi colours
Advertisement

Natural Holi Colours: होली आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और रंगों से खेलने को लेकर सभी उत्साहित हैं। खासतौर पर बच्चों को तो होली का इसी वजह से बेसब्री से इंतज़ार रहता है। लेकिन, पेरेंट्स की हमेशा ये ही चिंता रहती है कि इन केमिकल रंगों से बच्चों की मुलायम स्किन खराब ना हो जाए, साथ ही आँखों और मुह में भी इन रंगों के जाने का डर बना रहता है। अगर आपकी भी यह परेशानी है, तो आप अपने बच्चों को घर पर होली के रंग बनाने सिखाइए और फिर उनको जितना रंग खेलना है, खेलने दीजिये। जानते हैं सेफ होली खेलने के लिए घर पर नेचुरल कलर बनाने के तरीके।

यह भी देखे-5 तरीके से मनाएं पार्टनर के साथ रोमांटिक होली

Natural Holi Colours: लाल रंग

Natural Holi Colours
Red Natural Holi Colours

होली में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला रंग लाल ही होता है। इसको बनाने के लिए आप एक कटोरी में अरारोट या टेलकम पाउडर ले लीजिये, फिर एक चुकंदर को किस लें। उसके बाद इसको छलनी में रखकर अच्छे से दबाकर एक कटोरी में इसका रस निकाल लें। अब इस रस को थोड़ा-थोड़ा लेकर अरारोट वाली कटोरी में मिलाते जाएं और अच्छे से हाथों से इसको मिक्स करें। अब इसको एक पेपर पर फैला दें और सूखने दें। बस तैयार हो गया होली का लाल रंग।

Advertisement

हरा रंग

Natural Holi Colours Tips
Green Holi Colours

एक कटोरी में अरारोट यानी कॉर्नस्टार्च के 5 चम्मच लेकर इसमें हरे रंग का फूड कलर मिलाएं। इसमें बहुत ही थोड़ा-सा पानी मिलाकर हाथों से मसलकर अच्छे से दोनों को मिला लें। लगभग 5 मिनट तक अच्छे से मसलें, जिससे दोनों खूब मिक्स हो जाएं। अब इस रंग को रातभर के लिए खुला छोड़ दें। सुबह जब ये अच्छे से सूख जाए, तो फिर आप इसको मिक्सर में पीस लें। अब यह रंग आपके उपयोग के लिए तैयार हो चुका है।

पीला रंग

Natural Holi Colours at home
Homemade Yellow Colour

पीला रंग बनाने के लिए 5 चम्मच बेसन में आधी चम्मच हल्दी डालकर दोनों को तीन से चार बार छननी से छान लें। इससे इसका पाउडर बन जायेगा। इसको गुलाल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा पीला रंग बनाने के लिए संतरे के छिलकों को पीसकर इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें अब इस पेस्ट को टेलकम पाउडर में थोड़ा-थोड़ा डालकर मिक्स करें और फिर इसको सूखने के लिए न्यूज़ पेपर पर फैला दें।

Advertisement

बैंगनी

Voilet homemade colour
voilet colour

बैंगनी रंग बनाने के लिए आप बैंगनी रंग की गोभी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल यह बाजार में आसानी से मिल जाती है। इसे काटकर गर्म पानी में उबाल लें, इससे गोभी का बैगनी रंग पानी में आ जाएगा। फिर इसे थोड़ा गाढ़ा होने तक उबालें और फिर इसमें कॉर्न फ्लोर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और रात भर सूखने दें।

नीला रंग

Organic colours
blue colour

नीले रंग बनाने के लिए नीले गुड़हल के फूल की पंखुड़ियां का उपयोग कर सकते हैं। इसको चावल के आटे के साथ मिलाकर गुलाल बना सकती हैं। गीला रंग बनाने के लिए गुड़हल के फूल को पानी में पीसकर बने मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

इस बार होली पर आप भी अपने बच्चों को ये रंग बनाना जरूर सिखाएं और एन्जॉय करें सेफ होली।

Advertisement
Tags :
Advertisement