For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

नवरात्रि 2021: लिक्विड फास्टिंग से शरीर होगी डिटॉक्सिफाई

02:13 PM Oct 11, 2021 IST | Mitali Jain
नवरात्रि 2021  लिक्विड फास्टिंग से शरीर होगी डिटॉक्सिफाई
Navratri 2021
Advertisement

नवरात्रि के दिनों में लोग तरह-तरह के फूड आइटम्स बनाकर उसे खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप नवरात्रि व्रत पर मां की आराधना करते हुए खुद को लाभ पहुंचाना चाहती हैं, तो ऐसे में लिक्विड फास्टिंग करने पर विचार कर सकती हैं। लिक्विड फास्टिंग से न केवल आपको अपनी बॉडी की एनर्जी को रिस्टोर करने में मदद मिलती है, बल्कि यह उन लोगों के लिए भी एक फायदेमंद विकल्प है, जो वजन को कम करने की फिराक में हैं। इतना ही नहीं, चूंकि आप लिक्विड फास्टिंग के दौरान जूस, सूप, नारियल पानी व छाछ जैसे ऑप्शन को चुनते हैं, तो इस तरह व्रत रखने से आपकी बॉडी में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है।

लिक्विड फास्टिंग को यूं तो कभी भी किया जा सकता है, नवरात्रि व्रत में जब आप पूरियां व अन्य हैवी चीजें खाते हैं तो बीच-बीच में लिक्विड फास्टिंग करना अधिक बेहतर रहता है। लिक्विड फास्टिंग के दौरान विभिन्न तरह के फलों व सब्जियों के रस को ही बतौर आहार लिया जाता है। चूंकि, फल और सब्जियां आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं। जूस में कई सक्रिय घटक होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। मसलन, इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। साथ ही यह आपके इम्युन सिस्टम को भी बूस्टअप करता है। साथ ही साथ इस तरह फास्टिंग करने से आपको वजन कम करने में भी मदद मिलेगी। तो चलिए जानते हैं लिक्विड फास्टिंग के लिए कुछ बेहतरीन रेसिपीज और फायदे-

वाटरमेलन मिंट जूस

Advertisement

watermelon juice

चूंकि तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसे जूस के रूप में लेना एक अच्छा विचार है। साथ ही यह काफी मीठा होता है, तो आपको अतिरिक्त चीनी मिलाने की भी आवश्यकता नहीं होगी। आप इस जूस को बनाते समय इसमें मिंट मिला सकते हैं। यह आपके शरीर को ताजगी व ठंडक प्रदान करेगा। व्रत के दौरान इसे पीकर आप खुद को अधिक तरोताजा महसूस कर सकते हैं। इस पेय पदार्थ को बनाने के लिए आप सबसे पहले तरबूज को काट कर उसके बीज निकाल लें। अब तरबूज के कटे हुए टुकड़ों को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें। साथ ही, इसमें पुदीने के पत्ते, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च और सेंधा नमक डालें। अब आप इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। इसे तब तक अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक यह एक स्मूद टेक्सचर न बन जाए। इस जूस को ठंडा-ठंडा ही पीएं।

बनाएं मैंगो लस्सी

Advertisement

mango lassi

नवरात्रि व्रत के दौरान दही खाना काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन आप लिक्विड फास्टिंग के दौरान इसे बतौर छाछ नहीं पीना चाहते हैं तो मैंगो लस्सी बनाकर इसे पी सकती हैं। यह ना केवल आपको बार-बार लगने वाली भूख को नियंत्रित करेंगे, बल्कि आपके टेस्ट बड को भी शांत करेंगे। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मीठे आम लेकर उसे धोकर छील लें और फिर उसे काटकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। अब इसमें दही और बर्फ के टुकड़े डालें। इसे एक बार फिर से ब्लेंड करें। अगर आप चाहें तो इसमें रोज एसेंस भी डाल सकती हैं।

अंगूर का रस

Advertisement

grapes juice

अंगूर का जूस पीने में बेहद ही लाजवाब होता है। अगर आपने इसे अभी तक ट्राई नहीं किया है, तो इसे एक बार जरूर बनाएं। इस फ्रूट जूस को बनाने का एक लाभ यह भी है कि इसके लिए आपको अलग से किसी सामग्री की जरूरत नहीं होगी। अगर आप चाहें तो केवल अंगूर का रस निकालकर उसे पी सकती हैं। चूंकि इनमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसलिए वे आपको अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रख सकते हैं।

इसे बनाने के लिए आप अपनी पसंद के अंगूर लें और उसे अच्छी तरह धो दें। अब, इन्हें एक बड़े कटोरे में डालें और पानी से भर दें। करीबन 4-5 मिनट तक इसे ऐसे ही भीगने दें। अब अंगूरों से अतिरिक्त पानी निकाल लें। अब आप अंगूर को एक ब्लेंडर में डालें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नीबू का रस भी डाल सकते हैं। इसके बाद, इसे अच्छे से ब्लेंड करें और सर्व करें। आप इसे बिना छाने ही पी सकती हैं, इससे आपको फाइबर कंटेंट भी मिलेगा।

पपीते का जूस

papaya juice

पपीते का सेवन करना पाचनतंत्र के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप नवरात्रि व्रत के दौरान लिक्विड फास्टिंग पर हैं, तो पपीते का जूस बनाकर इसे पी सकती हैं। इसे बनाने के लिए पपीते को धोकर, छीलकर टुकड़ों में काट लें। अब, एक ब्लेंडर लें और उसमें पपीते के टुकड़े, ऑरेंज जूस, नींबू का रस, चीनी, काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक व थोड़ा ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। इसे आप तब तक ब्लेंड करें, जब तक कि आपको एक स्मूद कंसिस्टेंसी ना मिल जाए।

Advertisement
Tags :
Advertisement