For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

नेकलेस के इन लेटेस्ट डिजाइन से आप पा सकते हैं स्टेटमेंट लुक: Necklace Designs

04:30 PM Sep 17, 2023 IST | Anjali Mrinal
नेकलेस के इन लेटेस्ट डिजाइन से आप पा सकते हैं स्टेटमेंट लुक  necklace designs
Necklace Designs
Advertisement

Necklace Designs: महिलाओं के लिए कपड़ों के साथ-साथ ज्वेलरी का अहम रोल होता है क्योंकि ज्वेलरी के बिना सब कुछ अधूरा सा लगता है। देखा जाए तो ज्वेलरी एक अहम रोल अदा करता है। मार्केट में बहुत अलग-अलग तरह के डिजाइन ज्वेलरी के देखने को मिल जाते हैं और वह बहुत स्टाइलिश भी होते हैं, परंतु किसी फंक्शन या शादी में जाना हो तो उसकी तैयारी कुछ अलग से करनी पड़ती है।

आजकल देखा जाए तो लुक को आकर्षक बनाने के लिए स्टेटमेंट नेकपीस को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। जिससे अपने लुक को और भी ज्यादा आकर्षित बनाया जा सकता है। ऐसे में आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ नेकलेस के ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइंस बताने जा रहे हैं जिन्हें आप किसी शादी या फंक्शन के लिए कैरी कर सकते हैं।

फ्यूजन वाला नेकपीस

Necklace Designs
Fusion Necklace Designs

इस तरह के आजकल डिजाइन बहुत ही ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। अगर इस नेकलेस की बात की जाए तो यह राजपूत और मुगल कल्चर से इंस्पायर्ड है। इस तरह का मिलता-जुलता एंटीक नेकलेस आपको बाजार में ₹100 से लेकर ₹300 तक आसानी से मिल जाएगा। अगर आप चाहे तो इस तरह के नेकलेस को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

Advertisement

चोकर स्टाइल वाला नेकलेस

Chokar Necklace Designs
Chokar Necklace Designs

ब्रेडेड चैन वाला नेकलेस

आजकल के समय में खुद को स्टाइलिश बनाने के लिए चोकर वाले सेट बहुत ही ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप इसी तरह से मिलता जुलता सेट खरीदना चाहते हैं तो यह आपको ₹500 से लेकर ₹1000 तक आसानी से मिल जाएगा। इस तरह के चौकर सेट ट्रेडिशनल वियर के साथ बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इसी के साथ अगर आप चाहे तो मैचिंग गोल्ड इयररिंग्स भी पहन सकते हैं और इन्हें आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

braided Necklace Designs
braided Necklace Designs

अगर इस नेकलेस की बात की जाए तो इसे ट्रेडिशनल के साथ पहना जा सकता है। यह बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश नजर आता है। मार्केट में यह आपको ₹150 से लेकर ₹350 तक आसानी से मिल जाएगा। इसी के साथ आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। इसको पहनने के बाद आपको बहुत ही ज्यादा कूल लुक मिलेगा।

Advertisement

पेंडेंट स्टाइल नेकलेस

pendant style Necklace Designs
pendant style Necklace Designs

पंडेड स्टाइल वाले नेकलेस बहुत ही ज्यादा पहने जाते हैं। इसे आप साड़ी के साथ पहन सकते हैं। यह बहुत ही ज्यादा स्टाइलिश लुक देता है। वही अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो यह मार्केट में लगभग ₹250 से लेकर ₹500 तक आसानी से मिल जाता है। अगर आप चाहे तो इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। इस तरह के नेकलेस में हल्की और भारी सभी तरह के डिजाइन भी मिल जाते हैं। अगर आप चाहे तो इस लुक के साथ इयररिंग्स अवॉइड कर सकते हैं।

अगर आप भी ज्वेलरी पहनने के शौकीन है तो इस तरह के नेकलेस ट्राई कर सकते हैं, जो पहनने में और देखने में बहुत ही ज्यादा आकर्षक लगते हैं। अगर आप भी ट्रेंडी और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को बिल्कुल भी मिस ना करें। उम्मीद करते हैं आपको हमारी जानकारी पसंद आई होगी।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement