For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

गर्मी के मौसम में आई मेकअप करते समय कभी ना करें ये 7 गलतियां: Summer Eye Makeup

05:00 PM Apr 24, 2024 IST | Swati Kumari
गर्मी के मौसम में आई मेकअप करते समय कभी ना करें ये 7 गलतियां  summer eye makeup
Summer Eye Makeup
Advertisement

Summer Eye Makeup: गर्मी के मौसम में हमें मेकअप करते वक्त कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। खास तौर पर इस दौरान हमारी त्वचा अधिक सेंसिटिव हो जाती है और बात जब आंखों की आती है, तो हमें अत्यधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आई मेकअप टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनका आपको गर्मी के मौसम में ध्यान रखना चाहिए।

कई महिलाएं अपनी पलकों को लंबा दिखाने के लिए आईलैश लगाती हैं। ऐसे में कई बार इसका चुनाव करते वक्त गलतियां कर बैठती हैें। इसकी वजह से आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। दरअसल, अगर आपकी आंखें ज्यादा छोटी हैं, तो उसी हिसाब से आईलैशेज खरीदें। अगर आप ज्यादा लंबी आईलैश यूज करती हैं, जो इससे आपकी आंखों और ज्यादा खराब नजर आ सकती हैं। इसलिए आईलैश खरीदते समय इसे अपनी आंखों पर रखकर चेक करें कि यह आपकी आंखों पर सही लग रहा है या नहीं।

कई बार महिलाएं बोल्ड लुक पाने के लिए आंखों पर मोटा आई लाइनर लगा लेती हैं। इससे उनका लुक और ज्यादा खराब हो सकता है। गर्मी के मौसम में आप अधिक मोटा लाइनर न लगाएं। खासतौर पर अगर आपकी आंखें छोटी हैं, तो ज्यादा बोल्ड आईलाइनर न लगाएं। इससे आपका लुक खराब हो सकता है। इसलिए आंखों के साइज के हिसाब से ही अपनी आंखों पर लाइनर लगाएं।

Advertisement

अगर आपकी आंखें छोटी है, तो आंखों के आसपास ब्लैड कलर को लगाने से अवॉइड करें। खासतौर पर आपको अपनी आंखों पर काजल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, बल्कि इसके बजाय आप व्हाइट काजल का प्रयोग करें। अगर आप थोड़ा अलग लुक पाना चाहते हैं, तो न्यूड पेसिंल का भी प्रयोग कर सकती हैं।

Also read: नेच्यूरल आई मेकअप ट्यूटोरियल स्टेप बाए स्टेप: Natural Eye Makeup

Advertisement

Summer Eye Makeup
Eyeshadow Applying Tip

गर्मी के मौसम में अगर आप आई मेकअप कर रही हैं, तो कोशिश करें कि अपनी आंखों पर क्रीम के बजाय पाउडर आईशैडो और लिक्विड आईलाइनर लगाएं। इससे आपका मेकअप जल्दी पसीने से बहेगा नहीं। इसके साथ ही आप अंत में आई मेकअप को लॉक करने के लिए मेकअप फिक्सर का इस्तेमाल करना ना भूलें।

आज के समय में सोशल मीडिया पर कई फैशन ट्रेंड करते हैं। ऐसे में आपको इन ट्रेंड्स को आंख बंद करके फॉलो करने की जरूरत नहीं है। खासतौर पर आई मेकअप के मामलों में इस तरह के ट्रेंड को फॉलो करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपका लुक बिगड़ सकता है।

Advertisement

 Eyeliner
Summer Eye Make-up Tips - Eyeliner

गर्मी के मौसम में आई मेकअप करने से पहले हमेशा आई प्राइमर का इस्तेमाल करना ना भूलें, क्योंकि आई प्राइमर आंखों के मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही इसका बेस सॉफ्ट होता है, जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है। आप सबसे पहले थोड़ा-सा आई प्राइमर लगाएं और इसे सूखने दें। फिर इसके बाद आई शैडो बेस का उपयोग करें। हालांकि, आपके पास आई शैडो बेस नहीं है। तो आप फाउंडेशन या कंसीलर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

Skin Patch Test
Summer Eye Make-up Tips- Skin Patch Test

अगर आप बाजार से कोई नया मेकअप प्रोडक्ट्स आई मेकअप के लिए लाई हैं, तो सबसे पहले इसका अपने हाथों पर पैच टेस्ट कर लें। ऐसा करने से आप आई एलर्जी से बच सकती हैं। साथ ही आपकी आंखों में होने वाली अन्य परेशानियों से भी बचाव किया जा सकता है। खास तौर पर इस बात का उन महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए, जिनकी त्वचा सेंसिटिव है। गर्मी के मौसम में त्वचा और भी ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है।

Advertisement
Tags :
Advertisement