For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

'सुहागन चुड़ैल' में निया शर्मा चुडै़ल के रुप में आएंगी नजर: Suhagan Chudail Cast

11:33 AM May 16, 2024 IST | Yasmeen Yasmeen
 सुहागन चुड़ैल  में निया शर्मा चुडै़ल के रुप में आएंगी नजर  suhagan chudail cast
Suhagan Chudail Cast
Advertisement

Suhagan Chudail Cast: टेलीविजन एक्टर निया शर्मा अपने फैशन के लिए जानी जाती हैं। वो बहुत एक्सपेरिमेंट करती हैं और कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार होती हैं लेकिन इस बार उनके नाम की चर्चा उनके एक नए शो के कारण है। इसमें वे चुड़ैल का नेगेटिव किरदार निभाने वाली हैं। कलर्स पर यह शो 27 मई से ऑन एयर होगा। शो का नाम सुहागन चुड़ैल है। कलर्स ने इसका प्रोमो जारी कर दिया है। प्रोमो में निया का अंदाज देखते ही बन रहा है। इसमें इनके किरदार का नाम निशिगंधा है। वहीं सुहागन के रुप में देबचंद्रिमा सिंघा राय और नायक के रुप में जैन ईबाद खान नजर आने वाले हैं। इस शो में एक सुहगन का प्रेम और एक चुड़ैल के षड़यंत्र नजर आने वाले हैं। कलर्स ने इसका प्रोमो जारी करते हुए लिखा है एक चुडै़ल सुहागन बनने आई है पर सच्चे प्यार से उसकी लड़ाई है।

Also read: इस रूटीन से खुद को फिट और उर्जावान रखती हैं निया,करती हैं वर्कआउट: Nia Sharma Workout

किरदार को लेकर उत्सुक हैं निया

नागिन के बाद निया एक दोबारा से एक नेगेटिव किरदार में नजर आने वाली हैं। यह एक सुपरनेचुरल शो रहेगा। वैसे भी कलर्स चैनल अपने पौराणिक और सुपरनेचुरल सीरियल्स के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में चुड़ैल पर आधारित सीरियल जल्द ही टीवी पर नजर आने वाला है। इस सीरियल के लिए निया काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा है कि एक्टर के तौर पर अलग- अलग किरदारों को करना एक अनुभव लेकर आता है।

Advertisement

अब बात करते हैं देबचंद्रिमा की

जहां एक ओर चुड़ैल के रुप में निया शर्मा नजर आने वाली हैं। वहीं 24 साल की बंगाली बाला देबचंद्रिमा एक सुहगान की भूमिका में नजर आने वाली हैं। वे एक सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर हैं। देबचंद्रिमा बंगाली धारवाहिकों का एक जाना- माना नाम हैं। इन्होंने स्टार जलसा में देवी पार्वती का किरदार बहुत खूबसूरती से निभाया था। इसके अलावा वे बंगाल टाइगर यानी कि सौरव गांगुली के होस्ट किए दादागिरी' में भी हिस ले चुकी हैं।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement