नीता अंबानी के ये एथनिक लुक्स है इंस्पायरिंग, पहनकर आप भी लगेंगी रॉयल: Nita Ambani Ethnic Look
Nita Ambani Ethnic Look: अंबानी फैमिली की लेडी लीडर नीता अंबानी अपनी लग्जरी और रॉयल लाइफ के लिए चर्चाओं में रहती हैं। उनके शौक के बारे में कई किस्से बहुत ही मशहूर है। कहा जाता है उनकी एक-एक ड्रेस बहुत ही महंगी होती है। हर महिला उनके लुक्स से काफी इंस्पायर होती है। उनके फैशन का हर कोई दीवाना है और हर कोई उनके जैसी लग्जरी लाइफ जीने का सपना देखता है।
यह भी देखें-दिखना चाहती हैं क्लासी तो ट्राई करें ये इजी हेयरस्टाइल, लगेंगी सबसे खास: Classy Hairstyles
इसके साथ ही नीता अंबानी को उनके फैशन के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। नीता अंबानी अपने देसी इंडियन अंदाज से सभी का दिल जीत लेती हैं। उनको अक्सर इंडियन ड्रेसेस जैसे साड़ी और लहंगा में ही देखा जाता है।
यही कारण है कि लोग उनके स्टाइल को इतना पसंद करते हैं। अगर आप भी नीता अंबानी के लुक्स से इंस्पीरेशन लेना चाहती है, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको उनके सबसे बेहतरीन एथनिक लुक्स के बारे में बताएंगे।
पर्पल लहंगा है शानदार
AdvertisementView this post on InstagramAdvertisement
नीता अंबानी काफी रॉयल कपड़े पहनने का शौक रखती हैं। इस बात का सबूत उनके ये लुक्स हैं। इस रॉयल पर्पल लहंगा में नीता अंबानी बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उनका ये लुक दिल को छू लेने वाला है। इस वेलवेट लहंगा में नीता अंबानी किसी रानी से कम नहीं लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग सेमी स्लीव ब्लाउज कैरी किया है, जो बहुत ही प्यारा लग रहा है। साथ में इंब्रायड्री वेलवेट दुपट्टा लुक को कंप्लीट कर रहा है। साथ ही लुक में चार-चांद लगाने के लिए उन्होंने शानदार ज्वैलरी कैरी की है।
ऑरेंज रजवाड़ा लंहगा कलेक्शन
रानियों जैसी खूबसूरत नीता अंंबानी का ये रजवाड़ा लंहगा लुक काफी शानदार है। इस लुक में अंबानी फैमिली की लेडी लीडर कमाल की लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने हाफ स्लीव ब्लाउज कैरी किया है। साथ में उन्होंने ट्रेडिशनल इंडियन तरीके से दुपट्टा कैरी किया है। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने टेंपल ज्वैलरी पेयर की है। उनका ये लुक उनके भारतीय संस्कृति से प्यार को दिखाता है।
गोल्डन हैवी स्टोन वर्क सूट
नीता अंबानी के आउटफिट्स काफी हैवी होते हैं। उनके ज्यादातक एथनिक आउटफिट्स पर हैवी स्टोन वर्क होता है, जो उनके रॉयल होने की पहचान है। इस सूट में भी नीता काफी गॉर्जियस लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने लूज पैंट्स और ऑफव्हाइट गोल्डन बॉर्डर दुपट्टा पेयर किया है। साथ में एक सिंपल चोकर ज्वैलरी उनके लुक को कंप्लीट कर रही हैं।
ऑफ व्हाइट एंड ऑरेंज स्टोनवर्क साड़ी
इस डबल कलर साड़ी में नीता अंबानी बहुत ही प्यारी लग रही हैं। उनकी इस स्पेशल साड़ी में काफी बारीक स्टोनवर्क हो रखा है। इस साड़ी को नीता अंबानी ने बहुत ही शानदार और देसी तरीके से ड्रेप किया है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ऑरेंज ब्लाउज और हैवी ज्वैलरी पेयर की है।
क्रीम कलर हैवी इंब्रायड्री लंहगा
इस तरह के हैवी इंब्रायड्री लंहगा काफी शानदार लगते हैं। नीता अंबानी का ये रॉयल लंहगा लुक दिल को छू लेने वाला है। इसे तो हर महिला जरूर ट्राई करना चाहेगी। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हैवी ज्वैलरी पेयर की है। उनका ये महारानी लुक है ना सबसे हटके।
आपको भी नीता अंबानी के इन लुक्स से इंस्पीरेशन लेनी चाहिए। इन लुक्स को आप भी रिक्रिएट कर सकती हैं।