For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

20+ नोएडा में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल

10:30 AM Apr 25, 2024 IST | Sanjaya Shepherd
20  नोएडा में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Noida Me Ghumne ki Best Jagah
Advertisement

Noida Me Ghumne ki Best Jagah: नोएडा उत्तर प्रदेश का एक भीड़भाड़ भरा शहर होने के साथ एक बहुत ही ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। यह एक ऐसी जगह है जहां पर आप घूमने के साथ- साथ जमकर शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। इस जगह पर आपको एक तरफ़ जहां बड़े बड़े शोपिंग कॉम्प्लेक्स देखने को मिलते हैं वहीं पर कई सुंदर पार्क भी। इस लेख के माध्यम से मैं आपको नॉएडा की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाला हूं जहां आप घूम सकते हैं।

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
वर्ल्डस ऑफ वंडर - Worlds of Wonder13.5
देसी वाइब्स - Desi Vibes 12.6
ब्रह्मपुत्र बाजार - Brahmaputra Market13.3
गोल्फ कोर्स, नोएडा - Golf Course, Noida8.3
स्नो वर्ल्ड - snow world12.4
बॉटनिकल गार्डन - Botanical Garden9.1
किडजानिया - KidZania14.5
ओखला पक्षी अभ्यारण - Okhla Bird Sanctuary17.8
स्माश - smaash12.4
डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया - DLF Mall of India11.9
द ग्रैंड वेनिस मॉल - The Grand Venice Mall 21.6
राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल - National Dalit Inspiration Site16.9
स्तूप 18 गैलरी - Stupa 18 Gallery3.2
बौद्ध इंटरनेशनल सर्किट - Buddhist International Circuit32.5
द ग्रेट इंडिया प्लेस - The Great India Place13
नोएडा हाट - Noida Haat10.7
वेद वन पार्क - Veda Forest Park4.7
चोखी ढाणी - Chokhi Dhani10.8
इस्काॅन मंदिर - Iskcon temple11.9
अट्टा मार्किट - Atta Market13.5
20+ नोएडा में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Noida Me Ghumne ki Best Jagah
Worlds of Wonder

वर्ल्डस ऑफ वंडर नोयडा की सबसे ख़ास जगहों में आती है। इस जगह पर घूमने और देखने के लिए काफ़ी कुछ है। यदि आप अपने बच्चों के साथ जा रहे हैं तब तो इससे अच्छा विकल्प कोई और हो ही नहीं सकता है। दस एकड़ में फैले इस पार्क में वॉटर पार्क के साथ काफ़ी कुछ है। इस जगह पर तरह तरह की रोमांचक गतिविधियाँ होती हैं।

इस जगह पर टिकट लगता है जोकि 600 से लेकर 1400 तक का है।

Advertisement

Desi Vibes

देसी वाइब्स में कदम रखते ही आपको कुछ अलग फ़ील होगा। इस जगह पर आकर आप तरह तरह के भारतीय व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। इस जगह पर आपको खाने पीने के लिए एक से बढ़कर पकवान मिल जाएँगे और वह भी पूरी तरह से आपके अनुकूल। इसलिए इस जगह पर तो आपको जाना ही जाना चाहिए।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Advertisement

Brahmaputra Market
Brahmaputra Market

ब्रह्मपुत्र बाजार नोएडा का एक बहुत ही लोकप्रिय बाजार है। जिसकी वजह से इस जगह पर देश भर से लोगों का आना जाना लगा रहता है। यदि आप नोएडा घूमने के लिए आते हैं तो आपको इस जगह पर ज़रूर जाना चाहिए। इस जगह पर आप बहुत ही अच्छी तरह से शोपिंग कर सकते हैं। खाने पीने का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Advertisement

Golf Course, Noida

गोल्फ कोर्स नोएडा के सबसे बड़ी आकर्षक जगहों में से एक है। इस जगह पर देशभर से लोग आते हैं। खिलाड़ियों को तो यह जगह बहुत ही ज़्यादा आकर्षित करती है। इस जगह पर कई रेस्टोरेंट और पब हैं। इसके अलावा कॉफी शॉप, स्विमिंग पूल और किताबों के शौकीन लोगों के लिए पुस्तकालय भी मौजूद है। इस जगह पर मराठा और ब्रिटिश सेनाओं के बीच के युद्ध की स्मृती में एक स्मारक भी बनाया गया है।

इस जगह पर टिकट लगता है जोकि 1000 से लेकर 2000 तक का है।

snow world

स्नो वर्ल्ड नोएडा की बहुत ही ख़ास और विशिष्ट जगह है। इस जगह पर जाकर आप गर्मियों के दौरान भी सर्दियों का भरपूर आनंद ले सकते हैं। यह एक ऐसी जगह है जहां पर गर्म वातावरण को भी सर्दी में बदल सकते हैं। इस जगह पर गर्मियों के मौसम में लोगों की भीड़ लगी रहती है। इस जगह का तापमान हमेशा कम रहता है जो गर्मी के दिनों में लोगों को सकून देता है। इस जगह पर आने वाले लोगों को लगता है कि किसी हिल स्टेशन पर हैं।

इस जगह पर टिकट लगता है जोकि 749 रुपए तक का है।

Botanical Garden
Botanical Garden

बॉटनिकल गार्डन नॉएडा के सबसे प्रमुख जगहों में आता है। यदि आपको प्रकृति के बीच रहना पसंद है, यदि आप नोएडा के भीड़भाड़ और शहरी जीवन से दूर रहना चाहते हैं, यदि आप शांत वातावरण में समय बिताना चाहते हैं तो बोटैनिकल गार्डन आपके लिए एक बेहतरीन जगह है। इस जगह पर आकर आप प्रकृति के सुंदर वातावरण का आनंद ले सकते हैं। फूलों की तरह तरह की प्रजातियों को देख सकते हैं।

इस जगह पर टिकट लगता है जोकि बच्चों के लिए 15 और बड़ों के लिए 35 रुपए तक का है।

KidZania

किडजानिया नॉएडा की सबसे ख़ास जगहों में से एक है। बच्चों के लिए तो यह जगह किसी जन्नत की तरह है। इस जगह पर आपको अपने घर परिवार और बच्चों के साथ आना चाहिए। इस जगह पर बच्चे जमकर मस्ती कर सकते हैं। तरह तरह के गेम खेल सकते हैं। इस जगह पर बड़ों के लिए भी काफ़ी कुछ है। इसलिए आपको अपनी नॉएडा यंत्र के दौरान इस जगह पर ज़रूर आना चाहिए।

इस जगह पर टिकट लगता है जोकि 550 से लेकर 750 रुपए तक का है।

Okhla Bird Sanctuary
Okhla Bird Sanctuary

ओखला पक्षी अभ्यारण को नॉएडा की सबसे ख़ास जगहों में शुमार किया जाता है। इस जगह पर आकर आप विभिन्न प्रकार के पक्षियों को देख सकते हैं। इस जगह पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। इस जगह पर आपको शांत और सकून भरा वातावरण मिलेगा। इस जगह पर 30,000 से भी कहीं ज़्यादा जाति की पंछियों को देख सकते हैं।

इस जगह पर जाने के लिए टिकट लगता है जोकि भारतियों के लिए 30 और विदेशी सैलानियों के लिए 350 रुपए तक का है।

smash
smash

स्माश नॉएडा की एक ऐसी जगह है जो बड़ों और बच्चों दोनों को ही अपनी तरफ़ आकर्षित करती है। इस जगह पर गेम के शौक़ीन लोगों के लिए काफ़ी कुछ है। इस जगह पर आकर आप विभिन्न प्रकार के गेम का आनंद ले सकते हैं। इस जगह पर आपको कई तरह के डिजिटल और इंडोर गेम खेलने और देखने को मिल जाएगा। इस जगह पर खाने पीने और शोपिंग के भी बहुतेर विकल्प मौजूद हैं।

इस जगह पर जाने के लिए टिकट लगता है जोकि भारतियों और विदेशी सैलानियों के लिए 350 रुपए तक का है।

DLF Mall of India
DLF Mall of India

डीएलएफ मॉल नॉएडा एक बहुत ही सुंदर और भीड़ भरा मॉल है। इस जगह पर आपको कई सारे शोरूम मिल जाते है जहां पर जाकर आप खाने पीने का आनंद लेने के साथ शोपिंग आदि कर सकते हैं। इस जगह पर मनोरंजन आदि के लिए भी काफ़ी कुछ है। इसलिए आप इस जगह पर एक बहुत ही ख़ूबसूरत वीकेंड बिताने का प्लान बना सकते हैं। यह मॉल नॉएडा के सबसे बड़े मॉल्ज़ में से एक है।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Venice Mall
The Grand Venice Mall (Noida)

द ग्रैंड वेनिस मॉल नोएडा के सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह जगह इतनी ख़ूबसूरत है कि आपको सचमुच वेनिस में होने का एहसास कराती है। इस जगह पर आप खाने पीने के साथ तरह तरह के पर्यटक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। इस जगह पर आप इटालियन गाने का आनंद ले सकते हैं। विभिन्न प्रकार के भोजन का स्वाद ले सकते हैं। इस जगह पर शोपिंग के लिए बहुत सारे स्टोर हैं।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल (Rashtriya Dalit Prerna Sthal)

National Dalit Inspiration Site
National Dalit Inspiration Site

राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल दलितों के सम्मान में बनाया गया एक बहुत ही ख़ूबसूरत स्थल है। इस जगह पर आपको डॉ बी आर अंबेडकर, मायावती, कांशीराम जैसे तमाम दलित हस्तियों की मूर्तियां लगी हुई हैं। इस जगह पर एक संग्रहालय भी है जहां लोग जाते हैं। इस जगह वीकेंड पर काफ़ी भीड़ रहती है।

इस जगह पर जाने के लिए टिकट लगता है जोकि भारतियों के लिए 10 और विदेशी सैलानियों के लिए 300 रुपए तक का है।

Stupa 18 Gallery

स्तूप 18 गैलरी नॉएडा में स्थित कला और संस्कृति के लिहाज़ से बहुत ही अच्छी जगह है। इस जगह पर आकर आप विभिन्न तरह की कला के बारे में जान सकते हैं। प्रसिद्ध है। स्तूप 18 गैलरी में ऐसे ऐसे स्थान है, जहां पर आप कला को अच्छी तरीके से जान सकते हैं। इस जगह पर आपको कई समकालीन और आधुनिक कलाकार भी मिल जाएँगे, जिनके साथ रहकर उनके कार्यों का आप आनंद उठा सकते हैं।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Buddhist International Circuit
Buddhist International Circuit

बौद्ध इंटरनेशनल सर्किट ग्रेटर नोएडा में स्थित एक ऐसी जगह है जहां पर आप तरह तरह की साहसिक गतिविधियों का मज़ा ले सकते हैं। यह जगह भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय मोटर रेसिंग सर्किट है। जिसकी वजह से लोगों के आकर्षण के केंद्र में रहती है। इस जगह पर आप बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं। इस जगह पर बहुत ही शानदार रेसिंग होती है जो आपको भी रोमांच से भर देगी।

इस जगह पर जाने के लिए टिकट लगता है जोकि 1500 से लेकर 21000 रुपए तक का है।

The Great India Place
The Great India Place

द ग्रेट इंडिया प्लेस को जयदतर लोग जीआईपी मॉल के नाम से जानते है। यह मॉल नॉएडा के लोगों के लिए बहुत ही ख़ास है। यह देश के बड़े शॉपिंग मॉल में गिना जाता है। इस मॉल में आपको 200 से अधिक स्टोर तथा 6 स्क्रीन वाला एक मल्टीप्लेक्स मिल जाता है। इस जगह पर आप शोपिंग के अलावा मनोरंजन भी कर सकते हैं। नॉएडा घूमने का विचार बना रहे हैं तो आपको यहाँ पर आना चाहिए।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Noida Haat

नोएडा हाट नॉएडा की सबसे ख़ास जगहों में से एक है। नॉएडा के सेक्टर 32 में मौजूद यह जगह घूमने के साथ साथ आपको कई तरह के कला से भी परिचय कराती है। इस जगह पर आपकोविभिन्न राज्यों के पारंपरिक इंडियन हैंडीक्राफ्ट और होममेड प्रोडक्ट्स मिल जाएँगे। इस जगह पर आपको एक ख़ूबसूरत और पारंपरिक गांव जैसा बाज़ार देखने को मिलेगा। इस जगह पर स्थानीय कारीगर अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर सकते हैं।

इस जगह पर जाने के लिए टिकट लगता है जोकि 400 से लेकर 600 रुपए तक का है।

Veda Forest Park
Veda Forest Park

वेद वन पार्क एक बहुत ही ख़ूबसूरत पार्क है। इस पार्क के पूरे क्षेत्र को सात सप्तऋषियों के क्षेत्र में बांटा गया है। हर एक में आपको किसी महान संत का नाम दिखाई देगा जैसे कि कश्यप, भारद्वाज, अत्रि, विश्वामित्र। इतना ही नहीं हर जोन में उनके जीवन से जुड़ी कुछ-कुछ घटनाओं को भी आर्ट के जरिए दिखाया गया है। यह ऋषियों को समर्पित इस प्रदेश का पहला पार्क है।

इस जगह पर जाने के लिए टिकट लगता है जोकि 10 रुपए का है।

Chokhi Dhani
Chokhi Dhani

चोखी ढाणी का नाम आते ही हमारे सामने जयपुर का दृश्य उभर आता है। लेकिन अब आपको जयपुर जाने की ज़रूरत नहीं। इसी की तर्ज पर नोएडा में चोखी हवेली का निर्माण किया गया है जहां पर जाकर आप ग्रामीण परिवेश को नज़दीक से महसूस कर सकते हैं, घूमने और खाने-पीने का भरपूर आनंद ले सकते हैं। इस रेस्त्रां को बहुत ही बेहतरीन लाइटिंग और कलाकृतियों से सजाया गया है।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

iskcon temple

इस्काॅन मंदिर नोएडा के बहुत ही ख़ास मंदिरों में गिना जाता है। यह एक बहुत ही सुंदर और पवित्र स्थान है। यह एक ऐसा हिन्दू व वैष्णव मंदिर है जोकि पूरी तरह से भगवान श्री कृष्ण और राधा जी को समर्पित है। इस जगह पर जाकर आप अपनी आस्था को प्रकट कर सकते हैं। कुछ समय शांति और सकून के साथ बिता सकते हैं। इस जगह पर पर्व और त्योहार के मौक़े पर तरह तरह का आयोजन होता है।

यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Atta Market
Atta Market

नोएडा वालों के लिए अट्टा मार्किट चांदनी चौक से कम नहीं है। यह नॉएडा में स्थित एक बाज़ार है जहां पर आपको हर तरह का सामान मिल जाएगा। इस जगह पर कई सारे होटल और रेस्त्रा भी हैं जहां पर आप तरह तरह के व्यंजनों का मज़ा ले सकते हैं। इस जगह पर आपको ज़रूर जाना चाहिए।

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

साल के हर महीने और हर दिन नोएडा में पर्यटकों का आना-जाना बना रहता है। लेकिन नोएडा घूमने का असली आनंद सर्दियों में आता है। अक्टूबर से मार्च के महीने में आप इस जगह पर आ सकते हैं।

हवाई जहाज से – नोएडा यदि आप हवाई मार्ग के जरिए जाना चाहते हैं तो नज़दीकी हवाई अड्डा दिल्ली पड़ेगा। आप दिल्ली एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट बुक कर सकते हैं।

सड़क मार्ग से – नोएडा यदि आप सड़क मार्ग के जरिए जाना चाहते हैं तो आप सबसे पहले दिल्ली पहुंचे। दिल्ली से नोएडा और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों के लिए नियमित रूप से बस चलती है। ॰

ट्रेन से – नोएडा का अपना कोई भी रेलवे स्टेशन नहीं है। सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन की बात की जाए तो आनंद विहार और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन है। आप किसी भी जगह का टिकट बुक कर सकते हैं।

एल, 2, पॉकेट जे, सेक्टर 18, नोएडा, उत्तर प्रदेश - 201301

हाजीपुर, सेक्टर 104, नोएडा, उत्तर प्रदेश - 201304

सनव्यू रोड, श्रमिक कुंज, सेक्टर 66, नोएडा, उत्तर प्रदेश - 201307

नोएडा घूमने में कितना दिन लगता है?

नोएडा आप 3 से 4 दिन में आराम से घूम सकते हैंI

नोएडा घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप बजट बना कर घूमते हैं तो आप 10000 रूपए में नोएडा आराम से घूम सकते हैंI

नोएडा घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

नोएडा घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी अच्छा होता है, जिससे आपको घूमने में आसानी होती हैI

मुझे नोएडा में कहाँ रहना चाहिए?

नोएडा में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगेI आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैंI

रात के समय नोएडा में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

नोएडा में आप रात में घूमने के लिए कई जगहें हैं। आप यहाँ की नाइट लाइफ़ को एंजोय कर सकते हैंI रात में यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती हैI

हम रात में नोएडा में क्या कर सकते हैं?

नोएडा में ऐसे कई प्रसिद्ध जगह हैं, जहाँ आप रात में घूम सकते हैं, साथ ही रात में आप यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI

Advertisement
Tags :
Advertisement