For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

मेकअप से ऐसे पाएं पतली और सुंदर नाक: Nose Makeup Tips

05:00 PM Oct 13, 2023 IST | Anjali Mrinal
मेकअप से ऐसे पाएं पतली और सुंदर नाक  nose makeup tips
Nose Makeup Tips
Advertisement

Nose Makeup Tips: आजकल महिलाओं को पतली और नुकीली दिखने वाली नाक लगभग सभी को पसंद होती है। ऐसा इसीलिए क्योंकि इससे चेहरे की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं और चेहरा आकर्षक बनता है। इस तरह की नाक पाने के लिए कई अभिनेत्रियां तो अपनी प्लास्टिक सर्जरी तक करवा लेते हैं परंतु आज के समय में इतना कुछ करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसे बहुत सारे मेकअप टिप्स होते हैं जिनके जरिए आप अपनी नाक को नुकीली और पतली बना सकते हैं।

मेकअप टिप्स के जरिए अपनी नाक को नुकीली और पतली बनाया जा सकता है। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिनको फॉलो करके आप अपनी नाक को नुकीली और पतली बना सकते हैं और खूबसूरत चेहरा का सकते हैं।

ध्यान रखें ब्रो प्रोडक्ट का करें इस्तेमाल

Nose Makeup Tips
eyebrows

कई महिलाएं ऐसी होती है जिनकी आदत बन जाती है कि वह ब्रोंजर के साथ कंटूरिंग लगाने लगते हैं। ऐसा करने से हमारी स्किन बिल्कुल भी नेचुरल नहीं दिखाई देती है। इसे कम करने के लिए आप ब्राउन कलर या न्यूट्रल शेड वाले ब्रो प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। वह दिखने में एकदम परफेक्ट होते हैं और इसके जरिए आप अपनी पतली नाक पा सकते हैं।

Advertisement

हैवी मेकअप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए

नाक की कंटूरिंग करने के बाद आप इसको मेकअप सेटिंग स्प्रे से सेट कर सकते हैं। दूसरा कंटूरिंग के बाद हैवी मेकअप चेहरे पर लगाना नहीं चाहिए। ऐसा करने से लुक पूरी तरह से खराब हो सकता है क्योंकि इसकी वजह से आपकी नाक मोटी दिखाई दे सकती हैं। इसके लिए आप आंखों पर लाइट मेकअप लगा सकते हैं। इस तरह का मेकअप पार्टी के लिए बेस्ट होता है। आईशैडो को लाइट रखना चाहिए ताकि आंखें ज्यादा हाईलाइट नहीं हो।

नोज बोन को कर सकते हैं हाईलाइट

nose bone
nose bone

नाक को पतला दिखाने के लिए आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से एक या दो शेड का चुनाव कर सकते हैं और उसके साथ हल्का शाइनी हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद हाइलाइटर को धीरे से ऊपर से नीचे की ओर लाइन बनाकर लगाए। ज्यादा मोटी लाइन आपके लुक को पूरी तरह से खराब कर सकती है। अगर आप चाहे तो इसकी जगह पर ऑफ वाइट या न्यूड कलर के आईशैडो का भी  इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद आप इस पर ब्लड लगाकर हाईलाइट लगाकर अपने लुक को पूरा कर सकते हैं।

Advertisement

नाक पर लगाए डॉट लुक होगा परफेक्ट

dot look
dot look

अगर आप अपनी नाक में मेकअप की मदद से डॉट लगाएंगे तो आपके प्रोडक्ट ब्लेड करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इससे आपको पूरी तरह से नेचुरल लुक भी मिल सकता है। इसके बाद आप अपनी नाक की टिप्पर पर थोड़ा सा कंटूर भी लगा सकते हैं। इससे नोज की रेडनेस कम हो जाती है। इसी के साथ नोज शार्प भी दिखाई देती है। नोज पर डॉट लगाने से आपको इस बात की भी जानकारी रहेगी कि मेकअप को कितने एरिया में ब्लेड करना जरूरी है।

अगर आप भी अपनी नाक को पतली और शार्प दिखाना चाहते हैं तो सही तरीके से कंटूरिंग करें। इसी के साथ इन टिप्स को जरूर फॉलो करें यह आपकी खूबसूरती बनाने में मदद करेगा।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement