For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

बालों को नमी प्रदान करने के लिए केवल तिल ही नहीं बल्कि यह चार चीजें भी आ सकती हैं आपके काम: Moisturize Dry Hair

02:00 PM Feb 02, 2024 IST | Anu Sharma
बालों को नमी प्रदान करने के लिए केवल तिल ही नहीं बल्कि यह चार चीजें भी आ सकती हैं आपके काम  moisturize dry hair
Moisturize Dry Hair
Advertisement

Moisturize Dry Hair: हमारा शरीर खुद प्राकृतिक रूप से नमी पैदा करता है। इसके लिए स्कैल्प में सबेशियस ग्लैंड्स जिम्मेदार होते हैं, जो सीबम को रिलीज करते हैं। सीबम, स्कैल्प से लेकर बालों की टिप तक को नमी प्रदान करता है। कई बार यह प्राकृतिक नमी प्रदान करने वाला सिस्टम प्रभावी रूप से काम नहीं कर पाता है या जेनेटिक्स व उम्र के कारण ऑयल ग्लैंड्स कम सक्रिय हो जाती है। यही नहीं, हमारे बालों का प्रकार और लंबाई भी सीबम को बाधित कर सकते हैं। बालों को अधिक धोना या केमिकल का इस्तेमाल आदि से भी बाल ड्राई हो सकते हैं। ऐसे में बालों को नमी प्रदान करने के लिए तिल का तेल बहुत फायदेमंद रहता है। लेकिन, तिल के अलावा यह तीनों चीजें भी बालों को मॉइस्चराइज करने के लिए आपके काम आ सकती हैं।

Also read : इन 4 चीजों से तैयार करें हेयर पैक, हेयर फॉल से लेकर सफेद बालों की प्रॉब्लम होगी कम: Hair Packs

नारियल का तेल

Coconut oil
Moisturize Dry Hair-Coconut oil

नारियल का तेल नेचुरल शांति प्रदान करता है। यह सूरज की हानिकारक किरणों और हीट आदि के कारण डैमेज्ड बालों के बीच के गैप को भरने में भी मदद करता है। यह तेल हर एक बाल को स्मूद बनाने के साथ ही बालों को खूबसूरत भी बनाता है। इसके अलावा भी इस तेल के कई फायदे हैं। इसलिए हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। इसको बालों में लगाने के लिए सबसे पहले थोड़ा सा तेल अपनी हथेलियों में लें। इसे लगाने से पहले बालों के एंड पर फोकस करें उसके बाद पूरे बालों पर इसे लगाएं। कम से कम बीस मिनटों तक इस तेल को बालों में लगा रहने दें। उसके बाद बालों को धो दें।

Advertisement

दही और शहद

Honey and Curd
Honey

दही बालों को मजबूत बना सकता है और शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों को नमी प्रदान करते हैं। तीन चम्मच दही और एक चम्मच शहद को एक बर्तन में लें और अच्छे से इन्हें मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को बालों में लगाएं और लगभग आधा घंटा तक इसे लगा कर रहें। अब एक माइल्ड शैम्पू से बालों को धो दें। इसके बाद आप कंडीशनर लगा सकते हैं। शहद की थिकनेस को कम करने के लिए आप और अधिक दही भी इसमें मिला सकते हैं। इस मिश्रण को बालों को नरम बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। दही एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल है, ऐसे में इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ से राहत मिलती है।

एलोवेरा

Aloevera
Aloevera

एलोवेरा जेल या प्राकृतिक एलोवेरा को बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद है और यह बालों को यह अतिरिक्त शाइन प्रदान करता है। इसे बालों में लगाने से यह एकदम स्कैल्प और हेयर टिश्यूज में चला जाता है। इससे आपके बालों को नमी मिलेगी और कंडीशनिंग भी होगी। आप एलोवेरा के मास्क को भी बना सकते हैं। प्राकृतिक एलोवेरा के गूदे का पेस्ट बना लें और बालों में ऊपर से नीचे तक लगभग तीस मिनटों तक इसे लगा कर रखें। इससे बालों का रूखापन दूर होगा।

Advertisement

अंडा 

Uses of Hair Mask
Uses of Hair Mask

अंडे को बालों का पक्का दोस्त माना जाता है। तिल के तेल की जगह इसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है। अंडे बालों को नमी प्रदान करते हैं, इसके साथ ही यह बालों को डैमेज होने से भी बचाते हैं। अंडे में प्रोटीन और बायोटिन भरपूर होता और यह स्कैल्प को जरूरी न्यूट्रिएंट प्रदान करता है। इसके साथ ही इससे बाल मजबूत होते हैं और ग्रोथ भी अच्छी होती है। इसके लिए एक अंडे को तोड़ कर अच्छे से मिक्स कर लें और बालों में लगाएं। लगभग तीस मिनटों तक इसे लगाने के बाद धो दें। हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करें।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement