For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

नवंबर में शुक्र बदलेंगे चाल, इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, बनेंगे बिगड़े काम: Shukra Gochar 2023

नवंबर माह में शुक्र ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। शुक्र 3 नवंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका असर अन्य राशियों पर भी पड़ेगा।
06:00 PM Oct 27, 2023 IST | Naveen Parmuwal
नवंबर में शुक्र बदलेंगे चाल  इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य  बनेंगे बिगड़े काम  shukra gochar 2023
Advertisement

Shukra Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्रों का विशेष महत्व होता है। समय समय पर ग्रह अपनी चाल बदलते हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे राशि परिवर्तन कहा जाता है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। नवंबर में शुक्र ग्रह अपनी चाल बदल रहे हैं। पंडित दिनेश जोशी के अनुसार, शुक्र ग्रह इस समय सिंह राशि में विराजमान हैं। 3 नवंबर 2023 को शुक्र सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। यहां वह 29 नवंबर तक रहेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन से इसका शुभ व अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। शुक्र ग्रह को सुख—समृद्धि, आकर्षण और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में कुछ के लिए शुक्र का गोचर बेहद सुखद परिणाम लेकर आएगा। तो चलिए जानते हैं शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश करने से किन किन राशियों का भाग्योदय होने वाला है।

इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

Shukra Gochar 2023
Shukra Gochar 2023 Effects on Zodiac

कर्क राशि: शुक्र का कन्या राशि में गोचर करने का शुभ फल कर्क राशि के लोगों को मिलेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से आपको कार्य में गति देखने को मिलेगी। इस दौरान आपके पुराने अटके हुए काम बन सकते हैं। व्यवसाय में आय के नये साधन बन सकते हैं। यह समय आपके अनुकूल रहेगा, ऐसे में आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। अगर आप नौकरी की चाह रखते हैं, तो कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। करियर से जुड़ी चीजें भी सकरात्मक होंगी।

कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर कई मायनों में खास रहेगा। जैसा कि शुक्र ग्रह आपक ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं तो इसका सबसे अधिक शुभ प्रभाव आपको प्राप्त होगा। इस अवधि में आपको हर क्षेत्र में सफलता हाथ लगेगी। नौकरी पेशा लोगों को कंपनी से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। घर परिवार में सभी का भरपूर साथ मिलेगा। यह समय निवेश के लिहाज से भी अच्छा है। आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।

Advertisement

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए भी नवंबर का महीना काफी सुखद रहने वाला है। शुक्र गोचर से आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं। इस अवधि के दौरान आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली व प्रेम बना रहेगा। इस दौरान आपको एकाएक धनलाभ हो सकता है। आपके स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके अनुकूल रहने वाला है।

मकर राशि: शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश से नीचभंग राजयोग का निर्माण हो रहा है, जो कि मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित होगा। मकर राशि के स्वामी शनि हैं, ओर शुक्र शनि के मित्र। ऐसे में यह मिलन आपका भाग्योदय करेगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार में आ रही अड़चनें दूर होंगी। यह समय निवेश के लिए भी अनुकूल है। आप जहां निवेश करेंगे उसका अच्छा लाभ आपको मिलेगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर घर लाएं ये पांच चीज, आएगा गुड लक: Things To Buy on Dhanteras

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement