For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

आपके घर की खूबसूरती में अब लगेंगे चार चांद, बेहतरीन प्रिंट के ये कर्टेन हैं लाजाबाव: Window Curtain Ideas

कर्टेन यानी परदे आपके घर को बहुत ही खूबसूरत लुक देते है। चाहे ड्राइंग रूम हो या बैडरूम, पर्दो के डिज़ाइन कमरे में चार चाँद लगा देते है। घर को रेनोवेट करना हो, सजाना हो या फिर घर के लुक में कुछ बदलाव लाना चाहती है तो आप अपने घर के कर्टेंस पर नज़र डालिये और नए कर्टेंस लगाकर अपने घर को एक नया लग्जरियस और क्लासी लुक दीजिये।
05:30 PM Apr 11, 2024 IST | Priyanka Bhatia
आपके घर की खूबसूरती में अब लगेंगे चार चांद   बेहतरीन प्रिंट के ये कर्टेन हैं लाजाबाव  window curtain ideas
Window Curtain Ideas
Advertisement

Window Curtain Ideas: कर्टेन यानी परदे आपके घर को बहुत ही खूबसूरत लुक देते है। चाहे ड्राइंग रूम हो या बैडरूम, पर्दो के डिज़ाइन कमरे में चार चाँद लगा देते है। घर को रेनोवेट करना हो, सजाना हो या फिर घर के लुक में कुछ बदलाव लाना चाहती है तो आप अपने घर के कर्टेन्स पर नज़र डालिये और नए कर्टेन्स लगाकर अपने घर को एक नया लग्जरियस और क्लासी लुक दीजिये।

कर्टेन नेट, पॉलिएस्टर मटेरियल, और साटन मटेरियल में भी उपलब्ध होते है। आप अपनी दीवार के कलर और आपके कमरे के लुक के हिसाब से डिज़ाइन चुन सकती है। मिक्स एंड मैच, लाइट शेड, डार्क शेड, प्रिंटेड, प्लेन,  सेल्फ डिज़ाइन आदि वैरायटी के परदे बाज़ार में उपलब्ध है। आपकी सहायता के लिए हम आपके लिए लाये है 5 ऐसे कर्टेन डिज़ाइन, जो आपके घर की रौनक बड़ा सकते है।

Also read: लिविंग रूम को इन 5 स्मार्ट तरीकों से ऑर्गजाइज़ करें

Advertisement

बेस्ट विंडो कर्टेन-

प्रीमियम कॉटन विंडो कर्टेन

Window Curtain Ideas
Floral Print Curtain Design

आपके ड्राइंग रूम को एक क्लासी लुक देने के लिए हम आपके लिए लाये है प्रीमियम कॉटन विंडो कर्टेन। ये प्रिंटेड कर्टेन 5 फ़ीट विंडो के लिए है जो रिवर्सल प्रिंट के साथ आते है। इन 2 कर्टेन सेट्स की कीमत ऑनलाइन 1125 रूपये है। आप इसे अभी आर्डर कर सकती है। ब्लू शेड्स में ये प्रिंट दिया हुआ है। इसे थिक प्रीमियम क्वालिटी एक्सपोर्ट फैब्रिक से बनाया गया है। इससे आपके रूम में धूप से आपको राहत मिलेगी। ये रूम डार्कनिंग के लिए ही ख़ास डिज़ाइन किये गए है।

3D डिजिटल प्रिंट कर्टेन

3D Digital Print Curtain
3D Digital Print Curtain

अपने घर को एक एलिगेंट लुक देने के लिए आप इस 3D प्रिंट कर्टेन को खरीद सकती है। ये आप अपने टेम्पल रूम यानी मंदिर व् लिविंग रूम की विंडो के लिए ले सकती है। ये हाई क्वालिटी सॉफ्ट टेक्सचरड मटेरियल से बना हुआ है। 48 x 108 inches साइज के साथ, ये कर्टेन 9 फ़ीट की विंडो के लिए है। इसे आप ऑनलाइन आर्डर कर सकते है, इसके 1 पैक की कीमत ऑनलाइन 585 Rs है।

Advertisement

ब्लैकआउट कर्टेन

Blackout Curtain
Blackout Curtain

100% सनलाइट को रोखने के लिए ये रूम डार्कनिंग कर्टेन आपके घर के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकते है। इसकी लम्बाई 60 इंच और चौड़ाई 48 इंच है। ये 5 फ़ीट विंडो के लिए है, हालाँकि ऑनलाइन ये और भी साइज़ेस में उपलब्ध है। इसे हाई क्वालिटी 100% पॉलिएस्टर फैब्रिक से बनाया गया है। ये मशीन वाशेबल है, जेंटल साइकिल में। इसमें 3 लेयर साउंड इंसुलेशन है जिससे बाहर की आवाज को रोका जा सकता है। ये स्टेनलेस स्टील आइलिट्स के साथ आता है। इसमें अनेक कलर ऑप्शन्स उपलब्ध है। इसके 1 पैक की कीमत ऑनलाइन 499 रूपये है।

पॉलिएस्टर प्रिंट कर्टेन

Yellow Grey Printed Curtain
Yellow Grey Printed Curtain

इस कर्टेन को लगाकर आप अपने लिविंग रूम को एक वाइब्रेंट लुक दे सकती है। ये येलो शाइनी पॉलिएस्टर मटेरियल से बने हुए है। इसका साइज 4 x 7 फुट यानी 46 x 84 inches है। ये कर्टेन लगाकर आप अपने लिविंग रूम को एक वाइब्रेंट लुक दे सकती है। इसका येलो और ग्रे कलर कंट्रास्ट कॉम्बिनेशन इसके लुक को और भी बेहतर बना रहा है। ये मशीन वाशेबल है लेकिन सिर्फ कोल्ड वॉटर में। इसके 2 सेट की कीमत ऑनलाइन 899 रूपये है। इसमें अनेक कलर ऑप्शन्स उपलब्ध है।

Advertisement

लीफ प्रिंट विंडो कर्टेन

Leaf Print Curtain
Leaf Print Curtain

इस लीफ पैटर्न कर्टेन को आप अपने लिविंग रूम या बेड रूम में लगा सकते है। इसे हाई क्वालिटी 100% पॉलिएस्टर फैब्रिक से बनाया गया है। ये मशीन वाशेबल है| इसमें अनेक प्रिंट ऑप्शन्स उपलब्ध है। इसके 2 सेट की कीमत ऑनलाइन 587 रूपये है। इसकी लम्बाई 152 सेंटीमीटर है व् चौड़ाई 115 सेंटीमीटर है| इसका लीफ पैटर्न कमाल का है।

 

Advertisement
Tags :
Advertisement