For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

ओरल सेक्स से हो सकती हैं कई खतरनाक बीमारियां, जानिए सब कुछ: Oral Sex Side Effects

03:30 PM Jun 04, 2023 IST | Madhu Goel
ओरल सेक्स से हो सकती हैं कई खतरनाक बीमारियां  जानिए सब कुछ  oral sex side effects
Oral Sex Side Effects
Advertisement

Oral Sex Side Effects: सेक्स एक ऐसी टॉपिक है, जिसके बारे में लोग खुलकर बात करने से कतराते हैं। इंडिया में इसे लेकर लोग बहुत ज्यादा ओपन नहीं है और बहुत ज्यादा इसको लेकर सचेत भी नहीं। बहुत से लोग इससे होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में नहीं जानते। शायद आपको भी इसके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी ना हो।

यह भी देखें-पीजी या रूम किराये पर लेने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान: Things To Check Before Renting A House

इसी तरह से ओरल सेक्स को लेकर भी कई बाते हैं, जो सभी के लिए जानना बहुत ही जरूरी है। ओरल सेक्स कई तरह की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। बहुत से लोगों के बीच ये धारण भी है कि ओरल सेक्स कैंसर का कारण बन सकता है। साथ ही इससे गले से जुड़ें इंफेक्शन हो सकते हैं। इसे ना तो सुरक्षित माना जाता है और ना ही ये एक सेक्स का एक नेचुरल तरीका है।

Advertisement

इससे सेक्सुअल बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। इस विषय को लेकर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ तनाया उर्फ डॉ क्यूटरस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने ओरल सेक्स से होने वाले खतरे के बारे में बताया है। आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको ओरल सेक्स से होने वाले खतरों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

ओरल सेक्स से कैंसर होता है?

अगर आपके भी मन ये सवाल है, तो बता दे कि गायनेकोलॉजिस्ट डॉ तनाया के अनुसार ऐसा हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता। ओरल सेक्स से सीधे तौर पर आपके गले में कैंसर नहीं बनता। हालांकि इसकी वजह से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) फैस सकता है। ये वायरस जेनिटल एरिया को इफेक्ट कर सकते हैं। इस वायरस को काफी खतरनाक माना जाता है क्योंकि ये कई बीमारियां फैला सकता है। इसकी वजह से गले के अंदरूनी हिस्से में कैंसर भी पनप सकता है। इसे ही ओरल फैरिंजीयल कैंसर (Oropharyngeal Cancer) कहा जाता है।

Advertisement

HIV/AIDS हो सकता है

 Oral Sex Side Effects
may have HIV/AIDS

ओरल सेक्स की वजह से HIV/AIDS का खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है। ऐसा कई अध्ययनों में पाया गया है। एक अध्ययन के अनुसार, ओरल सेक्स में प्रोटेक्शन का खास ख्याल रखना चाहिए।

एनल कैंसर हो सकता है

कई अध्ययन कहते हैं कि ओरल सेक्स और समलैंगिक संबंधों के चलते एचपीवी का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से गुर्द का कैंसर होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

Advertisement

हो सकता है गोनोरिया

हो सकता है गोनोरिया
may be gonorrhea

यह बीमारी निसेरिया गोनोरीए नाम के बैक्टीरिया की वजह से फैलती है। यह वायरस बहुत ही तेजी के साथ फैलता है। इसकी वजह से आपको पेशाब की नली, गले, योनि तक में इंफेक्शन हो सकता है। ऐसे में ओरल सेक्स आपके लिए बहुत ही रिस्की साबित हो सकता है।

एसटीडी का बढ़ सकता है खतरा

ओरल सेक्स की वजह से यौन संचारित रोगों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। ऐसे में ओरल सेक्स की वजह से आपको मुंह, सांस और जननांग से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। मुंह में छाले, घाव, मसूड़ों से खून आने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

सिफिलिस हो सकता है

oral sex is harmful for health
oral sex is harmful for health

सिफिलिस भी एक सेक्सुअल बीमारी है। ये एक इंसान से दूसरे में फैल सकती है। ओरल सेक्स की वजह से इसके फैलने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको इस पर एक बार विचार जरूर करना चाहिए।

Advertisement
Tags :
Advertisement