For the best experience, open
https://m.grehlakshmi.com
on your mobile browser.

पाकिस्तानी एक्टर हानिया आमिर ने सोशल मीडिया पर साझा की एक इमोशनल पोस्ट: Hania Aamir

12:50 PM Apr 20, 2024 IST | Yasmeen Yasmeen
पाकिस्तानी एक्टर हानिया आमिर ने सोशल मीडिया पर साझा की एक इमोशनल पोस्ट  hania aamir
hania aamir
Advertisement

Hania Aamir: कुछ सेलिब्रेटीज ऐसे होते हैं जो अपने काम के जरिए हर जगह छा जाते हैं। पाकिस्तानी एक्टर हानिया आमिर भी एक ऐसा ही नाम हैं। जिन्हें अपने देश के साथ भारत और दूसरे देशों के लोग भी पसंद करते हैं। उनका सीरियल मेरे हमसफर लोगों को खासा पसंद आया था। इसमें उनके किरदार का नाम हाला था। इस सीरियल के बाद उन्हें भारत में विशेषकर एक पहचान मिली।

read also: इन 5 पाकिस्तानी एक्ट्रेस के मेकअप लुक्स हैं बेहद कमाल के: Pakistani Actresses Looks

हालांकि हाला एक दब्बू टाइप की लड़की का किरदार था जबकि अपनी रियल जिंदगी में हानिया एक बबली टाइप की लड़की हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन फिलहाल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर अपने फैंस को हैरान कर दिया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि वो अपनी जिंदगी के बेहद अजीब दौर से गुजर रही हैं। कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

Advertisement

क्या लिखा पोस्ट में

उन्होंने अपनी एक फोटोग्राफ अपलोड की और उसके साथ एक लंबा नोट लिखा। हानिया ने खुलासा किया कि वह पिछले कुछ समय से ठीक महसूस नहीं कर रही हैं। अभिनेत्री ने लिखा कि कुछ दिनों में वह एक अजीब किस्म की बैचनेी महसूस करती हैं। हालांकि वैसे देखें तो सभी कुछ सही है लेकिन न जाने क्यों उन्हें कुछ अच्छा महसूस नहीं हो पा रहा। वो कहती हैं अपनी मेंटल हेल्थ पर बात करना गलत नहीं है।

अपने फैंस के लिए

हनिया ने इस पोस्ट में अपने फैंस को मुखातिब करते हुए लिखा है कि वह इस समस्रूा से निजी तौर पर निपट सकती थीं, लेकिन वह इसे अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ शेअर करना चाहती थीं, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके साथ बढ़े हैं। यह सच है कि हानिया अपने फैंस का बहुत सम्मान करती हैं। साल 2016 में अपनी शुरुआत के बाद से, हनिया ने पाकिस्तानी ड्रामा इश्किया, दिल रूबा, अना और मुझे प्यार हुआ था में काम किया है। वह अक्सर अपने 13.3 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स साझा करती रहती हैं। उन्होंने अपने फैंस को यह भी संदेश दिया कि आप लोग परेशान न हों। मैं इस स्टेट से वापस लौटने के लिए प्रयासरत हूं। इस पोस्ट को शेअर करने का मतलब यह बताना था कि हर इंसान अपनी जिंदगी में कभी न कभी एक बुरे दौर से गुजरता है। उन्होंने लोगों को मेंटल हेल्थ के बारे में बात करने और प्रोफेशनल मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement